वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से राइजिंग स्टार विनोद यादव को मिली फिल्म की सौगात

भोजपुरी इंडस्ट्री के राइजिंग स्टार विनोद यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कम समय में ही विनोद ने भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली है। जहां विनोद यादव ने अपनी पहली ही भोजपुरी फिल्म ‘गुंडा’ में अपने बेहतरीन अभिनय से सबको चौंका दिया था, वही हाल ही में उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से एक फिल्म का ऑफर भी मिला गया है। जीहां आपने सही सुना अब अभिनेता विनोद यादव वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की आगामी फिल्म में नजर आने वाले है। उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री बहुत ही मांजी हुई कलाकार देंगी। इस फिल्म को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के बैनर तले बनाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग अगस्त के लास्ट वीक से शुरू होगी। जिसमें भोजपुरी के दिग्गज कलाकार विनोद के साथ नजर आएंगे।

गौरतलब है अन्नी फिल्म्स के बैनर तले बनी विनोद यादव की दो फिल्में कर्मपुत्र, बल और बलिदान के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने खरीदें है। जिसमें विनोद का अभिनय वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार को इतना पसंद आया कि उन्होंने अभिनेता को फिल्म का ऑफर दे दिया है इन्होंने तुरंत ही हां भी कर दी है। फिल्म की कहानी पर काम किया जा रहा है। जल्द ही फिल्म का नाम और अन्य कलाकारों की घोषणा की जाएगी।

आपको बता दें कि विनोद यादव की कर्मपुत्र का निर्देशन इकबाल बक्श ने किया है, वही बल और बलिदान को आनंद डी गहतराज ने डायरेक्ट की है। इन दोनों ही फिल्मों का फर्स्ट लुक और ट्रेलर जल्द ही वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर छोड़ा जाएगा।  गहतराज के निर्देशन में बनी फिल्म का नाम ‘बल और बलिदान’ है, जो कि देशभक्ति से भारपूर फिल्म है, वहीं इकबाल बख्स की ‘कर्मपुत्र’ ऐक्शन और रोमांस के जबरदस्त डोज के साथ दर्शकों को देखने को मिलेगी। वहीं, विनोद यादव सितंबर महीने से पांच और भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग करने जा रहे हैं। इसके अलावा एक बॉलीवुड फिल्म और वेब सीरीज करने जा रहे हैं।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से राइजिंग स्टार विनोद यादव को मिली फिल्म की सौगात

Related Posts

राघव पांडेय ने जीता दिल प्यारो एंटरटेनमेंट पर वायरल भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में अभिनय से

भोजपुरी सिनेमा के फ़िल्म स्टार राघव पांडेय ने अपने अभिनय का लोहा मनवा दिया है भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में। जी हाँ! ‘प्यारो एंटरटेनमेंट’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई…

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में शूट की गई अद्भुत फिल्म “हनीमूनाय नमः” : ऐक्टर संगीतकार अक्षय बाफिला

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में शूट की गई अद्भुत फिल्म “हनीमूनाय नमः” शिवाक्षय एंटरटेनमेंट के बैनर तले नवांकुर फिल्म्स के सहयोग से बनाई गई है. फिल्म को अक्षय बाफिला और…

You Missed

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का गाना ‘रंगदार मरदा’ दो मिलियन व्यूज पार किया वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 11 views

राघव पांडेय ने जीता दिल प्यारो एंटरटेनमेंट पर वायरल भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में अभिनय से

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 10 views
राघव पांडेय ने जीता दिल प्यारो एंटरटेनमेंट पर वायरल भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में अभिनय से

Indian Masters Chef Vicky Sav Own Style Unique Recipe Signature Dish Has The Distinction Of Working With Many Popular Restaurants

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 12 views
Indian Masters Chef Vicky Sav Own Style  Unique Recipe Signature Dish Has The Distinction Of Working With Many  Popular Restaurants

रत्नाकर कुमार, शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का देसी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 14 views
रत्नाकर कुमार, शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का देसी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

“Rashtra Udyog Shakti Samman 2026” Was Held On April 11, 2026, In Bhosari, Pune, To Honor Emerging And Successful Entrepreneurs

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 24 views
“Rashtra Udyog Shakti Samman 2026” Was Held On April 11, 2026, In Bhosari, Pune, To Honor Emerging And Successful Entrepreneurs

Actress & Model Ashita Jain Has Worked In Print & Media Advertisments And As An Actress She Has Given Many Remarkable Albums, Webseries And Films

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 27 views
Actress & Model Ashita Jain Has Worked In Print & Media Advertisments And As An Actress She Has Given Many Remarkable Albums, Webseries And Films