प्रियंका सिंह का सैड सांग ‘पापा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, पिता की याद में प्रियंका सिंह के छलक उठे आंसू

भोजपुरी संगीतप्रेमियों के दिलों पर अपनी आवाज से राज करने वाली मशहूर सिंगर प्रियंका सिंह का एक बेहद भावुक कर देने वाला गाना ‘पापा’ रिलीज हो गया है। म्यूजिक इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस सैड सांग ‘पापा’ को ग्लोबल स्तर पर रिलीज किया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रहा है और उन सभी बेटियों के दिलों को छू रहा है, जिनके जीवन में पिता का स्थान सर्वोपरि है।

गौरतलब है कि सिंगर ​प्रियंका सिंह की सुरीली और दर्दभरी आवाज में सजा यह गाना ‘पापा’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि उन भावनाओं का सैलाब है जो एक बेटी अपने पिता के लिए महसूस करती है। गाने की शुरुआत एक भावुक फोन कॉल से होती है। जहाँ पिता और बेटी के बीच की आखिरी बातचीत को दिखाया गया है। बेटी अपने काम के बाद घर लौटने का वादा करती है, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। ​गाने के बोल ‘सावन भादो नियन बरसेला अँखिया रे, सपने रह गइल सपना के बतिया रे, सोचि-सोचि आवता रोवाई, दुनिया में केहू केतनो दुलराई, पापा के कमी ना पुराई…’ सीधे सुनने वालों के दिल में उतर जाते हैं। प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज के जरिए उस सूनेपन को बयां किया है जो एक पिता के जाने के बाद घर और जीवन में छा जाता है। इसके वीडियो में सिंगर प्रियंका सिंह ने  कमाल का भावुक अभिनय किया है, जिससे हर किसी का दिल जीत रही हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत सैड सांग ‘पापा’ के निर्माण के पीछे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी दिग्गज हस्ती फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जिन्होंने इस गीत को बहुत ही संजीदगी के साथ पेश किया है। ​गीतकार संतोष उत्पति ने अत्यंत मर्मस्पर्शी शब्दों का चयन किया है। ​संगीतकार विनीत शाह ने शब्दों की गहराई को समझते हुए बहुत ही मधुर और दर्द भरा संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर विनीत शाह, क्रिएटिव डायरेक्टर तुषार केशरवानी, कोरियोग्राफर राजा बाबू, डीओपी संतोष यादव, एडिटर जेवन जेना और विशाल हैं।

कलर ग्रेडिंग अशोक वर्मा, मेकअप एंड हेयर विद्या ने किया है। प्रोडक्शन हाउस बिलीव यूएस इंडिया प्रोडक्शंस है। इस सांग का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी एवं फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘एक पिता और बेटी के अटूट प्रेम की दास्तां पर आधारित यह गाना न केवल संगीत की दृष्टि से सुंदर है, बल्कि यह एक सामाजिक संदेश भी देता है कि माता-पिता की मौजूदगी ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘इस गाने को बनाने का हमारा मुख्य उद्देश्य उन भावनाओं को स्वर देना था, जो एक संतान अपने पिता के खोने के बाद महसूस करती है।’

वहीं सिंगर प्रियंका सिंह ने कहा कि ‘इस सांग की रिकॉर्डिंग के दौरान कई बार मेरी आँखें भर आईं थी, क्योंकि इस गाने का एक-एक शब्द पिता और बेटी के उस अटूट और पवित्र रिश्ते को दर्शाता है, जिसे शब्दों में बांधना मुश्किल है। मुझे उम्मीद है कि श्रोता इस गाने के दर्द को महसूस कर पाएंगे और भरपूर प्यार देंगे।’

प्रियंका सिंह का सैड सांग ‘पापा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, पिता की याद में प्रियंका सिंह के छलक उठे आंसू

  • Related Posts

    सुरों के सुनहरे सितारे – गायक Prakash Chauhan

    भारतीय संगीत जगत में कुछ ऐसी आवाज़ें होती हैं जो समय के साथ और भी अधिक अमर हो जाती हैं। ऐसी ही मधुर, ऊर्जावान और दिलों को छू लेने वाली…

    गायिका शोनाली मिश्रा की लाइफ स्टोरी: कानपुर से बॉलीवुड तक का उनका सफ़र है इंस्पायरिंग

    मुम्बई. गायिका शोनाली मिश्रा के जीवन के संघर्ष और बॉलीवुड तक के सफ़र की कहानी कई नई प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक हो सकती है. उत्तर प्रदेश के कानपुर की निवासी…

    You Missed

    Producers Dr. Vimal Raj Mathur And Rupesh D. Gohil Launched Multilingual Posters For The Women-Centric Film “Abhaya”

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 4 views

    Producers Dr. Vimal Raj Mathur And Rupesh D. Gohil Launched Multilingual Posters For The Women-Centric Film “Abhaya”

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 5 views
    Producers Dr. Vimal Raj Mathur And Rupesh D. Gohil Launched Multilingual Posters For The Women-Centric Film “Abhaya”

    “जिसकी लाठी उसकी भैंस – Season 1” : सत्ता, शक्ति और इंसानियत के बीच की सच्चाई को उजागर करती निर्माता एम के राजपूत की एक दमदार वेब सीरीज़…

    Diksha Sharma Features In ‘Hathon Me Hath’, DM Music City’s Latest Romantic Release