पाखी हेगड़े, खुशी कक्कड़ और नीतीश चौबे का नया धमाका होली गीत ‘फागुन में जवानी’ बियॉन्ड म्यूजिक भोजपुरी पर हुआ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार पाखी हेगड़े का इस साल का नया होली धमाका ‘फागुन में जवानी’ रिलीज हो गया है, जो दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। यह गाना ‘बियॉन्ड म्यूजिक भोजपुरी’ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इसके वीडियो में पाखी हेगड़े के साथ नवोदित अभिनेता नीतीश कुमार चौबे नजर आ रहे हैं, जिन्होंने इस गाने के जरिए अपना डेब्यू किया है। इस होली सांग में अभिनेत्री पाखी हेगड़े अपने बेहतरीन अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी अदाओं से गाने में चार चाँद लगा दी हैं। वहीं इस मधुर होली गीत को युवा दिलों की पसंदीदा गायिका खुशी कक्कड़ ने अपनी सुरीली आवाज दी है। उन्होंने इस गाने को अपनी सुरीली और दमदार आवाज से सजाकर फागुन के महीने की मस्ती से सराबोर कर दिया है। गाने के बोल कलम के जादूगर प्रसिद्ध गीतकार विनय बिहारी ने लिखे हैं और इसका कर्णप्रिय संगीत टिंकू तूफान ने तैयार किया गया है। इस गाने के बोल बेहद दिलचस्प हैं, जो एक महिला की भावनाओं को दर्शाते हैं। गाने में नायिका कहती है कि उसे सोना, चांदी, साड़ी या गाड़ी जैसी चीजों की लालसा नहीं है, बल्कि वह अपने पति के साथ निमक रोटी खाकर भी खुश रहने को तैयार है। यह गीत सादगी और प्रेम का संदेश होली के पारंपरिक गीतों की याद दिलाता है। गाने के बोलों में फागुन के महीने में होने वाली चंचलता और जवानी के जोश को खूबसूरती से पिरोया गया है। वीडियो में कलाकारों के पहनावे और बैकग्राउंड डांसर्स ने भी माहौल को पूरी तरह होली के रंग में रंग दिया है। दर्शक पाखी हेगड़े के एक्सप्रेशन और खुशी कक्कड़ की आवाज के तालमेल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अगर आप भी होली के जश्न को दोगुना करना चाहते हैं, तो यह गाना आपकी प्लेलिस्ट का हिस्सा जरूर होना चाहिए।

बता दें कि बियॉन्ड म्यूजिक भोजपुरी प्रस्तुत होली गीत ‘फागुन में जवानी’ की प्रोड्यूसर पाखी हेगड़े हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस पाखी हेगड़े और नवोदित अभिनेता नीतीश कुमार चौबे ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार विनय बिहारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार टिंकू तूफान ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सूरज सहजा, कोरियोग्राफर आशिक, डीओपी राजू पांडे सनी, एडिटर हरिमोहन सिंह हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट बियॉन्ड म्यूजिक भोजपुरी के पास है।

पाखी हेगड़े, खुशी कक्कड़ और नीतीश चौबे की तिकड़ी ने मचाया धमाल, होली गीत ‘फागुन में जवानी’ बियॉन्ड म्यूजिक भोजपुरी पर हुआ रिलीज

  • Related Posts

    आशुतोष ठाकुर ने होली गीत ‘हमार कोई का करिए’ से जीता फैंस के दिल

    भोजपुरी सिनेमा जगत में अपने अभिनय से और डांस से राज करने के लिए अभिनेता आशुतोष ठाकुर ने कमर कस लिया है। वे अपने फैंस के इंटरटेनमेंट के लिए एक…

    Congratulations To Rani Mukherjee On The Success Of Mardaani-3 Angel Tetarbe Miss Glamourfaceworld India

    My Favorite  Actress  Rani  Mukherjee,I just love her as she is so talented  ,humble  n kind person. Her  Powerful performances  continue  to inspire millions,and this new movie In the Mardaani   …

    You Missed

    पाखी हेगड़े, खुशी कक्कड़ और नीतीश चौबे का नया धमाका होली गीत ‘फागुन में जवानी’ बियॉन्ड म्यूजिक भोजपुरी पर हुआ रिलीज

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 12 views
    पाखी हेगड़े, खुशी कक्कड़ और नीतीश चौबे का नया धमाका होली गीत ‘फागुन में जवानी’ बियॉन्ड म्यूजिक भोजपुरी पर हुआ रिलीज

    आशुतोष ठाकुर ने होली गीत ‘हमार कोई का करिए’ से जीता फैंस के दिल

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 10 views
    आशुतोष ठाकुर ने होली गीत ‘हमार कोई का करिए’  से जीता फैंस के दिल

    Congratulations To Rani Mukherjee On The Success Of Mardaani-3 Angel Tetarbe Miss Glamourfaceworld India

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 10 views
    Congratulations  To Rani Mukherjee  On The Success  Of Mardaani-3 Angel Tetarbe Miss Glamourfaceworld India

    BROKEN HARMONY: A Romantic Horror Set To Stir Emotions And Mystery

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 18 views
    BROKEN HARMONY: A Romantic Horror Set To Stir Emotions And Mystery

    निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 29 views
    निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

    Growfirst & Moviemart APP Launch !

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 96 views
    Growfirst & Moviemart  APP Launch !