Vikrant Singh Signed for film BAAZI Will Collaborate With Akshara Singh And Rakesh Mishra

विक्रान्त सिंह फिल्म ‘बाज़ी’ के लिए अनुबंधित,  अक्षरा सिंह और राकेश मिश्रा के साथ करेंगे धमाल

भोजपुरी फिल्मों के स्टार एक्टर विक्रान्त सिंह को फ़िल्म बाज़ी के लिए अनुबंधित किया गया है। वे बहुत सशक्त किरदार में बतौर हीरो रूपहले परदे पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए बतौर नायिका अक्षरा सिंह और बतौर नायक राकेश मिश्रा पहले से ही अनुबंधित हैं। इस फ़िल्म में दो हीरो और एक हीरोइन को लेकर प्रेम त्रिकोण कहानी का ताना-बाना बुना गया है, जोकि दर्शकों को रोमांच से भर देगी। उनकी रोमांचक लव स्टोरी देखकर दर्शक दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएंगे। यह एक म्यूजिकल फ़िल्म है। इस फिल्म में बतौर खलनायक अभिनेता देव सिंह को साईन किया गया है।  गौरतलब है कि अक्षरा सिंह और राकेश मिश्रा की मौजूदगी में पिछले सप्ताह बिहार के पटना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फिल्म ‘बाजी’ का एनाउंसमेंट किया गया था। और अब इस फिल्म में विक्रांत सिंह को भी बतौर हीरो अनुबंधित किया गया है। वे इस फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई देंगे। विक्रांत सिंह इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में कम बैक कर रहे हैं और यह फ़िल्म उनके फिल्मी करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगी। छोटे शहरों पर आधारित है फिल्म ‘बाजी’ की शूटिंग मई में उत्तर प्रदेश और झारखण्ड के रमणीय क्षेत्रों में की जाएगी। यह एक म्यूजिकल फ़िल्म है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘बाज़ी’ का निर्माण माइलस्टोन फिल्म एंड एंटरटेनमेंट प्रा.लि. के बैनर तले किया जा रहा है।

फिल्म के निर्माता सुरेश जोशी, कमलेश सिंह और राघवेंद्र प्रताप सिंह हैं। निर्देशन की बागडोर निर्देशक कमलेश सिंह संभाल रहे हैं। फिल्म की कथा, पटकथा व संवाद रजनीश वर्मा ने लिखी है। संगीतकार विनय बिहारी एवं मधुकर आनंद हैं। गीतकार विनय बिहारी, प्यारेलाल यादव कवि, मनोज मतलबी और आजाद सिंह हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा और रामचन्द्र यादव हैं।

गौरतलब है कि अपकमिंग फिल्म ‘बाजी’ के निर्देशक कमलेश सिंह का कहना है कि फिल्म की कहानी पटना और बनारस जैसे शहरों पर आधारित है और ये एक म्यूजिकल फिल्म है। फिल्म को बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों की तरह फिल्माया जाएगा। एक्शन और इमोशन पर आधारित यह एक सोशल फिल्म है जो सभी वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। इस फिल्म में मधुर व कर्णप्रिय संगीत का भी समावेश है। फिल्म में गाने और म्यूजिक प्लस पॉइंट है।

Related Posts

राघव पांडेय ने जीता दिल प्यारो एंटरटेनमेंट पर वायरल भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में अभिनय से

भोजपुरी सिनेमा के फ़िल्म स्टार राघव पांडेय ने अपने अभिनय का लोहा मनवा दिया है भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में। जी हाँ! ‘प्यारो एंटरटेनमेंट’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई…

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में शूट की गई अद्भुत फिल्म “हनीमूनाय नमः” : ऐक्टर संगीतकार अक्षय बाफिला

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में शूट की गई अद्भुत फिल्म “हनीमूनाय नमः” शिवाक्षय एंटरटेनमेंट के बैनर तले नवांकुर फिल्म्स के सहयोग से बनाई गई है. फिल्म को अक्षय बाफिला और…

You Missed

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का गाना ‘रंगदार मरदा’ दो मिलियन व्यूज पार किया वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 14 views

राघव पांडेय ने जीता दिल प्यारो एंटरटेनमेंट पर वायरल भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में अभिनय से

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 13 views
राघव पांडेय ने जीता दिल प्यारो एंटरटेनमेंट पर वायरल भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में अभिनय से

Indian Masters Chef Vicky Sav Own Style Unique Recipe Signature Dish Has The Distinction Of Working With Many Popular Restaurants

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 56 views
Indian Masters Chef Vicky Sav Own Style  Unique Recipe Signature Dish Has The Distinction Of Working With Many  Popular Restaurants

रत्नाकर कुमार, शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का देसी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 17 views
रत्नाकर कुमार, शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का देसी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

“Rashtra Udyog Shakti Samman 2026” Was Held On April 11, 2026, In Bhosari, Pune, To Honor Emerging And Successful Entrepreneurs

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 27 views
“Rashtra Udyog Shakti Samman 2026” Was Held On April 11, 2026, In Bhosari, Pune, To Honor Emerging And Successful Entrepreneurs

Actress & Model Ashita Jain Has Worked In Print & Media Advertisments And As An Actress She Has Given Many Remarkable Albums, Webseries And Films

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 27 views
Actress & Model Ashita Jain Has Worked In Print & Media Advertisments And As An Actress She Has Given Many Remarkable Albums, Webseries And Films