तीन दिवसीय भारत नेशनल मीट – 23 का सफल समापन

मुंबई। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर भारत नेशनल मीट -23 का सफल समापन प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन व चिल्डर्न्स वेलफेयर सेंटर कॉलेज ऑफ़ लॉ के संयुक्त तत्वावधान में मुंबई मलाड पश्चिम में लॉ महाविद्यालय के सभागार में बहुत ही धूमधाम से हुआ। इस महोत्सव में बदलते भारत की एक जीवंत तस्वीर दिखी। 2, 3 व 4 दिसंबर 23 की सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक के कार्यक्रम में लोगों का उत्साह बना रहा।
प्रमुख आयोजक प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार ने कहा कि जब से देश के सर्वोच्च्य पद पर जनजातीय समाज से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने दायित्व संभाला है, तब से जनजाति समाज में चेतना का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वनवासी समाज के लोगों का आत्मविश्वास सरकार व सरकारी नीतियों के ऊपर पहले की तुलना में बहुत बढ़ा है।
जनजातीय गौरव दिवस का उद्घाटन सुप्रसिद्ध अधिवक्ता व पीआईएल मैन ऑफ़ इंडिया अश्विनी कुमार उपाध्याय, मुंबई उत्तर के सांसद गोपल शेट्टी ने संयुक्त रूप से रिबन काट कर किया। इस अवसर पर मुंबई भाजपा प्रवक्ता विनोद शेलार, उत्तर मुंबई भाजपा जिला अध्यक्ष गणेश खनकर, आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकेश शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राम कुमार पाल, चेयरमैन चिल्ड्रेन वेलफेयर सेंटर ऑफ़ लॉ सह प्रमुख प्रशांत कसीद, राष्ट्रीय अध्यक्षा नारी सम्मान संगठन सुंदरी ठाकुर, रॉक पेंटिंग आर्टिस्ट सुबोध नेलमेकर, भाजपा झारखंड प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उद्यमी व संघ परिवार सदस्य पवन कुमार, अधिवक्ता विनय कुमार दूबे सलाहकार गृह मंत्रालय भारत सरकार व प्रमुख आयोजक राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रेम कुमार व अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थित में हुई।
परिचयात्मक भाषण में प्रमुख्य आयोजक व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य का दिन है कि आज हमारे गृह राज्य झारखंड के लोक नायक महान स्वतन्त्रतावीर धरती भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को मुंबई में महाराष्ट्र की मिट्टी व छत्रपति शिवाजी महाराज की धरा पर मनाया जा रहा है, वह भी इतने राष्ट्रीय महान चेहरों के मध्य व उपस्थिति में और इस अवसर पर मैं झारखंड की पवित्र मिट्टी की ओर से आप सब का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि आप लोगों ने हमें हमारी जन्मभूमि से दो हजार किलोमीटर दूर सम्मान देकर झारखंड राज्य की अस्मिता को मुंबई महाराष्ट्र में स्थान दिया है इसलिए आज मां मुंबा देवी के प्रांगण, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुंबईकर झारखंडवासी कहलाने लगे हैं।
मुख्य अतिथि सांसद गोपाल शेट्टी ने कार्यक्रम के आयोजन की प्रसंशा करते हुए कहा कि अग्रजों से लोहा लेने वाले वीर भगवान बिरसा मुंडा को नमन करता हूं और सभी का इस क्षेत्र का सांसद होने के नाते स्वागत करता हूं। हमारे संसदीय क्षेत्र में तीन दिवसीय कार्यक्रम जनजातीय गौरव दिवस, वनवासी और आदिवासी समाज को लेकर हो रहा है। यह मुझे बहुत ही गौरवान्वित करता है और इस भारत नेशनल मीट में प्रमुख वक्ता में रूप में अश्विनी उपाध्याय का आना बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिन्होंने पूरे देश में क्रांति के दीप जलाए है। आज इनका क्रांतिकरी अभियान, क़ानून की लड़ाई पीआईएल के माध्यम से जो देश में क्रांति आई है वह अतुलनीय है और देश प्रेम दर्शाता है। मैं इनका क़द्रदान भी हूं और आज इनको सुनने कि लिए आया हूं और इसके सफल और महत्वपूर्ण आयोजन के लिए प्रेम कुमार जो हमारे क्षेत्र से भी है और हमारे कार्यकर्ता भी है, इनका तहे दिल से धन्यवाद भी करता हूं।
अश्विनी कुमार उपाध्याय जैसे ही भाषण के लिए खड़े हुए उपस्थिति लोगों ने जिसमें काफ़ी संख्या में अधिवक्तागण तथा विधि के विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल थे। सभी ने खड़े होकर तालियों की गूंज से उनका स्वागत किया। पीआईएल मैन ऑफ़ ऑफ़ इंडिया के नाम से विख्यात अश्विनी उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में अपने दाखिल पीआईएल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इस कार्य में जुड़ने से पूर्व अपनी यात्रा के बारे में भी बताया की कैसे देशभक्ति की बेचैनी ने इंजीनियर से आज वक़ील बना दिया। देश के लिए कुछ कर गुजरने की संकल्पित इच्छाशक्ति ने कानपुर से नौकरी छुड़वाकर सुप्रीम को तक पहुंचा दिया। देश बदल रहा है, हज़ारों कि संख्या में मोदी ने अंग्रेजों के बनाए थोपे गए क़ानून और कांग्रेसी क़ानून दोनों को कैसे ख़त्म किया है। उम्होनों विस्तार से बताया।ज्वलंत चर्चा समान नागरिक संहिता पर हुई और देश की अर्थव्यवस्था भी इस क़ानून के आने के बाद कैसे बदलेगा इसकी सारी विस्तृत जानकारी भी दी, जिसे लोगों ने बहुत गंभीरता से सुना।
मशहूर अधिवक्ता पुनीत चतुर्वेदी ने अपने व्याख्यान में ग़ुलाम भारत से लेकर आज़ाद भारत की क़ानूनी लड़ाई को बहुत ही सुंदर अन्दाज़ में रखा तथा भारतीय दण्ड सहिता से लेकर भारत न्याय सहिता की यात्रा को विस्तार पूर्वक बताया।
महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता श्वेता शालिनी ने कहा कि हम सब आदिवासी हैंऔर आज भी जो सुदूर कही वन के क्षेत्र में रह कर जंगल का संग्रहण कर रहे हैं, उनके जीवन से हम सबको जुड़ना है और मां भारती के सभी संतानों की एक दृष्टि से सेवा करनी है। उन्होंने जोर देते हुए राजनीतिक व उद्यमिता से एक आम व्यक्ति की जिम्मदारियों को लेकर कहा की समाज और देश का विकास तभी संभव होगा जब नारी शक्ति पूरी ताकत के साथ जुड़े।
अधिवक्ता व समाजसेविका बिंदु दुबे ने बेटी होने के गर्व से नारी शक्ति व स्त्री अस्मिता पर जोर दिया और कहा कि आज कि बेटियां सब कुछ हासिल कर रही हैं और इसका राष्ट्रीय उदाहरण महामहिम द्रोपदी मूर्मू भारत की राष्ट्रपति हैं।
सुंदरी ठाकुर अध्यक्ष नारी समान संगठन ने विशेष चर्चा आज के नवजवानों व नवयुवतियों की जीवन शैली पर कहा की यह पीढ़ी कही गुमराह ना हो जाए इसलिए सचेत होकर जीने की आवश्यकता है और जब तक लक्ष्य ना मिले लड़के- लड़कियों को अपने अरमानों का मारने का कोई हक नहीं है झूठ फ़रेब के चक्कर ना पड़े।
प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान के कार्यकारी अध्यक्ष राम कुमार पाल ने कहा की आज मोदी के नेतृत्व में सारे काले क़ानून को जड़ मूल से ख़त्म किया जा रहा है लेकिन आज भी इस पीढ़ी को बड़ी ताकत के साथ लगना पड़ेगा, तभी यह देश बचेगा क्योंकि चुनौतियों बहुत बड़ी है। देश के आगे और सक्रिय लोग आज भी बहुत कम संख्या में हैं। हलाल सर्टिफिकेट जैसी फर्जी चलन को पूरे देश से यथाशीघ्र ख़त्म करने की मांग सरकार और क़ानून से करता हूं।
प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन अध्यक्ष डॉ मुकेश शर्मा ने कहा आज भारत विश्व पटल पर दस्तक दे चुका है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब वह समय दूर नहीं है जब हम आर्थिक महासत्ता बनकर पूरे जगत को साथ लेकर विश्व का कल्याण करेंगे।
सुबोध नेमेलेकर रॉक पेंटिंग आर्टिस्ट इस आयोजन के सह प्रमुख रहे और अपने सम्बोधन में कहा की प्रेम कुमार में मैं पूरा झारखंड देखता हूं। बिना कभी वहां गए मैं उसे महसूस कर सकता हूं। मैंने प्रेम कुमार को देख कर ही झारखंड के बारे में अपनी राय बनाना शुरू किया की वहां के लोग बहुत मेहनती होते और ज़िद्दी होते हैं और अपने लक्ष्य को पाकर रहते हैं। क्रिकेटर धोनी और प्रेम कुमार ऐसे दो उदाहरण मेरे पास हैं।
अधिवक्ता विनय दूबे सलाहकार गृह मंत्रालय ने अपने जीवन से जुड़ी चुनौतियों को विद्यार्थियों के बीच रखा और कहा यदि आप ठान ले तो अपने दम पर आप जो चाहे हासिल कर सकते हैं, क्योंकि मेरे पिता का आकस्मिक निधन लॉ करने के काम में हो गया। मेरे ऊपर पूरे परिवार की जिम्मदारियां थी। पर मैं टूटा नहीं हिम्मत से खड़ा रहा और आज देश के लगभग सभी राज्यों में मेरी वी.के. एसोसिएट में सैकड़ों वकील काम कर रहे हैं। मैंने रोज़गार भी पैदा किया है।
झारखंड के उद्यमी अहमदाबाद आईआईएम पास आउट पवन कुमार ने बताया कि झारखंड अब दुनियां में भारत में तेज गति से आगे बढ़ रहा है और इसमें यूथ की भूमिका बढ़ गई है और हम सब प्रेम कुमार के इस अभियान में पूरी शक्ति के साथ खड़े हैं।
मुंबई भाजपा झारखंड प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहां की मुंबई में पंद्रह लाख झारखंड के लोग अपना जीवन का निर्वहन कर रहे हैं और सभी वर्ण के लोग इसमें हैं। मैं प्रेम कुमार के साथ हमेशा खड़ा हूं, इनकी सोच और शिक्षा झारखंड के यूथ को मार्गदर्शन कर रही है।
इस नेशनल मीट में शिक्षा महर्षि अजय कॉल को भारतीय शिक्षा रत्न , डॉ अमूल्य साहू को भारतीय चिकित्सा रत्न तथा सागर वैज्ञानिक डॉ जियालाल को जिन्हें भारत सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है भारतीय विज्ञान रत्न तथा प्रभात खबर के सुप्रसिद्ध पत्रकार नागेश्वर दास को झारखंड रत्न व फ़िल्म निदेशक आनंद राउत को झारखंड श्री, वैष्णवी राउट को झारखंड गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया।
इसी प्रकार से सभी वक्ता प्रवक्ताओं ने नए भारत के निर्माण की योजनाएं व संकल्पनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारियां दी। दिल्ली से आए आनंद साहू ने भारत की वैश्विक साख के बारे में बताया की कैसे देश और दुनियां में मोदी के आगमन के बाद अंतर्राष्ट्रीय जगत में नई पहचान बनी है।
शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम अपनी टीम के साथ सत्यम, आनंद व पंकज पाल नें प्रस्तुत किया और लोगों के दिलों पर अमित छाप छोड़ी ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख योगदान चिल्ड्रेन वेलफेयर सेण्टर ऑफ़ लॉ के सह प्रमुख प्रशांत कासीद की रही, जिन्होंने प्रेम कुमार को इस राष्ट्रीय अभियान को करने की प्रेरणा व हौसला प्रदान किया तथा कॉलेज परिसर में सारी व्यवस्था का बीड़ा उठाया, और इसी कड़ी में राजेश झा, मिथिलेश मिश्रा, अमित आनंद, सुरेंद्र दास, नूपुर गुप्ता, संजय शर्मा अमान, नमिता पांडेय, महेंद्र दास, जितेंद्र दास, पंकज पाल, ईश्वर गुप्ता, सुनील आर्य, जोगेंद्र ठाकुर, केवल कुमार, रितेश पाठक आदि ने सहयोग दिया।

 

तीन दिवसीय भारत नेशनल मीट – 23 का सफल समापन

Related Posts

India International Film Tourism Conclave Puts Spotlight on Cinema’s Global Impact and Cross-Border Collaborations

Filmmakers, global film commissions and industry leaders gather in Mumbai for the three-day conclave featuring awards, masterclasses and the launch of Namaste Cannes. Mumbai: The India International Film Tourism Conclave…

Dr. Sandeep Marwah Meets UK Deputy Prime Minister At AI Impact Summit To Strengthen Indo-UK Creative And Educational Ties

New Delhi: In a significant diplomatic and cultural engagement during the AI Impact Summit in the national capital, Dr. Sandeep Marwah, Founder of Film City Noida and President of Marwah…

You Missed

“Yellow Canvas 2026” A Children’s Art Exhibition At Kamalnayan Bajaj Art Gallery I 18th & 19th April 2026

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 12 views
“Yellow Canvas 2026” A Children’s Art Exhibition At Kamalnayan Bajaj Art Gallery I 18th & 19th April 2026

“IN THE FACE OF IT ALL”, Solo Exhibition Of Sculptures By Dr. Venkata At Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 17 views
“IN THE FACE OF IT ALL”, Solo Exhibition Of Sculptures By Dr. Venkata At Jehangir Art Gallery

Versatile Actress Ananya Dutta Has Established A Strong Presence On Digital Platforms On Popular OTT Platforms & Has Carved A Unique Identity In Each Medium

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 17 views
Versatile Actress Ananya Dutta Has  Established A Strong Presence On Digital Platforms On Popular OTT Platforms & Has Carved A Unique Identity In Each Medium

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का गाना ‘रंगदार मरदा’ दो मिलियन व्यूज पार किया वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 23 views

राघव पांडेय ने जीता दिल प्यारो एंटरटेनमेंट पर वायरल भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में अभिनय से

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 26 views
राघव पांडेय ने जीता दिल प्यारो एंटरटेनमेंट पर वायरल भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में अभिनय से

Indian Masters Chef Vicky Sav Own Style Unique Recipe Signature Dish Has The Distinction Of Working With Many Popular Restaurants

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 67 views
Indian Masters Chef Vicky Sav Own Style  Unique Recipe Signature Dish Has The Distinction Of Working With Many  Popular Restaurants