केहना सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का ताँता, महाकाल का मिला आशीर्वाद

भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री केहना सिंह अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। उनके अभिनय से सजी फिल्मों को करोड़ों की तादाद में प्यार मिलता है। ऐसे में केहना सिंह का जन्मदिन इस बार बहुत ही खास और यादगार बन गया है। उनके फैंस और चाहने वालों ने जगह-जगह बर्थडे केक काटकर उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। बता दें कि केहना सिंह के जन्मदिन पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सहित उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों तथा उनके चाहने वालों ने फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके, व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर बधाई व शुभकामनाएं दी है। उनके पास दिन-रात बधाईयों का ताँता लगा रहा है। मोस्ट टैलेंटेड अदाकारा केहना सिंह ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ‘मुझे चाहने वाले, मेरे फैंस एवं आडियंस को मैं तहेदिल से धन्यवाद देती हूँ। आप सब हमेशा मुझ पर अपना प्यार आशीर्वाद बनाये रखिए।’ गौरतलब है कि एक्ट्रेस केहना सिंह इस बार अपने जन्मदिन पर महाकाल बाबा का दर्शन करने उज्जैन गईं, उन्होंने महाकाल के चरणों में माथा टेकर आशीर्वाद लिया।

उल्लेखनीय है कि केहना सिंह जितनी अच्छी अदाकारा हैं, उतनी ही अच्छी इंसान भी हैं। बचपन से ही कुछ अलग करने व अपनी खास पहचान बनाने में सफल रहीं हैं। इन दिनों वे कई फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त रहती हैं। एक्ट्रेस केहना सिंह उत्तर प्रदेश के जिला रायबरेली की रहने वाली हैं। मगर वे बचपन में दो वर्ष की आयु से ही मुंबई में रहती हैं। भवंस कॉलेज, चर्नी रोड, मुंबई से ग्रेजुएशन कॉमर्स में पूरा किया है। वे 7 भाषाएं हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, नेपाली, पंजाबी, भोजपुरी, गुजराती भाषा बोलती हैं। वे बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर रेमो सर को असिस्ट भी कर चुकी हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल में भी अभिनय का जलवा बिखेरा है। इसके अलावा केहना सिंह सुपर हिट भोजपुरी फिल्म ‘बेलन वाली बहू’ से सुर्खियों में खूब छाई रहीं हैं। साथ ही भोजपुरी फिल्मों ‘घर का बंटवारा’, ‘फुलौरी बिना चटनी कईसे बनी’, ‘आँख मार दी’ आदि में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनकी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘होई ना सहाय छठी मईया’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फ़िल्म में उनके हीरो सूर्या शर्मा हैं। इस फ़िल्म के निर्माता अनंत सीताराम जाधव और निर्देशक विष्णु शंकर बेलू हैं।

केहना सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का ताँता, महाकाल का मिला आशीर्वाद

  • Related Posts

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का धमाकेदार लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’, सोशल मीडिया पर मची धूम

    भोजपुरी संगीत जगत की दिग्गज म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में एक बार फिर संगीतप्रेमियों के लिए शानदार सौगात पेश…

    विजय चौहान, शिल्पी राज, पल्लवी सिंह का लोकगीत ‘झुलनिया में झूल के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी संगीत को हमेशा उच्च स्तरीय बनाने के लिए मशहूर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने नया भोजपुरी लोकगीत ‘झुलनिया में झूल के’ संगीतप्रेमियों के बीच रिलीज कर दिया है। इस…

    You Missed

    Richa Gulati Achieved A Special Place In The Industry Through Dedication & Hard Work. She Is Also The Winner Of The Prestigious Title MISS INDIA HERITAGE

    • By admin
    • May 8, 2026
    • 10 views
    Richa Gulati Achieved A Special Place In The Industry Through Dedication & Hard Work. She Is Also The Winner Of The Prestigious Title MISS INDIA HERITAGE

    “As Beautiful As Her – International Fashion Icon Sana Aziz Khan Launches Fresh & Amazing Fragrances From Renéz

    • By admin
    • May 8, 2026
    • 11 views
    “As Beautiful As Her – International Fashion Icon Sana Aziz Khan Launches Fresh & Amazing Fragrances From Renéz

    भारत गौरव सम्मान से सम्मानित हुईं लेखिका रंजीता कुमारी

    • By admin
    • May 8, 2026
    • 11 views
    भारत गौरव सम्मान से सम्मानित हुईं लेखिका रंजीता कुमारी

    “UTSRIJI” A Group Show Of Paintings By 10 Contemporary Renowned Artists At Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 12 views
    “UTSRIJI” A Group Show Of Paintings By 10 Contemporary Renowned Artists At Jehangir Art Gallery

    छोटी उम्र, बड़े सपने – ओनी माया अखलेश विश्वकर्मा की प्रेरणादायक शुरुआत

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 13 views
    छोटी उम्र, बड़े सपने – ओनी माया अखलेश विश्वकर्मा की प्रेरणादायक शुरुआत

    दतिया जिले की रीना गौतम को मिला भारत गौरव सम्मान l

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 13 views
    दतिया जिले की रीना गौतम को मिला भारत गौरव सम्मान l