रत्नाकर कुमार, गोल्डी यादव और इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत ‘लेजी सइयां’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री फेमस म्यूजिक कंपनी कर्णप्रिय संगीत के साथ घर परिवार से जुड़े गाने हमेशा भोजपुरिया संगीतप्रेमियों के मनोरंजन हेतु प्रस्तुत करती रहती है। इसी कड़ी में पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज में गाया हुआ और एक्ट्रेस इशिका टोरिया की शानदार अदाकारी से सजा हुआ एक और जबरदस्त लोकगीत ‘लेजी सइयां’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गीत अपनी मधुर धुन, देसी बोल और बेहतरीन फिल्मांकन के कारण संगीतप्रेमियों के बीच मुख्य आकर्षण बन गया है। इस गाने को भोजपुरी गायिका गोल्डी यादव की सुरीली आवाज सीधे दिल में उतर रही है। वह अपनी आवाज की मिठास और तान से महफिल में शमां बाँध रही है तथा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रहा है। वहीं इस गीत के वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया अपनी अदाओं का ऐसा जादू चला रही हैं कि सीधे जाकर दीवानों के दिलों को घायल कर दे। उनकी अदायगी में ऐसी सहजता है, जो दर्शकों को वीडियो सांग से नजरें हटाने नहीं देती है। वीडियो में इशिका ने एक ऐसी युवती की भूमिका निभाई है, जो अपनी चुलबुली अदाओं से दर्शकों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। उनके इंडियन लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। उनकी सादगी भरी सुंदरता और उन पर जँच रहे पारंपरिक परिधान गाने के वीडियो को और भी अधिक आकर्षक बना रही हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने इस गाने के निर्माण में कोई समझौता नहीं किया है, जोकि इस गीत के ऑडियो और वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘लेजी सइयां’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस लोकगीत पर बात करते हुए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘मेरी कोशिश हमेशा ऐसे कंटेंट को प्रमोट करने की होती है जो भोजपुरी संस्कृति से जुड़े हों लेकिन जिसका प्रेजेंटेशन ग्लोबल स्तर का हो।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘इस सांग में सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस इशिका टोरिया की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है, और यही एक सफल गाने की पहचान है। यह लोकगीत हर आयु वर्ग के श्रोता एवं दर्शक देख व सुन सकते हैं।’

वहीं बेहद उत्साहित नजर आईं एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। रत्नाकर सर का मार्गदर्शन हमेशा मुझे बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है। दर्शकों जो प्यार ‘लेजी सइयां’ को दे रहे हैं, उसके लिए मैं उनकी सदैव आभारी रहूंगी।’

वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘यह गाना न केवल संगीत के शौकीनों के लिए है, बल्कि उन सभी के लिए है जो क्वालिटी से भरपूर गाना देखना पसंद करते हैं। यदि आप भी एक बेहतरीन म्यूजिक वीडियो की तलाश में हैं, तो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज हुआ यह गाना आपको निराश नहीं करेगा। इसकी मधुर तान, सुंदर विजुअल्स और इशिका टोरिया की कातिलाना मुस्कान आपके दिन को रोशन कर देगी।’

रत्नाकर कुमार, गोल्डी यादव और इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत ‘लेजी सइयां’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • Related Posts

    रत्नाकर कुमार, गोल्डी यादव और इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी की फेमस सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज में गाया हुआ और खूबसूरत अदाकारा इशिका टोरिया के शानदार अदायगी से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ आडियंस…

    रत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘बलमुआ बदल दिही का’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी संगीत की दुनियां को विश्वपटल पर नया मुकाम स्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभा रही म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे…

    You Missed

    एल्पाइन पीक डेवलपर्स ने 600 से अधिक चैनल पार्टनर्स की भव्य चैनल मीट आयोजित की और नाइगांव पूर्व में उन्नत जीवन शैली का नया मील का पत्थर साबित होने वाली परियोजना ‘सीजन्स’ का अनावरण किया।

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 0 views
    एल्पाइन पीक डेवलपर्स ने 600 से अधिक चैनल पार्टनर्स की भव्य चैनल मीट आयोजित की और नाइगांव पूर्व में उन्नत जीवन शैली का नया मील का पत्थर साबित होने वाली परियोजना ‘सीजन्स’ का अनावरण किया।

    कौन है भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे जिन्हें शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार किया गया प्रदान i

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 13 views
    कौन है भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे जिन्हें शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार किया गया प्रदान i

    Nidhi Raj’s Creative Journey Across Literature, Media And Cinema

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 10 views
    Nidhi Raj’s Creative Journey Across Literature, Media And Cinema

    भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय का फेसबुक अकाउंट और पेज हैक, फैंस से की सावधान रहने की अपील

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 18 views
    भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय का फेसबुक अकाउंट और पेज हैक, फैंस से की सावधान रहने की अपील

    रत्नाकर कुमार, गोल्डी यादव और इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 17 views
    रत्नाकर कुमार, गोल्डी यादव और इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    “Turkey’s Fashion Icon Sana Aziz Khan Unveils Her Signature Luxury Perfume Collection” RENEZ ( The Fragrance Of Love )

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 18 views
    “Turkey’s Fashion Icon Sana Aziz Khan Unveils Her Signature Luxury Perfume Collection” RENEZ ( The Fragrance Of Love )