दहेज पर आधारित माही श्रीवास्तव और प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के साथ उनके बैक-टू-बैक कई हिट पर हिट गाने आते रहते हैं। इसी कड़ी में दहेज प्रथा पर आधारित नया भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ लेकर माही अपने फैंस और ऑडियंस के बीच हाजिर हुई हैं। इस गाने को अपनी सुरीली और जोश भरी आवाज में मशहूर सिंगर प्रतिभा राज ने गाया है। इस गाने में सिंगर प्रतिभा राज की आवाज पर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के एक्सप्रेशंस पर पूरी तरह फिट बैठती है, जो गाने को और भी प्रभावशाली बनाती है। इस सांग में माही का लुक और उनकी स्टाइलिंग की भी खूब चर्चा हो रही है। वह नीली सुनहरे रंग की साड़ी पहने अपनी कातिलाना अदाओं से गरदा उड़ा रही है। भोजपुरी संगीतप्रेमियों के लिए मनोरंजन के लिए बनाया गया ये भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने की थीम एक ऐसी पत्नी पर आधारित है जो अपने पति को शादी के वक्त लिए गए दहेज और अपनी सुख-सुविधाओं को लेकर खरी-खोटी सुना रही है। गाने के बोल बेहद दिलचस्प और ठेठ भोजपुरी मिजाज के हैं।

इस लोकगीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव अपनी सखियों के साथ ठुमका लगाते हुए दहेज लेने वाले अपने पति को चेतावनी देते हुए कहती हैं कि…

‘हमरा पापा के जोगावल पइसा छीन के, सइयां दस लाख लेले बाड़ा गीन के, त देखा कइसे नाचत तानी तोहरा करेज प, ए राजा, ए राजा, ए राजा सुना न, दाल भात भुजिया बनावे नाही आवेला त ले टेके के पड़ी बेड प, त आठ बजे उठबो बलमुआ हो त गरम चाय चाही बेड प…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रतिभा राज ने गाया है। इस गाने में अदाकारा माही श्रीवास्तव ने अट्रैक्टिव लुक में अदायगी करके गरदा उड़ा रही हैं। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गीत में आज के दौर की नोक-झोंक और एक शादीशुदा जिंदगी के मजेदार पहलुओं को शब्दों में बखूबी पिरोया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर में कमाल की मेकिंग किया है, जो हमेशा भोजपुरी में कुछ नया और समाज से जुड़े  गाने और फिल्म लाने के लिए जाने जाते हैं।

दहेज पर आधारित माही श्रीवास्तव और प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • Related Posts

    शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

    भोजपुरी संगीत जगत की फेमस सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी ने नया कीर्तिमान स्थापित करके तहलका मचा दिया है। बता दें कि सिंगर शिल्पी राज…

    यूट्यूब पर 4 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार ,माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने रचा इतिहास

    भोजपुरी संगीत जगत में अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सुरीली आवाज की जादूगरनी सृष्टी भारती की जोड़ी ने एक बार फिर साबित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निर्माता निर्देशक डॉ. अंकित कुमार का बर्थडे सेलिब्रेशन एवं बॉलीवुड की दो फिल्मों के पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    • By admin
    • May 12, 2026
    • 10 views
    निर्माता निर्देशक डॉ. अंकित कुमार का बर्थडे सेलिब्रेशन एवं बॉलीवुड की दो फिल्मों के पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    सुरों के सुनहरे सितारे – गायक Prakash Chauhan

    • By admin
    • May 12, 2026
    • 20 views
    सुरों के सुनहरे सितारे – गायक Prakash Chauhan

    शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

    • By admin
    • May 12, 2026
    • 15 views
    शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

    यूट्यूब पर 4 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार ,माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने रचा इतिहास

    • By admin
    • May 12, 2026
    • 16 views
    यूट्यूब पर 4 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार ,माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने रचा इतिहास

    अंशुमान सिंह, शिवानी सिंह, संजय पांडेय, सुजान सिंह, विनय सोनकर ‘ऑपरेशन कुर्सी’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

    • By admin
    • May 12, 2026
    • 23 views
    अंशुमान सिंह, शिवानी सिंह, संजय पांडेय, सुजान सिंह, विनय सोनकर ‘ऑपरेशन कुर्सी’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

    Oriflame Presents Whosnext2026 Influencer Awards – East & Northeast Edition Celebrates Regional Voices In Kolkata

    • By admin
    • May 11, 2026
    • 18 views