यशी फिल्म्स की लंदन लिस्ट से खेसारी लाल यादव और प्रमोद प्रेमी का नाम गायब, क्या ये पवन-खेसारी विवाद का नतीजा?

भोजपुरी की मेगा बजट फिल्मों का निर्माण करने वाली अभय सिन्हा की यशी फिल्म्स लंदन में 12 फिल्में और कुछ एलबम्स शूट करने जा रही है। इन एक दर्जन फिल्मों में इंडस्ट्री के छोटे से लेकर बड़े स्टार धीरे धीरे लंदन की धरती पर जा रहे हैं। और कुछ पहुंच भी गए हैं। यशी फिल्म्स की लिस्ट में पावर स्टार पवन सिंह, प्रदीप पाण्डेय चिन्टू, रितेश पांडेय, अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी के साथ कई अन्य कलाकार होंगे। यहां तक यशी फिल्म्स के बैनर तले अंकुश राजा की भी फिल्में हो सकती हैं। लंदन की सरजमीं पर प्रियांशू सिंह के निर्देशन में प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी की ‘याराना’ बनने वाली है। वही 28 दिसंबर को रिकार्ड मशीन पॉवर स्टार पवन सिंह लंदन के लिए रवाना होंगे। इस समय भोजपुरी फिल्म जगत में पॉवर स्टार का बोलबाला ही नजर आ रहा है। उनके गाए गाने एक के बाद एक हिट होते जा रहे हैं। यही कारण है कि हर कंपनी पवन सिंह के साथ काम करने को तैयार है। पवन सिंह के हालिया रिलीज गाने मिलियन क्लब के साथ यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहे हैं। बरहाल पवन सिंह 28 को लंदन के लिये उड़ान भरने को तैयार हैं।

लेकिन इन सब के बीच एक चौकाने वाली खबर ये सामने आई हैं कि इस लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नाम दूर दूर तक कहीं नहीं है। कही ऐसे तो नहीं है कि हालही में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच हुए विवाद के कारण इस लिस्ट में खेसारी के नाम से दूरी बनाई गई है। अंततः क्या बात हुई कि ख़ेसारी लाल को यशी फिल्म्स की आगामी परियोजनाओं से दूर रखा गया है। इसके अलावा इस लिस्ट में पहले अभिनेता प्रमोद प्रेमी का नाम भी शामिल था, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उनका नाम भी लिस्ट से गायब हो गया है। इस पर जब यशी फिल्म्स से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली।

यशी फिल्म्स के एमडी अभय सिन्हा ने बताया कि इन 12 फिल्मों में पवन सिंह और प्रदीप पाण्डेय चिन्टू की 3, रितेश पांडे और अरविन्द अकेला कल्लू 2 फिल्में होंगी। यशी फिल्म्स के साथ अंकुश राजा की भी फिल्म आने वाली है। इसके अलावा कई अल्बम की शूटिंग भी होगी। इसलिए कई भोजपुरी सिंगर्स भी लंदन जाएंगे। सिंगरों की लिस्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री के बवाल सिंगर नीलकमल सिंह और देसी स्टार समर सिंह का नाम सामने आया है।

अभय सिन्हा का कहना है कि इन 12 फिल्मों के लिए निर्देशक रजनीश मिश्रा,अनंजय रघुराज, सन्तोष मिश्रा, इश्तियाक शेख बंटी, विष्णु शंकर बेलु के साथ डीओपी प्रमोद पांडेय, वासु, महेश वेंकट जा रहे हैं।  काजल राघवानी, स्मृति सिन्हा, अनारा गुप्ता, प्रियंका रेवड़ी, हर्षिका पुनिचा, सहर अफ्शा, पिरान्हा रेवाड़ी और पूजा चौरसिया समेत अन्य कई अभिनेत्रियां भी लंदन जा रही हैं।

याशी फिल्म्स एक बार फिर लंदन की खूबसूरत लोकेशन्स पर भोजपुरी माटी की खुशबु बिखेरने की तैयारी में लग गई है। याशी फिल्म्स की टेक्निकल टीम लंदन के लिए उड़ान भर चुकी है जिनमे जिसमें प्रमोद पांडेय, यशी फिल्म्स के सीओ पंकज तिवारी, एग्जीक्यूटिव हेड अंजनी, प्रोजेक्ट हेड दीपेश, फोटोग्राफर आदित्य, एसोसिएट डायरेक्टर अनुराग मिश्रा, डायरेक्टर प्रेमांशु सिंह हैं।

यशी फिल्म्स की लंदन लिस्ट से खेसारी लाल यादव और प्रमोद प्रेमी का नाम गायब, क्या ये पवन-खेसारी विवाद का नतीजा?

Related Posts

“Actor Harish Kumar Promises: Actor Keneil Modi Will Star In Every Film I Direct Or Produce!”

Mumbai: Rising star Keneil Modi, known for his dynamic performances in the modeling world and currently active in theatre, recently received high praise from none other than veteran actor Harish…

You Missed

दियान बाबू के जनदिवस के अवसर पर डेलिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘डेलिया मिनरल वाटर’ का भव्य शुभारंभ

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 0 views
दियान बाबू के जनदिवस के अवसर पर डेलिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘डेलिया मिनरल वाटर’ का भव्य शुभारंभ

पाखी हेगड़े, खुशी कक्कड़ और नीतीश चौबे का नया धमाका होली गीत ‘फागुन में जवानी’ बियॉन्ड म्यूजिक भोजपुरी पर हुआ रिलीज

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 12 views
पाखी हेगड़े, खुशी कक्कड़ और नीतीश चौबे का नया धमाका होली गीत ‘फागुन में जवानी’ बियॉन्ड म्यूजिक भोजपुरी पर हुआ रिलीज

आशुतोष ठाकुर ने होली गीत ‘हमार कोई का करिए’ से जीता फैंस के दिल

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 10 views
आशुतोष ठाकुर ने होली गीत ‘हमार कोई का करिए’  से जीता फैंस के दिल

Congratulations To Rani Mukherjee On The Success Of Mardaani-3 Angel Tetarbe Miss Glamourfaceworld India

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 11 views
Congratulations  To Rani Mukherjee  On The Success  Of Mardaani-3 Angel Tetarbe Miss Glamourfaceworld India

BROKEN HARMONY: A Romantic Horror Set To Stir Emotions And Mystery

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 18 views
BROKEN HARMONY: A Romantic Horror Set To Stir Emotions And Mystery

निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 29 views
निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’ का ट्रेलर हुआ रिलीज