Khesari Lal Yadav and Kajal Raghavani’s Last Film PYAAR KIYA TO NIBHANA See What Is The Dispute Between The Two

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की आखिरी फ़िल्म ‘प्यार किया तो निभाना’, देखिये क्या है दोनों के बीच का विवाद

सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव और स्‍टनिंग एक्ट्रेस काजल राघवानी के बीच ऐसा क्या हो रहा है कि दोनों के बीच का विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अभी हालही में काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव से कहा कि उसके लिए प्यार- मोहब्बत खिलवाड़ है ना तो अब मैं उसे दिखाती हूं कि सच्चा प्यार होता है क्या? अब मैं उसे उसकी औकात दिखाउंगी? मैं दिखाउंगी उसके और मेरे बीच का अंतर क्या है? ये सब कहकर काजल ने मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जो सोशल मीडिया से लेकर सभी जगह पर ट्रेंड करने लगा है। और इस बात से एक बार फिर से खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी चर्चा में आ गई। अब दोनों के बीच का विवाद और बढ़ गया है। जिसे लेकर उनके फैंस भी परेशान हैं।

आरे भाई जरा रुकिये गलत मत समझिए हम बात कर रहे हैं खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की हालिया रिलीज भोजपुरी फिल्म ‘प्‍यार किया तो निभाना’ जो आज यानी कि दुर्गा पूजा के अवसर पर रिलीज हो गई है। जिसका ट्रेलर हालही में इंटर10 रंगीला से आउट किया गया था, इसी ट्रेलर में काजल ने खेसारी को ललकारते हुए कहा है कि अब मैं दिखाउंगी तेरी औकात ।

यशी फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘प्यार किया तो निभाना’ के निर्माता अभय सिन्हा,रंजीत सिंह और निर्माता-वितरक निशांत जम्मूवाला है। फिल्म में दर्शकों को लंदन खूब भा रहा है। भोजपुरिया दर्शक भोजपुरी फिल्मों में वही पुरानी गांव देहात की लोकेशन देखकर बोर हो चुके हैं। अब भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग देश के बाहर विदेशों में होने लगी है। जिसका फायदा ‘प्यार किया तो निभाना’ को मिल रहा है। पहले भोजपुरी फिल्मों को केवल मिडिल क्लास दर्शक ही देखते थे, लेकिन अब इन फिल्मों को उपर क्लास के दर्शक भी देखना शुरू कर दिए हैं ।

फिल्म को लंदन में बड़ी ही खूबसूरती के साथ शूट किया है चर्चित निर्देशक रजनीश मिश्रा ने। जिन्होंने फिल्म की कहानी का फिल्मांकन बड़े ही सूंदर ढंग से किया है। फिल्‍म की डोर रजनीश मिश्रा के हाथ है, तो समझा जा सकता कि कहानी कितनी बेहतरीन होगी। रजनीश मिश्रा ने फिर दिखा दिया है कि आखिर वे इंडस्ट्री के सबसे अलग निर्देशक क्‍यों है ।

अभय सिन्‍हा ने फिल्‍म को लेकर कहा कि भोजपुरी दर्शकों का टेस्ट में बहुत परिवर्तन आया है। अब वे भोजपुरिया फिल्मों में विदेशी लोकेशनों को देखना पसंद करने लगे है यही कारण है कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। फिल्म में खेसारी और काजल की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। जिसका फायदा फिल्म को हो रहा है ।

आपको बता दें कि फिल्‍म प्‍यार किया जो निभाना’ में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के साथ संजय महानंद, दीपक सिन्‍हा, माया यादव, अनन्‍या बोरह, महिमा गुप्‍ता और हिंडोला चक्रवर्ती मुख्‍य भूमिका में हैं। निर्माता अभय सिन्‍हा, रंजीत सिंह और प्रशांत जम्‍मूवाला हैं.

रजनीश मिश्रा ने निर्देशक और म्यूजिक दिया हैं। रेणु विजय फिल्म्स फ़िल्म को सभी सिनेमाघरों में वितरित कर रही है। यूके के लाइन प्रोड्यूसर विपुल शर्मा हैं।

   

प्रोजेक्‍ट सुपर वाइजर प्रशांत शेल्‍के हैं। लिरिक्‍स आशुतोष तिवारी, अजीत हलचल और रजनीश मिश्रा हैं ।

Related Posts

यश कुमार मिश्रा, मधु सिंह राजपूत, मनीषा यादव, माधव राय की भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ की शूटिंग शुरू खलीलाबाद में

भोजपुरी सिनेमा के यूनिक स्टार यश कुमार मिश्रा लंबे अरसे बाद एक बार फिर एक्शन अवतार में भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ में नजर आने वाले हैं। ऐड वन फिल्म्स…

अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘केवट’ की शूटिंग 9 मार्च से होगी शुरू

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक और बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेडके बैनर तले बनने जा रही बहुप्रतीक्षित फिल्म “ केवट” की…

You Missed

Grand Event: KCF Miss And Mrs. India 2026 And Nari Shakti Samman 2026

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 13 views
Grand Event: KCF Miss And Mrs. India 2026 And Nari Shakti Samman 2026

Chingari Shakti Foundation And Team Sigma Inaugurated 22nd AI And Robotic Lab At Divine Child High School, Indira Nagar, Malad East

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 13 views
Chingari Shakti Foundation And Team Sigma Inaugurated 22nd AI  And Robotic Lab  At  Divine Child High School, Indira Nagar, Malad East

यूट्यूब पर छाया माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का धमाका, ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किए 265 मिलियन व्यूज, इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा रील्स

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 26 views
यूट्यूब पर छाया माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का धमाका, ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किए 265 मिलियन व्यूज, इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा रील्स

फिल्म “हनीमूनाय नमः” की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के इंपा हाउस में

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 21 views
फिल्म “हनीमूनाय नमः” की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के इंपा हाउस में

“Subah Ki Pehli Chai” With Filmmaker Rajeev Chaudhary Along Priyanka Raina And Himank Bhardwaz

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 75 views
“Subah Ki Pehli Chai” With Filmmaker Rajeev Chaudhary Along Priyanka Raina And Himank Bhardwaz

Formal Inauguration Of AAFT School Of Fine Arts At 14th Global Festival Of Journalism & AVGC Noida 2026

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 27 views
Formal Inauguration Of AAFT School Of Fine Arts At 14th Global Festival Of Journalism & AVGC Noida 2026