निर्देशक अजहर हुसैन द्वारा कलाकार शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल सीजन-3 का सफल आयोजन

रेडएसिड फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत फेस्टिवल के ज्यूरी मेम्बर्स में राहुल रॉय, दिलीप सेन, सुनील पाल और अली खान सहित कई हस्तियां रहीं शामिल

बॉलीवुड के विख्यात निर्माता निर्देशक अजहर हुसैन ने 26 दिसंबर को मुंबई में हुए एक भव्य समारोह में कलाकार शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल सीजन-3 2022 का सफल आयोजन किया।

रेडएसिड फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत कलाकार शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल की डायरेक्टर नाज काजी और इवेंट के होस्ट सुफियान कपाड़िया थे।

बता दें कि केएसएफएफ KSFF भारत में सबसे प्रमुख शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल्स में से एक के रूप में उभरा है, जिसमें बेहतरीन प्रोग्रामिंग और गहराई से जुड़े सिनेप्रेमी दर्शक हैं।

इस समारोह में सम्मानित ज्यूरी मेम्बर्स थे संगीतकार दिलीप सेन, राहुल रॉय (अभिनेता) सुनील पाल (कॉमेडियन), अली खान (अभिनेता), डॉ. अजय सहाय (अभिनेता व निर्देशक) और रमेश गोयल (अभिनेता).

इस कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर थे मुश्ताक खान (अभिनेता), पंकज बेरी (अभिनेता), पृथ्वी वज़ीर (अभिनेता), राजेश देसाई (अभिनेता), सुरेंद्र ठाकुर (अभिनेता), आरती नागपाल (अभिनेत्री), मेहुल भोजक (अभिनेता), श्याम लाल (अभिनेता), अर्पित गर्ग (ब्रैंडेक्स एंटरटेनमेंट के सीएमडी), अनीस बारूदवाले (लेखक व निर्देशक), शब्बीर शेख व ज़ुबैर शेख (संस्थापक निदेशक और सीईओ फॉर्च्यून लाइफलाइन),

रविंदर पुंडीर (मन्नत इंडिया मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और सीईओ), राजकुमार तिवारी (मुंबई ग्लोबल समाचार पत्र), शाहीन खान (अभिनेत्री), वसीम सिद्दीकी (फेम मीडिया), नजमा शेख (फेम मीडिया), शबाना मेराज शेख (अभिनेत्री व मीशा फॉरएवर फिटनेस जिम की सह-संस्थापक), अश्विन ठक्कर (टैलेंट मैनेजर), जुबैर खान (B4U म्युज़िक), मोहित गुप्ता (अभिनेता और KSFF टीम), शाहिद खान (प्रोडक्शन मैनेजर और KSFF टीम).

इस फ़िल्म फेस्टिवल में विजेता फिल्मों की सूची इस प्रकार है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म अंतर, बेस्ट फिल्म फर्स्ट रनर अप कपड़ा, बेस्ट फिल्म सेकेंड रनर अप चप्पल, बेस्ट फिल्म थर्ड रनर अप ऑक्सीजन, सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादक ब्यानव, सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेता तमाशबीन, बेस्ट फिल्म सिनेमैटोग्राफर द जोकर, सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशन कल्लावेम कथुम आरा.

बता दें कि इस फेस्टिवल के लिए पूरे भारत से कई भाषाओं में फिल्में जमा की गई थीं।

कलाकार शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के तीसरे सीजन में शॉर्ट फिल्म निर्माताओं के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस प्लेटफॉर्म की परिकल्पना निर्देशक अजहर हुसैन ने की है और केएसएफएफ रेडएसिड फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया।

निर्देशक अजहर हुसैन द्वारा कलाकार शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल सीजन-3 का सफल आयोजन

Related Posts

“UTSRIJI” A Group Show Of Paintings By 10 Contemporary Renowned Artists At Jehangir Art Gallery

From: 5th to 11th May 2026 UTSRIJI An Ancient way of communication A Group show of Paintings by Tapan Karmakar, Fulla Chandra Mistri, Indrajit Ghosh, Malay Datta, Mrinal Saha, Shiladitya…

“WHISPERS IN THE WILD” An Exhibition Of Paintings By Vyoma Parikh At Jehangir Art Gallery

From: 4th to 10th May 2026 “WHISPERS IN THE WILD” An Exhibition of Stillness, reflection and quiet beauty By Contemporary artist Vyoma Parikh VENUE: Jehangir Art Gallery M.G. Road, Kala Ghoda, Mumbai 400001…

You Missed

फिल्म निर्माता गनेश सिंह और निर्देशक मनोज ओझा भोजपुरी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ से कर रहे हैं नये युग की शुरुआत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
फिल्म निर्माता गनेश सिंह और निर्देशक मनोज ओझा भोजपुरी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ से कर रहे हैं नये युग की शुरुआत

निर्माता निर्देशक डॉ. अंकित कुमार का बर्थडे सेलिब्रेशन एवं बॉलीवुड की दो फिल्मों के पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 11 views
निर्माता निर्देशक डॉ. अंकित कुमार का बर्थडे सेलिब्रेशन एवं बॉलीवुड की दो फिल्मों के पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सुरों के सुनहरे सितारे – गायक Prakash Chauhan

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 21 views
सुरों के सुनहरे सितारे – गायक Prakash Chauhan

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 17 views
शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

यूट्यूब पर 4 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार ,माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने रचा इतिहास

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 18 views
यूट्यूब पर 4 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार ,माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने रचा इतिहास

अंशुमान सिंह, शिवानी सिंह, संजय पांडेय, सुजान सिंह, विनय सोनकर ‘ऑपरेशन कुर्सी’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 24 views
अंशुमान सिंह, शिवानी सिंह, संजय पांडेय, सुजान सिंह, विनय सोनकर ‘ऑपरेशन कुर्सी’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू