Posts made in June, 2016

फ़िल्म ‘गैंग ऑफ़ सिवान’ का फर्स्ट लुक आउट

Posted by on Jun 30, 2016 in Hindi News | 0 comments

फ़िल्म ‘गैंग ऑफ़ सिवान’ का फर्स्ट लुक आउट

सारा इंटरटेनमेंट फिल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘ गैंग ऑफ़ सिवान’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है.निर्देशक राजू चौहान द्वारा निर्देशित की गई यह फ़िल्म सच्ची घटना पर आधारित है जिसमे सिवान में हुए कुछ दिल छु लेने वाली घटना को फ़िल्म में बखूबीसे दर्शाया गया है.इस फ़िल्म के निर्माता दिलशाद  अलीहै जिन्होंने एक बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण किया है.इस फ़िल्म को शाहिदा खान द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

gang of gang of (1)
इस फ़िल्म के सभी गाने काफी कर्णप्रिय है जिसमे मश्हूर गीतकार विनय बिहारी ,बिपिन बहार,फरिंदर राव द्वारा लिखे गए है संगीतकारराज सेन जबकी नए अंदाज में हैफ़िल्म का लेखन राकेश त्रिपाठी ,कैमरा मैन नन्दलाल सी. चौधरी,डान्स संजय कोर्वे तथा राम देवन का है .फ़िल्म के फर्स्ट लुक को दर्शक बेहद पसंद कर रहे है और अब दर्शक फ़िल्म के ट्रेलर का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे है जो बहुत जल्द रिलीज़ की जाएगी.।शाहिल खान, प्रिया शर्मा,एहसान खान ,कोमल ढिल्लन सुनील दुबे, माधुरी मिश्रा, इत्यादि है, खास तौर से गैंग ऑफ़ सिवान पर्दे के पीछे छुपे हुये कालाबाजारियो एवं भ्रस्टाचारीयों के खिलाफ एक जंग है, जो उनके काले कारनामे को उजागर करती हुई जिन्हें कानून के लिए प्रेरणा देने वाली एक ऐसी फ़िल्म है जो समाज में एक नयी सिख देगी।

Read More

‘इलाहाबाद से इस्लामाबाद ‘फर्स्ट लुक जारी।

Posted by on Jun 30, 2016 in Hindi News | 0 comments

‘इलाहाबाद से इस्लामाबाद ‘फर्स्ट लुक जारी।

भोजपुरीफिल्म इंडस्ट्री के आये दिन कई ऐसी फिल्में बनती है जिनमे आतंकवाद इस मुद्दे को बड़े तौर पर दर्शाया जाता है लेकिन आज हम बात कर रहे है एक ऐसे फिल्म की जो न सिर्फ आतंकवाद इस मुद्दे को दर्शाएगा बल्कि इसके पीछे छुपी कई बातो से रूबरू भी कराएगा ..जी हाँ आज हम बात कर रहे है निर्देशक साहिल सन्नी की आगामी फिल्म ”इलाहाबाद से इस्लामाबाद ‘ जो बहुत जल्द दर्शकों के बिच प्रदर्शित की जाएगी. जिसका फर्स्ट लुक हालही में जारी किया गया ।इस फिल्म में मुख्य भूमिका में है भोजपुरी फिल्मों की चहेती रानी चटर्जी जिनका एक अलग रूप इस फिल्म में नजर आएगा .इस फिल्म में रानी एक नौटंकीवाली की भूमिका में नजर आएगी .रानी के साथ फिल्म में प्रियंका पण्डित, अवधेश मिश्रा,मनोज टाइगर ,सीमा सिंह भी नजर आएँगे .इस फिल्म के माध्यम से लोगो के बिच हिन्दू मुस्लिम और बाकि धर्मो के बिच भाईचारे को दर्शाया गया है।जिससे कही न कही लोग इन दिनों भटक से गए है …यह फिल्म बहुत जल्द प्रदर्शित की जाएगी

allahabad

Read More

रक्षा बंधन के शुभ अवशर पे आ रही है भोजपुरी फ़िल्म “बहिनियां”।

Posted by on Jun 30, 2016 in Hindi News | 0 comments

रक्षा बंधन के शुभ अवशर पे आ रही है भोजपुरी फ़िल्म  “बहिनियां”।

बादल फिल्म्स् के बैनर तले लेखक निर्देशक बदला आर सिंह एक विशुद्ध पारिवारिक फ़िल्म ला रहे है बहिनियां।भाई बहन के प्यार की नई परिभाषा गढ़ती है यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर चाहे जो करे मगर भोजपुरी सीने उधोग के लिए एक थाती जरूरत बनेगी ।बादल सिंह के इतनी मर्मशपि फ़िल्म बनाई है।जिसे दर्शक देखकर कई बार भाव विभुव हो जायेगा ।सौतेले भाई बहन के बिच अधिकार वह कौन सी चीज दिवार बनती है और क्यों इसका उत्तर “बहनियां” देगी ।सौतेले माँ के बारे में तो जो धारण है वह जगबिदित है लेकिन माँ के नही रहने पर क्या पिता भी सौतेले हो जाते है ?इसका भी उत्तर “बहिनिया “ही देगी ।पारिवारिक रिश्ते के बिच की भावनात्मक डोरी बरी मजबूती होती है इसे बहिनियां प्रमाणित करेगी नये अंदाज़ में प्रस्तुत करेगी।बादल सिंह के निर्देशन में बनी इस साफ सुथरी पारिवारिक फ़िल्म के निर्माता है-राजकेश्वर सिंह,श्याम सिंह भटिया मुना यादव ।रमाकांत मिश्रा एक एक्शन है आतिश का सम्पादन ,गीत मनोज मोहित और बादल सिंह और संगीत राजेश प्रासाद कुर्मी का’ डांस निर्देशन देवेन्द्र चतुर्बेदि’ज्ञान सिंह ,निक्की बत्रा,गणेश और पटकथा -संबाद क्रमश नफीसा अहमद और अरबिंद कसेरा के है।मुख़्य कलाकार है।बदल सिंह सिमा भाटिया सुदीप पांडेय जयोति मिर्क सुजीत राजेश पूरी,गौरी शंकर उमेश सिंह मेहनाज पुष्पा वर्मा ,माधुरी मिश्र और अतुल माथुर ।देवाशीष सरकार फ़िल्म के कैमरा मैन है।

bahiniya

Read More

मिस्टर बिहार अभिनीत ‘आखिर कब तक’ का टीजर जल्द

Posted by on Jun 30, 2016 in Hindi News | 0 comments

मिस्टर बिहार अभिनीत ‘आखिर कब तक’ का टीजर जल्द

मिस्टर बिहार व हरदिल अजीज अभिनेता आदित्य मोहन के चाहने वालों के लिए एक बहुत हीं खुशियों से भरा खबर सामने आया है अभिनीत हिन्दी फिल्म ‘आखिर कब तक’ का टीजर जल्द ही जारी होने वाला है। तो आप सब की इंतजार की घड़िया अब खत्म होने वाली है, अब आप जल्द हीं अपने चहेते स्टार मिस्टर बिहार आदित्य मोहन का अपने नजदीकी सिनेमाघरों में एक रूह को कंपा देने वाली किरदार में दीदार कर पायेंगे। आदित्य मोहन अपने इस किरदार को लेकर काफी उत्सुक हैं और कहते हैं कि मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे प्रशंसकों और सिनेप्रेमियों को मेरा यह किरदार बेहद पसंद आयेगा। निर्माता निशिकांत झा की हिन्दी फिल्म ‘‘आखिर कब तक’’ में आदित्य मोहन एक ऐसे किरदार को जीवंत किये हैं जो आज के समाज के लिए एक बहुत बड़ा संदेश देता है। फिल्म के निर्देशक हैं मिथिलेश अविनाश। इस फिल्म का टीजर बहुत जल्द आप सबों के बीच होगा। आदित्य मोहन ने बताया कि मैं उम्मीद करता हूं कि सिनेप्रेमियों को मेरी फिल्म ‘आखिर कब तक’ का टीजर बहुत पसंद आयेगा।

 

aakhir Kab tak - 2 aakhir Kab tak (1)

Aditya Mohan - Aakhir kab Tak (4) aakhir Kab tak - 3

Read More

सुजीत सिंह की सिंह भईया एक आंदोलन है

Posted by on Jun 30, 2016 in Hindi News | 0 comments

सुजीत सिंह की सिंह भईया  एक आंदोलन है

भोजपुरी सिनेमा में एक नये युग का रूप देने के लिए निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म सिंह भईया समाज की कुव्यवस्था व दो मुँही राजनीति के खिलाफ एक आंदोलन है। सुजीत सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फ़िल्म सिंह भईया  सिंह भईया दर्शकों के मनोरन्जन के साथ साथ दर्शक दीर्घा के मानस पटल पर अमिट छाप छोड़ते हुए एक सशक्त सन्देश भी छोड़ेगी। इस फ़िल्म का निर्देशन किया है निर्देशक आशीष सिन्हा ने। लेखक अरविन्द तिवारी, संगीतकार अविनाश झा घुँघरू, गीतकार आज़ाद सिंह हैं। नृत्य निर्देशन दिलीप मिश्रा, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला निर्देशन मुकेश कुमार का है। मुख्य भूमिकाओं में सुजीत सिंह, प्रिया शर्मा, संजय पाण्डेय, धर्मेन्द्र में सिंह, संजय वर्मा, माया यादव, सत्य प्रकाश सिंह हैं तथा आइटम डान्स ग्लोरी और आयशा ने किया है। फ़िल्म के नायक सुजीत सिंह का किरदार बहुत ही दमदार व बेहद आकर्षक है। इनका न्यू लुक सिनेप्रेमियों को बहुत ही पसंद आयेगा। सिंह भईया की केंद्रीय भूमिका को जीवंत करने के लिए इन्होंने बहुत मेहनत की है। उम्मीद है कि दर्शकों का इनको और फ़िल्म को बहुत प्यार व आर्शीवाद मिलेगा।

Singh Bhaiya 4Singh Bhaiya 1

उल्लेखनीय है सिंह भईया का मुख्य किरदार निभा रहे सुजीत सिंह की सोच सिनेमा के माध्यम से समाज को जागरूक करना। इनका प्रयास है एक बेहतरीन सिनेमा बनाना, जिससे मनोरंजन के साथ साथ समाज को मैसेज भी मिले। सुजीत सिंह का जन्म २८ फ़रवरी १९८६ ई० में बिहार के हाजीपुर के ग्राम जुड़ावनपुर में हुआ था। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा बिहार बोर्ड, पटना हुई थी। इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन इन्होंने राँची यूनिवर्सिटी, झारखण्ड की है। विगत २००८ ई० से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं। सुजीत सिंह अब  तक नागपुरी फिल्म ‘तोहे हमर जान’  एवं ‘जनम जनम कर नाता’ तथा भोजपुरी फिल्म जुड़ गईल बंधन में सशक्त अभिनय कर चुके हैं। इसके अलावा भोजपुरी और नागपुरी भाषा में लगभग ५० म्यूजिक वीडियो में अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। इनके होम प्रोडक्शन के बैनर सुजीत सिंह प्रोडक्शन से निर्मित भोजपुरी फिल्म सिंह भईया  शीघ्र ही प्रदर्शित होगी।

Read More