यश कुमार मिश्रा, मधु सिंह राजपूत, मनीषा यादव, माधव राय की भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ की शूटिंग शुरू खलीलाबाद में

भोजपुरी सिनेमा के यूनिक स्टार यश कुमार मिश्रा लंबे अरसे बाद एक बार फिर एक्शन अवतार में भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ में नजर आने वाले हैं। ऐड वन फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले बन रही बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला संत कबीर नगर के खलीलाबाद में जोर शोर से की जा रही है। मोस्ट टैलेंटेड निर्देशक सन्तराम के निर्देशन में निर्माता मनोज बनोडे और खेमचन्द खडगी द्वारा बनाई जा रही यह फिल्म न केवल मनोरंजन, बल्कि सामाजिक बदलाव और देशभक्ति की भावना को समेटे हुए है। इस फिल्म में यश कुमार मिश्रा केंद्रीय भूमिका में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आएंगे उनके साथ मुख्य अभिनेत्रियां मधु सिंह राजपूत और मनीषा यादव अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली हैं। फ़िल्म में यश कुमार मिश्रा का पावर-पैक एक्शन अवतार और दोनों अभिनेत्रियों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को भरपूर मनोरंजन प्रदान करेगी। साथ ही भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज खलनायक संजय पांडेय, अयाज खान और माधव राय की तिकड़ी भी कुछ अलग धमाका करने वाली है। इनके अलावा सोनी सिंह राजपूत, अंकिता मिश्रा, शीला यादव, पलक, पूजा कुमारी, दिव्या ज्योति, सागर राजा आदि कलाकार अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं। मेहमान भूमिका में माही खान जलवा बिखेरने वाली हैं। देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर बनाई जा रही इस फिल्म के निर्माता मनोज बनोडे, खेमचन्द खडगी हैं। कार्यकारी निर्माता इग्नेसस रैपोस हैं। लेखक एवं निर्देशक सन्तराम हैं। संगीतकार साजन मिश्रा, रमेश रोशन, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, सन्तराम, दुर्गेश भट्ट हैं। डीओपी डीके शर्मा, प्रदीप शर्मा, फाईट मास्टर अशोक लाल यादव, कोरियोग्राफर विवेक थापा, प्रोडक्शन कंट्रोलर अरविन्द सिंह, दीनदयाल, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं।

फिल्म के हीरो यश कुमार मिश्रा ने कहा कि ‘खलीलाबाद और आसपास के क्षेत्र में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू होना स्थानीय पर्यटन और सिनेमाई विकास के लिए बड़ा कदम है। मराठी भाषी फ़िल्म निर्माता का भोजपुरी फिल्म बनाना गौरव की बात है। फिल्म के निर्माता मनोज बनोडे और खेमचन्द खडगी को बड़े कैनवास पर फ़िल्म का निर्माण करने के लिए दिल से धन्यवाद। निर्देशक सन्तराम बड़ी शिद्दत से फिल्म की मेकिंग कर रहे हैं। लंबे समय बाद एक्शन करके बहुत अच्छा लग रहा है।’

निर्माता मनोज बनोडे और खेमचन्द खडगी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘हमारा उद्देश्य भोजपुरी सिनेमा के स्तर को ऊपर उठाना है। यही कारण है कि इसे मल्टीप्लेक्स और सिंगल विंडो स्क्रीन पर पूरे भारत में एक साथ रिलीज करने की तैयारी है। कार्यकारी निर्माता इग्नेसस रैपोस पूरी टीम के साथ तालमेल बिठाकर निर्माण कार्य को गति दे रहे हैं।’

निर्देशक सन्तराम ने कहा कि ‘इस फिल्म में यश कुमार मिश्रा का ‘अभिमन्यु’ वाला किरदार आज की युवा पीढ़ी को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और समाज के प्रति जागरूक होने का संदेश देगा।’

ऐड वन फिल्म्स की भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ की शूटिंग शुरू, खलीलाबाद में गूंजा ‘लाइट-कैमरा-एक्शन’

  • Related Posts

    अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘केवट’ की शूटिंग 9 मार्च से होगी शुरू

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक और बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेडके बैनर तले बनने जा रही बहुप्रतीक्षित फिल्म “ केवट” की…

    निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

    एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अभिनीत कंटेंट प्रधान भोजपुरी फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’ का दमदार ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। जो केवल मसाला फिल्म नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का संदेश भी…

    You Missed

    Grand Event: KCF Miss And Mrs. India 2026 And Nari Shakti Samman 2026

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 15 views
    Grand Event: KCF Miss And Mrs. India 2026 And Nari Shakti Samman 2026

    Chingari Shakti Foundation And Team Sigma Inaugurated 22nd AI And Robotic Lab At Divine Child High School, Indira Nagar, Malad East

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 15 views
    Chingari Shakti Foundation And Team Sigma Inaugurated 22nd AI  And Robotic Lab  At  Divine Child High School, Indira Nagar, Malad East

    यूट्यूब पर छाया माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का धमाका, ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किए 265 मिलियन व्यूज, इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा रील्स

    • By admin
    • March 11, 2026
    • 28 views
    यूट्यूब पर छाया माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का धमाका, ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किए 265 मिलियन व्यूज, इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा रील्स

    फिल्म “हनीमूनाय नमः” की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के इंपा हाउस में

    • By admin
    • March 11, 2026
    • 28 views
    फिल्म “हनीमूनाय नमः” की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के इंपा हाउस में

    “Subah Ki Pehli Chai” With Filmmaker Rajeev Chaudhary Along Priyanka Raina And Himank Bhardwaz

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 76 views
    “Subah Ki Pehli Chai” With Filmmaker Rajeev Chaudhary Along Priyanka Raina And Himank Bhardwaz

    Formal Inauguration Of AAFT School Of Fine Arts At 14th Global Festival Of Journalism & AVGC Noida 2026

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 28 views
    Formal Inauguration Of AAFT School Of Fine Arts At 14th Global Festival Of Journalism & AVGC Noida 2026