सिनेबस्टर के रॉनी रोड्रिग्स प्रस्तुत एनएमआइएमएस के यूथ उत्सव “सत्त्वा २०२३” के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि निशा वर्मा, तारिक बरय, फाजिल कुरैशी, आरती नागपाल, पंकज बेरी, मिनी बंसल और बॉबी वत्स हुए शामिल

सिनेबस्टर मैगज़ीन प्रेजेंट्स एनएमआईएमएस  (एमपीएसटीएमई) के यूथ फेस्टीवल “सत्त्वा 2023” के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप मे निशा वर्मा, तारिक बरय, फाजिल कुरैशी, अदाकारा आरती नागपाल, ऎक्टर पंकज बेरी, अभिनेत्री मिनी बंसल और बॉबी वत्स उपस्थित रहे। सभी खास अतिथियों ने यहां स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाया।

सिनेबस्टर मैगज़ीन प्राइवेट लिमिटेड के ओनर रॉनी रोड्रिग्स एनएमआईएमएस (मुकेश पटेल स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट इंजीनियरिंग) के यूथ फेस्टिवल सत्त्वा २०२३ के मुख्य स्पॉन्सर थे। आरती नागपाल ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि रॉनी जी ने इतने खूबसूरत यूथ फेस्टिवल को सपोर्ट किया है। ऐसे फेस्टिवल आज के जमाने की जरूरत हैं।

स्टूडेंट्स ने यहाँ अपने टैलेंट को दुनिया के सामने रखा है। यहाँ बच्चों की प्रतिभा देखकर मैं हैरान हूँ।

विशिष्ट अतिथि निशा वर्मा ने भी यहां रॉनी रॉड्रिग्स द्वारा इस पहल की भूरी भूरी प्रशंसा की। तारिक बरय और फाजिल कुरैशी ने बताया कि कॉलेज के इस यूथ फेस्टिवल को कोरोना काल के बाद कोई स्पांसर करने वाला नहीं मिल रहा था ऐसे में गोल्डन हार्ट रखने वाले रॉनी रॉड्रिग्स सामने आए और उन्होंने युवाओं के लिए यह कदम उठाया। तीन दिनों का यह यूथ महाउत्सव बेहद सफल रहा।

अभिनेता पंकज बेरी ने बताया कि मैं आज यहां युवाओं के बीच आकर सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूँ। इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन में रॉनी जी और सिनेबस्टर मैगज़ीन की पूरी टीम ने जितनी मेहनत की है वह तारीफ के काबिल है।इस तरह के यूथ फेस्टिवल के आयोजन से छात्रों में नए हौसले का संचार होता है।

मिनी बंसल ने कहा कि इस फेस्टिवल में मौजूद होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। रॉनी रॉड्रिग्स जो भी करते हैं वह बड़े पैमाने पर करते हैं, वह बड़ा दिल रखते हैं, उन्होंने इस पूरे फेस्टिवल के आयोजन में काफी सहयोग किया है, जो प्रशंसिय है।

बॉबी वत्स ने कहा कि सत्त्वा फेस्टिवल 2023 में आकर मुझे अपने कॉलेज के जमाने याद आ गए। यहां स्टूडेंट्स की प्रतिभा देखकर दिल को खुशी मिली। मैं रॉनी रॉड्रिग्स जी का शुक्रिया अदा करता हूँ कि इस शानदार आयोजन में उनका भरपूर सहयोग रहा और मुझे उन्होंने यहां इनवाइट किया।

बता दें कि सिनेबस्टर मैगज़ीन ने विजेता कॉलेज टीम को एक विशेष उपहार के रूप में ३ रातों और ४ दिनों के लिए एक लक्जरी ५ स्टार होटल में रहने का इंतेजाम किया है, साथ ही ठहरने के दौरान उनके भोजन खर्च का भुगतान भी किया और मुंबई-गोवा-मुंबई के फ्लाइट टिकट का प्रबंध भी किया है। यह रॉनी रोड्रिग्स की ओर से विशेष उपहार रहा।

इस सत्त्वा 2023 के मीडिया प्रमोशन्स की जिम्मेदारी मुंडे मीडिया पीआर द्वारा बखूबी निभाई गई।

——छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई

सिनेबस्टर के रॉनी रोड्रिग्स प्रस्तुत एनएमआइएमएस के यूथ उत्सव “सत्त्वा  २०२३” के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि निशा वर्मा, तारिक बरय, फाजिल कुरैशी, आरती नागपाल, पंकज बेरी, मिनी बंसल और बॉबी वत्स हुए शामिल

Related Posts

IMPPA President Abhay Sinha Calls For Wider And Affordable Access To Cinema At CII Big Picture Summit

The President of the Indian Motion Picture Producers’ Association (IMPPA), Mr. Abhay Sinha, emphasized the urgent need to expand affordable and accessible cinema infrastructure across India while speaking at the…

A Remarkable Example Of Hindu–Muslim Unity: Dua Foundation Hosts Mass Wedding Ceremony For Hundreds In Bijnor

Najibabad, Bijnor (Uttar Pradesh): Celebrating its first anniversary, Dua Foundation organized a grand mass wedding ceremony in Najibabad, Bijnor, where hundreds of couples were married in a harmonious and inclusive…

You Missed

माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ दो मिलियन व्यूज पार किया वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स पर

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 21 views
माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ दो मिलियन व्यूज पार किया वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स पर

माही श्रीवास्तव का वायरल गाना ‘नवरत्न तेल जे भी लगाई दिमाग तरोताज़ा हो जाई’ ने एक मिलियन व्यूज किया पार

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 22 views
माही श्रीवास्तव का वायरल गाना ‘नवरत्न तेल जे भी लगाई दिमाग तरोताज़ा हो जाई’ ने एक मिलियन व्यूज किया पार

“Yellow Canvas 2026” A Children’s Art Exhibition At Kamalnayan Bajaj Art Gallery I 18th & 19th April 2026

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 20 views
“Yellow Canvas 2026” A Children’s Art Exhibition At Kamalnayan Bajaj Art Gallery I 18th & 19th April 2026

“IN THE FACE OF IT ALL”, Solo Exhibition Of Sculptures By Dr. Venkata At Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 27 views
“IN THE FACE OF IT ALL”, Solo Exhibition Of Sculptures By Dr. Venkata At Jehangir Art Gallery

Versatile Actress Ananya Dutta Has Established A Strong Presence On Digital Platforms On Popular OTT Platforms & Has Carved A Unique Identity In Each Medium

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 30 views
Versatile Actress Ananya Dutta Has  Established A Strong Presence On Digital Platforms On Popular OTT Platforms & Has Carved A Unique Identity In Each Medium

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का गाना ‘रंगदार मरदा’ दो मिलियन व्यूज पार किया वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 28 views