मानव सोहल की फ़िल्म ‘ मैं राज कपूर हो गया ‘ का गीत ‘ मुंबाली ‘ भिवंडी में सैकड़ों लोगों के बीच हुआ लॉन्च

भव्य प्रोग्राम में इस सॉन्ग लॉन्च के अवसर पर  मानव सोहल, अभिनेत्री अरशीन मेहता, श्रावणी गोस्वामी, कांचन पगारे, उर्मिला शर्मा, निर्माता मुकेश शर्मा, निर्माता अर्पित गर्ग, को प्रोड्यूसर साहिल मलिक और भिवंडी के आरपीआई अध्यक्ष महेंद्र गायकवाड़, नगरसेविका नंदिनी गायकवाड़ इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं और संगीत निर्देशक विद्युत गोस्वामी जैसी हस्तियां भी उपस्थित रही।
बॉलीवुड निर्देशक और अभिनेता मानव सोहल की हिंदी फिल्म ‘मैं राज कपूर हो गया’ १७ फरवरी २०२३ को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फ़िल्म का एक गीत ” गली का एक आवारा ‘ ब्लॉकबस्टर सिद्ध हुआ है। मानव सोहल ने अपनी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म का दूसरा गीत ” मुम्बाली ” भिवंडी में स्टार कास्ट और पब्लिक के बीच लॉन्च किया। मानव सोहल और श्रावणी गोस्वामी पर फिल्माया गया गीत बेहद खूबसूरत डांस नम्बर है।
सॉन्ग लॉन्च पर मानव सोहल की ग्रैंड एंट्री अपनी हीरोइन के साथ बुलेट पर हुई। उसके बाद उन्होंने वहां आई भारी भीड़ के बीच सॉन्ग लॉन्च किया। इस अवसर पर यहां बड़े बूढ़े बच्चे महिलाएं सभी मौजूद थे। मानव सोहल ने सभी ऎक्ट्रेस के साथ पब्लिक के बीच डांस किया। सभी ने खूब एन्जॉय किया। इस प्रोग्राम की विशेषता यह रही कि मानव सोहल, अभिनेत्रियों श्रावणी गोस्वामी और अरशीन मेहता ने यहां आए सभी लोगों को स्पेशल लड्डू बांटा। फिर भिवंडी के बच्चों ने स्टेज पर मुम्बाली गीत पर डांस किया जिन्हें टी शर्ट देकर  सम्मानित किया गया।
इस सॉन्ग लॉन्च पर एक्टर डायरेक्टर मानव सोहल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम इस गाने को मुम्बई में कहीं बड़ी जगह पर लॉन्च कर सकते थे, हमने पहला गाना पीवीआर में लॉन्च किया था, मगर मैं चाहता था कि यह गीत भिवंडी में उस जगह लॉन्च किया जाए जहां इस फ़िल्म की शूटिंग हुई है। हमने महीनों रहकर इस जगह शूटिंग की और इस शूटिंग में यहां की जनता और महेंद्र गायकवाड़ जी का बहुत सहयोग रहा। उन लोगों के सपोर्ट के बिना शूटिंग करना मुश्किल हो जाता। महेंद्र गायकवाड़ को लोग एमजी के नाम से भी जानते हैं, उन्होंने इस फ़िल्म में अन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है।
श्रावणी गोस्वामी ने कहा कि मुंबाली एक बेहतरीन गाना है, रिलीज के साथ ही यह चर्चा में आ गया है। इस नाम का और कोई गाना नहीं है।
अभिनेत्री अरशीन मेहता ने बताया कि मानव सोहल ने न केवल इस गीत को लिखा है, बल्कि वह डायरेक्टर और एक्टर भी हैं। इसका म्युज़िक ऐसा है कि गाना बजते ही लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। यह गीत हर फंक्शन में बजने वाला है।
बता दें कि ‘मैं राज कपूर हो गया’ के निर्देशक मानव सोहल, निर्माता मुकेश शर्मा, अर्पित गर्ग और सह निर्माता अरशद सिद्दीकी एवं साहिल मलिक और संगीत निर्देशक विद्युत गोस्वामी हैं।

—-छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई

    

मानव सोहल की फ़िल्म ‘ मैं राज कपूर हो गया ‘ का गीत ‘ मुंबाली ‘ भिवंडी में सैकड़ों लोगों के बीच हुआ लॉन्च






Related Posts

India International Film Tourism Conclave Puts Spotlight on Cinema’s Global Impact and Cross-Border Collaborations

Filmmakers, global film commissions and industry leaders gather in Mumbai for the three-day conclave featuring awards, masterclasses and the launch of Namaste Cannes. Mumbai: The India International Film Tourism Conclave…

Dr. Sandeep Marwah Meets UK Deputy Prime Minister At AI Impact Summit To Strengthen Indo-UK Creative And Educational Ties

New Delhi: In a significant diplomatic and cultural engagement during the AI Impact Summit in the national capital, Dr. Sandeep Marwah, Founder of Film City Noida and President of Marwah…

You Missed

Model Roshni Bano Photoshoot In Mumbai

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 0 views
Model Roshni Bano Photoshoot In Mumbai

Coinswitch Puts Salary Hikes Under The Microscope With Clever Appraisal Activation

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
Coinswitch Puts Salary Hikes Under The Microscope With Clever Appraisal  Activation

रत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘बलमुआ बदल दिही का’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • April 27, 2026
  • 23 views
रत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘बलमुआ बदल दिही का’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक धीरू यादव की जोड़ी ने रचा इतिहास, फिल्म ‘जया’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड मिला’

  • By admin
  • April 27, 2026
  • 21 views
निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक धीरू यादव की जोड़ी ने रचा इतिहास, फिल्म ‘जया’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड मिला’

Ankita Jadhav’s Grand International Music Video Shoot With Renowned Choreographer Satya Master – Releasing Soon!

  • By admin
  • April 27, 2026
  • 16 views
Ankita Jadhav’s Grand International Music Video Shoot With Renowned Choreographer Satya Master – Releasing Soon!

“BENEATH THE SURFACE” Paintings & Sculpture Exhibition By Abhishek Mandala, Charanjeet Singh, Kaushik Gajjar, Manish Sharma At Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 20 views
“BENEATH THE SURFACE” Paintings & Sculpture Exhibition By Abhishek Mandala, Charanjeet Singh, Kaushik Gajjar, Manish Sharma At Jehangir Art Gallery