लता मंगेशकर के साथ काम कर चुके प्रसिद्ध संगीतकार शिखर संतोष का नया म्युज़िक वीडियो “तू ही तो है” 10 फरवरी को रेड रिब्बन म्युज़िक द्वारा रिलीज हुआ है ।

भारतीय संगीत जगत की सबसे मशहूर गायिका लता मंगेशकर के साथ काम कर चुके बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार शिखर संतोष का नया म्युज़िक वीडियो “तू ही तो है” 10 फरवरी 2023 को रेड रिब्बन म्युज़िक द्वारा रिलीज किया जा रहा है। इस मधुर गीत की गीतकार सुमन पाण्डेय और सिंगर हरमन नाज़िम हैं। शिखर संतोष द्वारा संगीतबद्ध किए गए इस प्यारे से गीत के वीडियो डायरेक्टर नितिन चंद हैं।

थ्री कैप द्वारा निर्मित इस गीत की थीम बिल्कुल अलग है।

बता दें कि संगीतकार शिखर संतोष एक प्रसिद्ध म्युज़िक कम्पोज़र हैं, जिनके गाने भारत के अलावा नेपाल में भी काफी चर्चित रहे हैं। उनका कम्पोज़ किया हुआ गीत स्वर कोकिला लता मंगेश्कर ने भी गाया है। कमर्शियल रूप से वही गीत लता दीदी का अंतिम गीत भी था। लता मंगेश्कर के साथ काम करने के बाद संगीतकार शिखर संतोष ने इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के साथ काम किया। अब उनका लेटेस्ट सॉन्ग “तू ही तो है” आ गया  है। यह गाना गोवा की खूबसूरत लोकेशन्स में फ़िल्माया गया है। वीडियो में आशु यादव और उपासना रथ ने अभिनय किया है।

संगीतकार शिखर संतोष ने बताया कि इस सॉन्ग का कॉन्सेप्ट अलग है। यह तवायफों की ज़िंदगी पर बना हुआ गीत है। इस म्युज़िक वीडियो में वेश्याओं के दर्द और उनकी भावनाओं को दर्शाया गया है। इस गाने की रिकॉर्डिंग मशहूर गायक कैलाश खेर के स्टूडियो कैलाशा स्टूडियो में की गई है। सॉन्ग की मिक्सिंग और मास्टर नीरज सिंह ने किया है।

संगीतकर शिखर संतोष की विशेषता यह है कि इन्होंने कई भाषाओं में काम किया है। हिंदी के अलावा मराठी, नेपाली सहित कई लैंगुएज के सिनेमा और अलबमों में इन्होंने अपने संगीत को बिखेरा है। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों जैसे जैकी श्रॉफ स्टारर मूसा द मोस्ट वांटेड, अश्मित पटेल अभिनीत हमारा तिरंगा और सियासत द पॉलिटिक्स में भी संगीत दिया है।

लता मंगेशकर के साथ काम कर चुके प्रसिद्ध संगीतकार शिखर संतोष का नया म्युज़िक वीडियो “तू ही तो है” 10 फरवरी को रेड रिब्बन म्युज़िक द्वारा  रिलीज हुआ है ।

Related Posts

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

भोजपुरी संगीत जगत की फेमस सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी ने नया कीर्तिमान स्थापित करके तहलका मचा दिया है। बता दें कि सिंगर शिल्पी राज…

यूट्यूब पर 4 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार ,माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने रचा इतिहास

भोजपुरी संगीत जगत में अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सुरीली आवाज की जादूगरनी सृष्टी भारती की जोड़ी ने एक बार फिर साबित…

You Missed

फिल्म निर्माता गनेश सिंह और निर्देशक मनोज ओझा भोजपुरी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ से कर रहे हैं नये युग की शुरुआत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 9 views
फिल्म निर्माता गनेश सिंह और निर्देशक मनोज ओझा भोजपुरी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ से कर रहे हैं नये युग की शुरुआत

निर्माता निर्देशक डॉ. अंकित कुमार का बर्थडे सेलिब्रेशन एवं बॉलीवुड की दो फिल्मों के पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 12 views
निर्माता निर्देशक डॉ. अंकित कुमार का बर्थडे सेलिब्रेशन एवं बॉलीवुड की दो फिल्मों के पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सुरों के सुनहरे सितारे – गायक Prakash Chauhan

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 21 views
सुरों के सुनहरे सितारे – गायक Prakash Chauhan

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 17 views
शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

यूट्यूब पर 4 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार ,माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने रचा इतिहास

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 18 views
यूट्यूब पर 4 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार ,माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने रचा इतिहास

अंशुमान सिंह, शिवानी सिंह, संजय पांडेय, सुजान सिंह, विनय सोनकर ‘ऑपरेशन कुर्सी’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 24 views
अंशुमान सिंह, शिवानी सिंह, संजय पांडेय, सुजान सिंह, विनय सोनकर ‘ऑपरेशन कुर्सी’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू