Bhojpuri Actress Anjana Singh Distributed Ration To Hundreds Of Needy Persons

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने किया सैकड़ों जरूरतमंदो को राशन का वितरण

करोना महामारी के कारण देश भर में 3 मइ तक लॉक डॉउन हैं। ऐसे में गरीब लोगो के लिए राशन पानी की किल्लत पैदा हो गई है। सरकार और कई सामाजिक संस्थाएं इस मामले में लोगो की मदद कर रही है, साथ ही कई सेलिब्रिटीज भी मदद के लिए आगे आईं हैं। ऐसी ही फिल्मी हस्तियों में अब भोजपुरी फ़िल्म जगत की जानी मानी अदाकारा अंजना सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने आज लखनऊ के इंदिरा नगर इलाक़े में स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से दो सौ से भी अधिक परिवार को राशन सामग्री का वितरण किया। इंदिरा नगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी धनंजय सिंह और कर्मचारी रमेश जी व विनोद जी ने उनके इस काम में मदद की। पुलिस अधिकारियों और अंजना सिंह ने सोशल डिसटेंसिंग का पालन करते हुए ज़रूरत मंदो में राशन सामग्री का वितरण किया। उललेखनीय है कि अंजना सिंह ने इसके अलावा कुछ लोगों की आर्थिक मदद भी की है। अंजना सिह के निजी प्रेस प्रवक्ता उदय भगत ने अपने फ़ेस्बुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी है।

अंजना सिंह के इस नेक कदम की हम सराहना करते हैं। उनकी यह पहल कई और लोगों को भी अच्छे काम के लिए प्रेरित करेगी। संकट की घड़ी में हम सब का दायित्व है कि अपने आसपास मौजूद गरीबों और जरूरतमंदो की सहायता करें चाहे उन्हें खाना खिलाकर या फिर उनके लिए राशन का इंतजाम करके।

अंजना सिंह का कहना है कि दूसरों कि मदद करने से जो दिल और आत्मा को सुकून मिलता है, वो लाजवाब एहसास होता है।

Related Posts

Actress Nivedita Chandel Showcases Beauty, Grace, And Desert Vibes In A Stunning Dubai Photoshoot

Actress  Nivedita Chandel Showcases Beauty, Grace, And Desert Vibes In A Stunning Dubai Photoshoot   Actress Nivedita Chandel Latest Dubai Photoshoot

श्री देवनारायण मंदिर मेले में पहुँचीं अभिनेत्री रुचि गुर्जर, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ उठाई बुलंद आवाज

(राजस्थान)। राजस्थान के टोंक जिले के निवाई कस्बे स्थित जोधपुरिया श्री देवनारायण मंदिर में भादवी छठ पर आयोजित ऐतिहासिक मेले में इस बार आस्था और समाज सुधार दोनों का संगम…

You Missed

Grand Release Of “Anantata Ki Rah Par” — A Powerful Biography On Dr. Sandeep Marwah Unveiled At 11th Global Literary Festival Noida

  • By admin
  • October 13, 2025
  • 11 views

Dr. Krishna Chouhan Hosted The 5th “Mahatma Gandhi Ratna Award 2025” In Mumbai

  • By admin
  • October 11, 2025
  • 16 views

“संगीत जिवंत असेपर्यंत दीदी जिवंत राहतील.” — पं. ह्रदयनाथ मंगेशकर यांनी लता मंगेशकर यांच्या ९६व्या जयंतीनिमित्त दिदी पुरस्कार प्रदान सोहळ्यास नेतृत्व केले

  • By admin
  • October 11, 2025
  • 18 views

“As Long As Music Lives, Didi Lives On.” — Pt. Hridaynath Mangeshkar Leads Didi Puraskaar Presentation Ceremony On Lata Mangeshkar’s 96th Birth Anniversary

  • By admin
  • October 11, 2025
  • 17 views

WANDERING EYE An Exhibition Of Photographs By Sateesh Dingankar In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 11, 2025
  • 20 views

Bahar-E-Urdu: Celebrating 50 Years Of Maharashtra Urdu Sahitya Academy

  • By admin
  • October 8, 2025
  • 16 views