रवि किशन, पवन सिंह के साथ ‘मेरा भारत महान’ लेकर आ रहे हैं विपुल राय और देवेन्द्र तिवारी, जल्द ही होगी रिलीज

भोजपुरी के दो दिग्गज सुपरस्टार सांसद व मेगा स्टार रवि किशन और पावर स्टार पवन सिंह स्टारर भोजपुरी की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘मेरा भारत महान’ फिल्म निर्माता विपुल राय और डीओपी व निर्देशक देवेन्द्र तिवारी लेकर दर्शकों के बीच सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं. वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत और सत्यजीत राय कृत फिल्म ‘मेरा भारत महान’ में रवि किशन और पवन सिंह की सिल्वर स्क्रीन पर लम्बे समय बाद एक साथ धमाल मचाने  आ रहे हैं, जिसको लेकर बॉक्स ऑफिस पर अभी से हलचल तेज हो गयी है.  सत्या, भोजपुरिया राजा, क्रेक फाइटर, वांटेड जैसी एक्शन पैक्ड फिल्म के बाद फिर से पवन सिंह खतरनाक एक्शन में इस फिल्म में नजर आयेंगे. इसकी एक झलक फिल्म के  ट्रेलर में देखी जा सकती है, जो बहुत तेजी से वायरल हुआ है. यह फिल्म देश के मौजूदा परिस्थितिओं पर आधारित देशभक्ति के जज्बे को और आगे बढ़ाने वाली फिल्म है. इस फिल्म में महानायक रवि किशन एक अलग अंदाज में नजर आएंगे.

बताते चलें कि इन दिनों जो हो हल्ला मचा हुआ है कि भोजपुरी फ़िल्में थियेटर में नहीं चल रही हैं, उसे रवि किशन और पवन सिंह की जोड़ी वाली फिल्म ‘मेरा भारत महान’ गलत साबित करने वाली है.  क्यूंकि फिल्म ‘मेरा भारत महान’ थियेटर में ही चलने वाली फिल्म है. इसमें एक्शन, इमोशन, ड्रामा, गीत – संगीत ऐसे हैं, जिसका आनंद थियेटर में ही ज्यादा मिल सकेगा. इसका संकेत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी से जारी फिल्म के ट्रेलर ने दे दिया है. इसमें एक से बढ़कर एक डायलोग के साथ रवि किशन और पवन सिंह की अदाकारी फिल्म की ओर आकर्षित करती है. तो फिल्म ‘मेरा भारत महान’ में भोजपुरी इंडस्ट्री की तीन खूबसूरत एक्ट्रेसस अंजना सिंह, गरिमा परिहार और मणि भट्टाचार्य भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं. गरिमा परिहार इस फिल्म में न्यू फेस हैं, लेकिन उनकी अदाकारी किसी मंझे हुए कलाकार से कम नहीं है.

फिल्म ‘मेरा भारत महान’ का रिलीज डेट अभी आउट नहीं हुआ है, मगर इस बारे में फिल्म के देवेन्द्र तिवारी का कहना है कि फिल्म को जल्द ही रिलीज किया जायेगा. वे कहते हैं कि फिल्म ‘मेरा भारत महान’ दो महान कलाकारों के अद्भुत संगम के साथ देशभक्ति के जज्बे को और भी पुख्ता करने वाली है. इसलिए इस फिल्म को सभी अपने दोस्तों और परिजनों के साथ थियेटर में जाकर जरुर देखें.

बात की जाय पावर स्टार पवन सिंह और डीओपी निर्देशक देवेन्द्र तिवारी ने फ़िल्म “मेरा भारत महान” के पहले पवन सिंह ने फ़िल्म निर्देशक व सिनेमाटोग्राफर देवेन्द्र तिवारी के निर्देशन में सुपरहिट फिल्म ‘मैंने उनको सजन चुन लिया’ कर चुके हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट रही है. इसके बाद दो फिल्में ‘साइको सइयां’, ‘मैंने उनको सजन चुन लिया 2’ का भव्य मुहूर्त किया जा चुका है.

उल्लेखनीय है कि वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत और सत्यजीत राय कृत भोजपुरी की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘मेरा भारत महान’ के निर्माता बिपुल सत्यजीत राय और सत्यजीत राय हैं. फिल्म का वितरण रेणु विजय फ़िल्म इंटरटेनमेंट निशांत उज्जवल कर रहे हैं. निर्देशक व डीओपी देवेन्द्र तिवारी हैं. फिल्म में रवि किशन, पवन सिंह, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, गरिमा परिहार, कमांडो अर्जुन यादव , अवकाश यादव और बीना यादव मुख्य भूमिका में हैं. लेखक अरविद तिवारी हैं. संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं. गीतकार अरुण बिहारी, अरविन्द तिवारी, प्रकाश बारूद, राजेश मिश्रा और विनय निर्मल हैं.

रवि किशन, पवन सिंह के साथ ‘मेरा भारत महान’ लेकर आ रहे हैं विपुल राय और देवेन्द्र तिवारी, जल्द ही होगी रिलीज

Related Posts

समाजसेवा और खेल के क्षेत्र में डॉ. संजय कुमार को भारत गौरव सम्मान

नई दिल्ली। समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. संजय कुमार को “भारत गौरव सम्मान” से सम्मानित किया…

Dr. Santosh Raosaheb Chavan को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला ‘भारत गौरव सम्मान’

मुंबई/चिपळूण।  मुंबई–चिपळूण क्षेत्र से जुड़े प्रख्यात समाजसेवी, खेल प्रशासक, शिक्षाविद् एवं उद्योग जगत से जुड़े डॉ. संतोष रावसाहेब चव्हाण को उनके उत्कृष्ट सामाजिक, शैक्षणिक और खेल क्षेत्र में दिए गए…

You Missed

Grand Event: KCF Miss And Mrs. India 2026 And Nari Shakti Samman 2026

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 13 views
Grand Event: KCF Miss And Mrs. India 2026 And Nari Shakti Samman 2026

Chingari Shakti Foundation And Team Sigma Inaugurated 22nd AI And Robotic Lab At Divine Child High School, Indira Nagar, Malad East

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 13 views
Chingari Shakti Foundation And Team Sigma Inaugurated 22nd AI  And Robotic Lab  At  Divine Child High School, Indira Nagar, Malad East

यूट्यूब पर छाया माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का धमाका, ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किए 265 मिलियन व्यूज, इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा रील्स

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 26 views
यूट्यूब पर छाया माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का धमाका, ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किए 265 मिलियन व्यूज, इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा रील्स

फिल्म “हनीमूनाय नमः” की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के इंपा हाउस में

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 21 views
फिल्म “हनीमूनाय नमः” की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के इंपा हाउस में

“Subah Ki Pehli Chai” With Filmmaker Rajeev Chaudhary Along Priyanka Raina And Himank Bhardwaz

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 75 views
“Subah Ki Pehli Chai” With Filmmaker Rajeev Chaudhary Along Priyanka Raina And Himank Bhardwaz

Formal Inauguration Of AAFT School Of Fine Arts At 14th Global Festival Of Journalism & AVGC Noida 2026

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 27 views
Formal Inauguration Of AAFT School Of Fine Arts At 14th Global Festival Of Journalism & AVGC Noida 2026