Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/mysmartc/theshowbusiness.in/wp-content/plugins/wp-facebook-open-graph-protocol/wp-facebook-ogp.php on line 170

यशी फिल्म्स की लंदन लिस्ट से खेसारी लाल यादव और प्रमोद प्रेमी का नाम गायब, क्या ये पवन-खेसारी विवाद का नतीजा?

भोजपुरी की मेगा बजट फिल्मों का निर्माण करने वाली अभय सिन्हा की यशी फिल्म्स लंदन में 12 फिल्में और कुछ एलबम्स शूट करने जा रही है। इन एक दर्जन फिल्मों में इंडस्ट्री के छोटे से लेकर बड़े स्टार धीरे धीरे लंदन की धरती पर जा रहे हैं। और कुछ पहुंच भी गए हैं। यशी फिल्म्स की लिस्ट में पावर स्टार पवन सिंह, प्रदीप पाण्डेय चिन्टू, रितेश पांडेय, अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी के साथ कई अन्य कलाकार होंगे। यहां तक यशी फिल्म्स के बैनर तले अंकुश राजा की भी फिल्में हो सकती हैं। लंदन की सरजमीं पर प्रियांशू सिंह के निर्देशन में प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी की ‘याराना’ बनने वाली है। वही 28 दिसंबर को रिकार्ड मशीन पॉवर स्टार पवन सिंह लंदन के लिए रवाना होंगे। इस समय भोजपुरी फिल्म जगत में पॉवर स्टार का बोलबाला ही नजर आ रहा है। उनके गाए गाने एक के बाद एक हिट होते जा रहे हैं। यही कारण है कि हर कंपनी पवन सिंह के साथ काम करने को तैयार है। पवन सिंह के हालिया रिलीज गाने मिलियन क्लब के साथ यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहे हैं। बरहाल पवन सिंह 28 को लंदन के लिये उड़ान भरने को तैयार हैं।

लेकिन इन सब के बीच एक चौकाने वाली खबर ये सामने आई हैं कि इस लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नाम दूर दूर तक कहीं नहीं है। कही ऐसे तो नहीं है कि हालही में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच हुए विवाद के कारण इस लिस्ट में खेसारी के नाम से दूरी बनाई गई है। अंततः क्या बात हुई कि ख़ेसारी लाल को यशी फिल्म्स की आगामी परियोजनाओं से दूर रखा गया है। इसके अलावा इस लिस्ट में पहले अभिनेता प्रमोद प्रेमी का नाम भी शामिल था, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उनका नाम भी लिस्ट से गायब हो गया है। इस पर जब यशी फिल्म्स से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली।

यशी फिल्म्स के एमडी अभय सिन्हा ने बताया कि इन 12 फिल्मों में पवन सिंह और प्रदीप पाण्डेय चिन्टू की 3, रितेश पांडे और अरविन्द अकेला कल्लू 2 फिल्में होंगी। यशी फिल्म्स के साथ अंकुश राजा की भी फिल्म आने वाली है। इसके अलावा कई अल्बम की शूटिंग भी होगी। इसलिए कई भोजपुरी सिंगर्स भी लंदन जाएंगे। सिंगरों की लिस्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री के बवाल सिंगर नीलकमल सिंह और देसी स्टार समर सिंह का नाम सामने आया है।

अभय सिन्हा का कहना है कि इन 12 फिल्मों के लिए निर्देशक रजनीश मिश्रा,अनंजय रघुराज, सन्तोष मिश्रा, इश्तियाक शेख बंटी, विष्णु शंकर बेलु के साथ डीओपी प्रमोद पांडेय, वासु, महेश वेंकट जा रहे हैं।  काजल राघवानी, स्मृति सिन्हा, अनारा गुप्ता, प्रियंका रेवड़ी, हर्षिका पुनिचा, सहर अफ्शा, पिरान्हा रेवाड़ी और पूजा चौरसिया समेत अन्य कई अभिनेत्रियां भी लंदन जा रही हैं।

याशी फिल्म्स एक बार फिर लंदन की खूबसूरत लोकेशन्स पर भोजपुरी माटी की खुशबु बिखेरने की तैयारी में लग गई है। याशी फिल्म्स की टेक्निकल टीम लंदन के लिए उड़ान भर चुकी है जिनमे जिसमें प्रमोद पांडेय, यशी फिल्म्स के सीओ पंकज तिवारी, एग्जीक्यूटिव हेड अंजनी, प्रोजेक्ट हेड दीपेश, फोटोग्राफर आदित्य, एसोसिएट डायरेक्टर अनुराग मिश्रा, डायरेक्टर प्रेमांशु सिंह हैं।

यशी फिल्म्स की लंदन लिस्ट से खेसारी लाल यादव और प्रमोद प्रेमी का नाम गायब, क्या ये पवन-खेसारी विवाद का नतीजा?

Related Posts

नागा चैतन्य नही हैं इस राजनीतिक वेब सीरीज का हिस्सा ! चल रही अटकलों पर आखिरकार लगा पूर्ण विराम ! उनकी टीम ने खबरों को खारिज किया !

एक्टर नागा चैतन्य जिस भी प्रोजेक्ट से जुड़े वो शुरू होने के पहले ही चर्चा का विषय बन जाता हैं। साउथ के इस सुपरहिट हीरो का करिश्मा उनके अभिनय के…

शानदार ऎक्टर एस के सिंह राजपूत की टीवी से लेकर साउथ सिनेमा तक की अद्भुत यात्रा

भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में वर्सटाइल ऎक्टर एस के सिंह राजपूत इन दिनों धूम मचा रहे हैं। उनमें अद्भुत प्रतिभा है और अभिनय की अनूठी कला है। टीवी पर मुख्य भूमिकाओं…

You Missed

दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड से सम्मानित हुए कटनी, मध्यप्रदेश के विद्यार्थी

  • By admin
  • July 8, 2025
  • 12 views

Mr. Devidas Shravan Naikare Is A Guiding Light To Thousands Of Entrepreneurs ‘You Need Big Vision. Before Lasting Success, You Need A Stable Mind’

  • By admin
  • July 8, 2025
  • 10 views

Eminent Scientist H.E. Prof. Dr. Madhu Krishan Graces Colombo As Chief Guest To Commemorate UN International Widows Day

  • By admin
  • July 8, 2025
  • 10 views

धारावी पुनर्विकास प्रकल्पावर बसपाचा तीव्र आक्षेप!

  • By admin
  • July 8, 2025
  • 12 views

Dr Krishna Chouhan Organized A Grand Event Of BOLLYWOOD ICONIC AWARD 2025

  • By admin
  • July 1, 2025
  • 12 views

Smt Indumati Vasantlal Shah Charitable Trust Uplifting Lives Through Education and Service Since 2005

  • By admin
  • July 1, 2025
  • 13 views

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0