BB News Editor Brajesh Mehar Honoured With Bollywood Legend Award

बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड से BB न्यूज के संपादक ब्रजेश मेहर हुए सम्मानित

केसीएफ का बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2020 समापन

2020 के अंत के निकट 26 दिसंबर की शाम को बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2020 के दूसरे संस्करण का आयोजन कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के अंतर्गत धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवार्ड शो के आयोजक कृष्णा चौहान हैं जो बॉलीवुड और सामाजिक क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह अवार्ड शो पिछले दो वर्षों से करते आ रहे हैं। पिछले कई वर्षों से मीडिया जगत से जुड़े BBन्यूज़ के संपादक ब्रजेश मेहर को बॉलीवुड अभिनेता गजेंद्र चौहान, कॉमेडियन सुनील पाल और कृष्णा चौहान के हाथों से पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर ब्रजेश मेहर ने कहा कि कृष्णा चौहान ने मुझे इस सम्मान के काबिल समझा इस के लिए में उनका तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ।

पुरस्कार समारोह के दौरान उपस्थित सभी कलाकारों ने अपने इंडस्ट्री से जुड़े अनुभव के बारे में बात की। इसके साथ ही कॉमेडियन सुनील पाल ने अपने बहुत चर्चित कैरेक्टर रतन नूरा को पेश कर समारोह में चार चांद लगा दिए। शो में बॉलीवुड अभिनेताओं ने अपने हँसी मजाक से माहौल को खुशनुमा कर दिया है। इस साल भी पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड इंडस्ट्री, सामाजिक एवं मीडिया जगत से जुड़े हुए लोगों को सम्मानित किया गया है। इस वर्ष बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद, अरुण बक्शी, सुरेंद्र पाल, गजेंद्र चौहान, अली खान, कॉमेडियन सुनील पाल, गुलशन पांडेय, शेरीन फरीद इंटरनेशनल परफॉर्मर, एंकर सिमरन आहूजा, म्यूजिक डायरेक्टर संजय पाठक, लिरिक्स राइटर सुधाकर शर्मा, एक्टर एंड कोरियोग्राफर राजीव दिनकर को बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2020 देकर सम्मानित किया गया है। इसी क्रम में कृष्णा चौहान फाउंडेशन के द्वारा मीडिया जगत में अपनी धाक रखने वाले मीडियाकर्मियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। जिसमें BBन्यूज़ के संपादक ब्रजेश मेहर, फिल्मी झलक मैगजीन के संपादक राजाराम सिंह, पत्रकार अमित मिश्रा, जयेश गोहिल, मुंबई मेट्रो से अब्दुल कादिर, बॉलीवुड हलचल से सोहेल एफ. फिदाई, आज की न्यूज़ के नाशिर तगले, बॉलीवुड अड्डा के दलविंदर दिमान, कृष्णा के शर्मा, प्रेस फोटोग्राफर राजेश कोरिल सहित कई लोगों को पुरस्कारों से नवाजा गया।

इस कोरोना महामारी के समय में सभी अतिथि और अवार्डी ने सरकारी आदेशानुसार मास्क और सोशल डिस्टेंस का पूर्ण रूप से पालन किया। अभी हालही में कृष्णा चौहान द्वारा लीजेंड बाबा साहब फाल्के अवॉर्ड 2020 भी किया गया था। स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पाल ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया।

Related Posts

स्नेहा उल्लाल के हाथों अमिताभ रंजन को बेस्ट गीतकार अवार्ड ‘रस्मे उल्फ़त’ अलबम के लिए यूथ आइकॉन इंडियन अवार्ड

मुंबई। हाल ही में फिल्मी सितारों, राजनेताओं और दूसरे क्षेत्रों की विभूतियों की उपस्थिति में नई पीढ़ी के चहेते गीतकार अमिताभ रंजन को उनके द्वारा रचित रोमांटिक गीत “रस्मे उल्फ़त…

देवभूमि फिल्म सिटी देहरादून की चेयरमैन जिम्मी सिंह को मिला यूथ आइकन अवॉर्ड।

मुंबई ! पिछले दिनों मुक्ति कल्चर हॉल में आयोजित “यूथ आइकन इंडियन अवॉर्ड्स” का भव्य आयोजन किया गया। जहां बॉलीवुड, राजनीति, प्रशासन, हर क्षेत्र के लोग शामिल हुए। शो की…

You Missed

रत्नाकर कुमार, सृष्टि भारती और अनुराधा यादव का लोकगीत ‘सड़िया राजा नाश दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 10 views
रत्नाकर कुमार, सृष्टि भारती और अनुराधा यादव का लोकगीत ‘सड़िया राजा नाश दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

“Timeless Kashi” Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Santosh Kumar Sandilya At Kamalnayan Bajaj Art Gallery

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 10 views
“Timeless Kashi” Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Santosh Kumar Sandilya At Kamalnayan Bajaj Art Gallery

एल्पाइन पीक डेवलपर्स ने 600 से अधिक चैनल पार्टनर्स की भव्य चैनल मीट आयोजित की और नाइगांव पूर्व में उन्नत जीवन शैली का नया मील का पत्थर साबित होने वाली परियोजना ‘सीजन्स’ का अनावरण किया।

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 10 views
एल्पाइन पीक डेवलपर्स ने 600 से अधिक चैनल पार्टनर्स की भव्य चैनल मीट आयोजित की और नाइगांव पूर्व में उन्नत जीवन शैली का नया मील का पत्थर साबित होने वाली परियोजना ‘सीजन्स’ का अनावरण किया।

कौन है भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे जिन्हें शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार किया गया प्रदान i

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 15 views
कौन है भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे जिन्हें शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार किया गया प्रदान i

Nidhi Raj’s Creative Journey Across Literature, Media And Cinema

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 12 views
Nidhi Raj’s Creative Journey Across Literature, Media And Cinema

भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय का फेसबुक अकाउंट और पेज हैक, फैंस से की सावधान रहने की अपील

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 18 views
भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय का फेसबुक अकाउंट और पेज हैक, फैंस से की सावधान रहने की अपील