केहना सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का ताँता, महाकाल का मिला आशीर्वाद

भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री केहना सिंह अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। उनके अभिनय से सजी फिल्मों को करोड़ों की तादाद में प्यार मिलता है। ऐसे में केहना सिंह का जन्मदिन इस बार बहुत ही खास और यादगार बन गया है। उनके फैंस और चाहने वालों ने जगह-जगह बर्थडे केक काटकर उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। बता दें कि केहना सिंह के जन्मदिन पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सहित उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों तथा उनके चाहने वालों ने फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके, व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर बधाई व शुभकामनाएं दी है। उनके पास दिन-रात बधाईयों का ताँता लगा रहा है। मोस्ट टैलेंटेड अदाकारा केहना सिंह ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ‘मुझे चाहने वाले, मेरे फैंस एवं आडियंस को मैं तहेदिल से धन्यवाद देती हूँ। आप सब हमेशा मुझ पर अपना प्यार आशीर्वाद बनाये रखिए।’ गौरतलब है कि एक्ट्रेस केहना सिंह इस बार अपने जन्मदिन पर महाकाल बाबा का दर्शन करने उज्जैन गईं, उन्होंने महाकाल के चरणों में माथा टेकर आशीर्वाद लिया।

उल्लेखनीय है कि केहना सिंह जितनी अच्छी अदाकारा हैं, उतनी ही अच्छी इंसान भी हैं। बचपन से ही कुछ अलग करने व अपनी खास पहचान बनाने में सफल रहीं हैं। इन दिनों वे कई फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त रहती हैं। एक्ट्रेस केहना सिंह उत्तर प्रदेश के जिला रायबरेली की रहने वाली हैं। मगर वे बचपन में दो वर्ष की आयु से ही मुंबई में रहती हैं। भवंस कॉलेज, चर्नी रोड, मुंबई से ग्रेजुएशन कॉमर्स में पूरा किया है। वे 7 भाषाएं हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, नेपाली, पंजाबी, भोजपुरी, गुजराती भाषा बोलती हैं। वे बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर रेमो सर को असिस्ट भी कर चुकी हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल में भी अभिनय का जलवा बिखेरा है। इसके अलावा केहना सिंह सुपर हिट भोजपुरी फिल्म ‘बेलन वाली बहू’ से सुर्खियों में खूब छाई रहीं हैं। साथ ही भोजपुरी फिल्मों ‘घर का बंटवारा’, ‘फुलौरी बिना चटनी कईसे बनी’, ‘आँख मार दी’ आदि में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनकी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘होई ना सहाय छठी मईया’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फ़िल्म में उनके हीरो सूर्या शर्मा हैं। इस फ़िल्म के निर्माता अनंत सीताराम जाधव और निर्देशक विष्णु शंकर बेलू हैं।

केहना सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का ताँता, महाकाल का मिला आशीर्वाद

  • Related Posts

    यूट्यूब पर छाया माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का धमाका, ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किए 265 मिलियन व्यूज, इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा रील्स

    भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल गीत ‘पिया काला साड़ी’ लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज यह गाना यूट्यूब…

    केवल कुमार की म्यूजिक वीडियो में प्रिय दास कोलकाता की ग्लैम क्वीन, तहलका मचाने को तैयार हैं !

    युवा, बेहद खूबसूरत, आत्मविश्वास से भरपूर और आकर्षक व्यक्तित्व की धनी प्रिय दास आज एंटरटेनमेंट और फैशन इंडस्ट्री में तेजी से उभरती हुई ग्लैमरस चेहरा बन चुकी हैं। कोलकाता की…

    You Missed

    Grand Event: KCF Miss And Mrs. India 2026 And Nari Shakti Samman 2026

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 15 views
    Grand Event: KCF Miss And Mrs. India 2026 And Nari Shakti Samman 2026

    Chingari Shakti Foundation And Team Sigma Inaugurated 22nd AI And Robotic Lab At Divine Child High School, Indira Nagar, Malad East

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 15 views
    Chingari Shakti Foundation And Team Sigma Inaugurated 22nd AI  And Robotic Lab  At  Divine Child High School, Indira Nagar, Malad East

    यूट्यूब पर छाया माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का धमाका, ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किए 265 मिलियन व्यूज, इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा रील्स

    • By admin
    • March 11, 2026
    • 28 views
    यूट्यूब पर छाया माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का धमाका, ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किए 265 मिलियन व्यूज, इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा रील्स

    फिल्म “हनीमूनाय नमः” की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के इंपा हाउस में

    • By admin
    • March 11, 2026
    • 28 views
    फिल्म “हनीमूनाय नमः” की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के इंपा हाउस में

    “Subah Ki Pehli Chai” With Filmmaker Rajeev Chaudhary Along Priyanka Raina And Himank Bhardwaz

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 76 views
    “Subah Ki Pehli Chai” With Filmmaker Rajeev Chaudhary Along Priyanka Raina And Himank Bhardwaz

    Formal Inauguration Of AAFT School Of Fine Arts At 14th Global Festival Of Journalism & AVGC Noida 2026

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 28 views
    Formal Inauguration Of AAFT School Of Fine Arts At 14th Global Festival Of Journalism & AVGC Noida 2026