देवेन्द्र तिवारी की पवन सिंह और रवि किशन स्टारर फ़िल्म “मेरा भारत महान” ने लिया बम्पर ओपनिंग

भोजपुरी सिनेमा के जाने माने डीओपी और निर्देशक देवेन्द्र तिवारी के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्मों के दो दिग्गज पावर स्टार पवन सिंह और मेगा स्टार रवि किशन स्टारर फ़िल्म “मेरा भारत महान” ने सिनेमाघरों में बम्पर ओपेनिंग लिया है और भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया है. सिनेमा हॉल के अंदर फ़िल्म के एक एक सीन और गाने पर दर्शक खूब सीटियां और तालियां बजाते हुए दिखे हैं. सिनेमाघरों में यह फिल्म देखने के लिए दर्शकों में क्रेज दिखा है. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का ग्राफ भी काफी बढ़त हुआ दिखा है.

उल्लेखनीय है कि वी प्रांजल फ़िल्म  क्रियेशन प्राइवेंट लिमिटेड प्रस्तुत फ़िल्म के निर्माता बिपुल राय द्वारा निर्मित और निर्देशक डीओपी देवेंद्र तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म को लेकर फ़िल्म एक्सपर्ट ने फ़िल्म को लेकर बताया कि यह फ़िल्म इस वर्ष की सबसे मल्टी स्टार वाली फिल्म है, जो ध्वस्त पड़ी भोजपुरी फिल्मों के बिजनेस को फिर से उछाल ला दिया है. यह भोजपुरी सिनेमा के लिए गौरव की बात है.

वहीं फ़िल्म के निर्माता बिपुल राय अपनी फिल्म के सफलता से काफी उत्साहित नज़र आये. उन्होंने इस सफलता  का श्रेय पूरी टीम को दिया है. साथ ही फ़िल्म के निर्देशक व डीओपी देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों के देखने योग्य फ़िल्म बनी है, फ़िल्म में एक से बढ़कर एक कर्णप्रिय गीत संगीत भी परोसा गया है.

गौरतलब है कि इस फ़िल्म में पवन सिंह का नायाब एक्शन देखने को मिल रहा है, साथ ही फिल्म देशभक्ति का जज्बा भी काबिले तारीफ है. वहीं रवि किशन अपने चिर-परिचित अंदाज में नज़र आ रहे हैं. रवि किशन की भूमिका बेहद खास है. लंबे समय बाद वे भोजपुरी स्क्रीन पर दबदबा कायम करते हुए दिखे हैं, वह भी नए अंदाज में.

बता दें कि फिल्म ‘मेरा भारत महान’ के डीओपी और निर्देशक देवेन्द्र तिवारी हैं. फिल्म में रवि किशन, पवन सिंह, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, गरिमा परिहार, कमांडो अर्जुन यादव, अवकाश यादव और बीना यादव मुख्य भूमिका में हैं. लेखक अरबिंद तिवारी हैं. संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं. गीतकार अरुण बिहारी, अरविन्द तिवारी, प्रकाश बारूद, राजेश मिश्रा और विनय निर्मल हैं. फिल्म पीआरओ सोनू निगम और रामचन्द्र यादव हैं.

देवेन्द्र तिवारी की पवन सिंह और रवि किशन स्टारर फ़िल्म “मेरा भारत महान” ने लिया बम्पर ओपनिंग

Related Posts

यश कुमार मिश्रा, मधु सिंह राजपूत, मनीषा यादव, माधव राय की भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ की शूटिंग शुरू खलीलाबाद में

भोजपुरी सिनेमा के यूनिक स्टार यश कुमार मिश्रा लंबे अरसे बाद एक बार फिर एक्शन अवतार में भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ में नजर आने वाले हैं। ऐड वन फिल्म्स…

अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘केवट’ की शूटिंग 9 मार्च से होगी शुरू

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक और बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेडके बैनर तले बनने जा रही बहुप्रतीक्षित फिल्म “ केवट” की…

You Missed

“Rashtra Udyog Shakti Samman 2026” Was Held On April 11, 2026, In Bhosari, Pune, To Honor Emerging And Successful Entrepreneurs

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 14 views
“Rashtra Udyog Shakti Samman 2026” Was Held On April 11, 2026, In Bhosari, Pune, To Honor Emerging And Successful Entrepreneurs

Actress & Model Ashita Jain Has Worked In Print & Media Advertisments And As An Actress She Has Given Many Remarkable Albums, Webseries And Films

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 17 views
Actress & Model Ashita Jain Has Worked In Print & Media Advertisments And As An Actress She Has Given Many Remarkable Albums, Webseries And Films

ईरान–इज़राइल–अमेरिका युद्धविराम पर भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे का दृष्टिकोण: कानूनी, कूटनीतिक और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक विराम i

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 15 views
ईरान–इज़राइल–अमेरिका युद्धविराम पर भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे का दृष्टिकोण: कानूनी, कूटनीतिक और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक विराम i

अभिनव त्रिपाठी (एलेक्स) कॉर्पोरेट उत्कृष्टता और सिनेमाई कहानी कहने की कला को जोड़ने वाली एक दूरदर्शी शक्ति

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 16 views
अभिनव त्रिपाठी (एलेक्स) कॉर्पोरेट उत्कृष्टता और सिनेमाई कहानी कहने की कला को जोड़ने वाली एक दूरदर्शी शक्ति

एक मिलियन व्यूज किया पार माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 28 views
एक मिलियन व्यूज किया पार माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’

प्रियंका सिंह का सैड सांग ‘पापा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, पिता की याद में प्रियंका सिंह के छलक उठे आंसू

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 29 views
प्रियंका सिंह का सैड सांग ‘पापा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, पिता की याद में प्रियंका सिंह के छलक उठे आंसू