मेरा भारत महान के बाद विपुल राय और देवेन्द्र तिवारी लेकर आ रहे हैं कल्लू के साथ ‘राम अबराम’

मेरा भारत महान के बाद विपुल राय और देवेन्द्र तिवारी लेकर आ रहे हैं कल्लू के साथ ‘राम अबराम’

भोजपुरी फिल्म मेरा भारत महान की अपार सफलता के बाद सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू के साथ अब फिल्म निर्माता विपुल राय और निर्माता, निर्देशक, डीओपी देवेन्द्र तिवारी एक साथ एक और धमाकेदार फिल्म ‘राम अबराम’ लेकर आ रहे हैं। जिसका फर्स्ट लुक रामनवमी के पावन पर्व पर लांच किया गया है। फिल्म के पोस्टर पर अरविंद अकेला कल्लू दो अलग अलग लुक्स में नज़र आ रहे हैं। इस लुक की खूब प्रशंसा की जा रही है।

वी प्रांजल फ़िल्म क्रिएशन प्रा.लि. & मील माई मूवीज बैनर के तले बनी विपुल राय प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘राम अबराम’ के निर्माता, निर्देशक, छायांकन देवेंद्र तिवारी हैं। सह निर्माता बृजेश कुमार राय हैं। संगीतकार छोटे बाबा (बसही), गीतकार सुमित चंद्रवंशी, प्रकाश बारूद, छोटू यादव, लेखक मनोज पाण्डेय हैं।  कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, फाइट मास्टर दिनेश यादव हैं संकलन धर्म सोनी, कला नजीर शेख, प्रोडक्शन रौनक मिश्रा, जय मिश्रा, विजय यादव हैं। सहायक निर्देशक धनंजय तिवारी हैं। लखनऊ लोकल प्रोडक्शन से गौस हुसैन हैं। पी.आर.ओ. सोनू निगम, रामचंद्र यादव हैं। ड्रेस डिज़ाइनर विद्या मौर्या, विष्णु हैं। मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, ऋतु सिंह, चांदनी सिंह, विनीत विशाल, संजय पांडेय, रक्षा गुप्ता, संजीव मिश्रा, पुष्पेंद्र राय, उमाकांत राय, विजया सिंह, कुमार अभिनव, सुशील यादव, संतोष, कौशल शर्मा, मुन्ना सिंह आदि हैं।

इस फ़िल्म को लेकर देवेन्द्र तिवारी ने कहा, मेरी बनायी हुई सभी फिल्मो की कहानी काफी दमदार और रोचक रहती है। मैं अपनी फिल्मो की कहानियों पर खासा ध्यान देता हूं। राम अबराम सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है, जिसे देखने के बाद समाज के बीच के ऊर्जावान संदेश जायेगा।

अरविंद अकेला कल्लू ने कहा, राम अबराम का पहला पोस्टर काफी आकर्षित है। इस तरह की फिल्म में मुझे पहली बार करने को मिला है, जिसके लेकर मैं काफी उत्साहित भी हूं। देवेंद्र जी के निर्देशन में मैंने पहली बार काम किया है। उनके निर्देशन में काम कर काफी मजा आया।

मेरा भारत महान के बाद विपुल राय और देवेन्द्र तिवारी लेकर आ रहे हैं कल्लू के साथ ‘राम अबराम’

Related Posts

कृष्णा ज. हलवाई ने शुजाय म्यूजिक से मिलाया हाथ, धनंजय तिवारी के निर्देशन में फ़िल्म की शूटिंग शुरू

आदिदेव एंटरटेनमेंट व शुजाय म्यूजिक प्रा.लि. प्रस्तुत फिल्म निर्देशक धनंजय तिवारी और फिल्म निर्माता कृष्णा ज. हलवाई द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘प्रोडक्शन नं०1’ शुभ मुहूर्त करके शूटिंग शुरू…

दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे की नई भोजपुरी फिल्म ‘मैं मायके चली जाऊँगी’ की शूटिंग शुरू

सांसद व भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर एक नई भोजपुरी फिल्म संपूर्ण परिवार के लिए…

You Missed

ARTIVAL FOUNDATION Presents ART CONTINUUM 2026 An Art Exhibition By 30 Contemporary Renowned Artists From Across India At Carpe Diem Art Gallery, Goa

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 9 views
ARTIVAL FOUNDATION Presents ART CONTINUUM 2026 An Art Exhibition By 30 Contemporary Renowned Artists From Across India  At Carpe Diem Art Gallery, Goa

भाजपा नीति मंच में श्रीरंजन भागवत रथ को मिली अहम जिम्मेदारी

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 11 views
भाजपा नीति मंच में श्रीरंजन भागवत रथ को मिली अहम जिम्मेदारी

The “Mukti Yantra” For Drinking Water Purification By The Vedic World Created By Pandit Rajkumar Sharma For Healthy And Energized Water

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 13 views
The “Mukti Yantra” For Drinking Water Purification By The Vedic World Created By Pandit Rajkumar Sharma For Healthy And Energized Water

अरुण मिश्रा को(चंडीपुर धाम) “पॉपुलर सिविलियन आइकॉन ऑफ़ इंडिया अवार्ड 2026” से सम्मानित

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 15 views
अरुण मिश्रा को(चंडीपुर धाम) “पॉपुलर सिविलियन आइकॉन ऑफ़ इंडिया अवार्ड 2026” से सम्मानित

19th International Festival Of Cellphone Cinema Grandly Inaugurated At Marwah Studios

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 15 views
19th International Festival Of Cellphone Cinema Grandly Inaugurated At Marwah Studios

10th भारत इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल मुंबई 2025-26 में क्लासिक एंटरटेनमेंट के बेनर तले निर्मित फिल्म ‘अपना अमिताभ’ को बेस्ट फ़िल्म अवार्ड

  • By admin
  • February 3, 2026
  • 27 views
10th भारत इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल मुंबई 2025-26 में क्लासिक एंटरटेनमेंट के बेनर तले निर्मित फिल्म ‘अपना अमिताभ’ को बेस्ट फ़िल्म अवार्ड