वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का धमाकेदार लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’, सोशल मीडिया पर मची धूम

भोजपुरी संगीत जगत की दिग्गज म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में एक बार फिर संगीतप्रेमियों के लिए शानदार सौगात पेश किया है। इसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बता दें सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की जोड़ी जब भी साथ आती है, कुछ धमाका ही होता है। ऐसे में इस गीत में कोई माही के डांस की तारीफ कर रहा है तो कोई शिल्पी की आवाज का कायल है। इस गीत को भोजपुरी की मेलोडी क्वीन कही जाने वाली सिंगर शिल्पी राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि वीडियो में अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। यह गीत एक पारंपरिक लोकगीत की मिठास और आधुनिक संगीत के मिश्रण का बेहतरीन उदाहरण है। जिसका निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने बड़े कैनवास पर किया है। इस गीत के वीडियो की बात करें तो एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी कातिल अदा और नजाकत से आग लगा दी है और बेहतरीन डांस मूव्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके एक्सप्रेशंस और पारंपरिक परिधान में उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने गरदा उड़ा दिया है और शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार एमपी यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार अभिषेक तिवारी ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट अनंजय रघुराज ने तैयार किया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हमारा लक्ष्य हमेशा भोजपुरी की मिट्टी से जुड़े लोकगीतों को आधुनिक और भव्य तरीके से पेश करना रहा है। ‘सेनुरवा के शान’ एक ऐसा ही गीत है, जो हमारी परंपरा और संस्कृति के गौरव को दर्शाता है। शिल्पी राज की आवाज और माही की परफॉर्मेंस ने इस सांग को मनोरंजनपूर्ण बना दिया है। हमें खुशी है कि दर्शक इसे इतना प्यार दे रहे हैं।’

सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘जब मैंने पहली बार इस गाने के बोल सुने, तभी मुझे एहसास हो गया था कि यह लोगों के दिलों को छुएगा। माही श्रीवास्तव ने वीडियो में जो जादू बिखेरा है, उससे यह गाना और भी खास बन गया है। मुझे उम्मीद है कि यह गाना शादियों और उत्सवों की पहली पसंद बनेगा।’

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गाने की शूटिंग का अनुभव बहुत ही शानदार रहा। इस सांग में मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है। शिल्पी राज की आवाज पर परफॉर्म करना अच्छा लगता है, क्योंकि उनकी गायकी में एक अलग ही एनर्जी होती है।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का धमाकेदार लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’, सोशल मीडिया पर मची धूम

  • Related Posts

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रितेश पांडे, हर्षिका पूनाचा और स्निग्धा सरकार का भोजपुरी गाना ‘तोहरे से भोर’ हुआ रिलीज, दिल छू रही है रोमांटिक केमिस्ट्री

    भोजपुरी संगीत और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बेहद शानदार और दिल को छू लेने वाली खबर आ रही है। फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने भोजपुरी सिनेमा के…

    तनु कुरैशी का गाना ‘कोको कोला वाली फीलिंग’ गाना डिजिटल मीडिया पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है।

    ‘कोको कोला वाली फीलिंग’ गाना डिजिटल मीडिया पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। इसमें तनु कुरैशी नज़र आ रही हैं और इसे रुबाई ने गाया है। गाने के…

    You Missed

    मुंबई की दिव्या पाटड़िया बनीं Mrs. Royal Global Queen 2026

    • By admin
    • June 8, 2026
    • 18 views
    मुंबई की दिव्या पाटड़िया बनीं Mrs. Royal Global Queen 2026

    AAFT Introduces Prestigious Awards For Short Films At The Historic 128th AAFT Festival Of Short Digital Films

    • By admin
    • June 8, 2026
    • 15 views
    AAFT Introduces Prestigious Awards For Short Films At The Historic 128th AAFT Festival Of Short Digital Films

    Rocket Reels Announces 8 New Originals With Director Sajan Agarwal Featuring Seema Pahwa, Zakir Hussain, Namit Das, Vikram Kochhar, Brijendra Kala & Dayanand Shetty

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 16 views
    Rocket Reels Announces 8 New Originals With Director Sajan Agarwal Featuring Seema Pahwa, Zakir Hussain, Namit Das, Vikram Kochhar, Brijendra Kala & Dayanand Shetty

    Diksha Sharma Talks About Working On ‘Dil Tod Ke Chal Diya’ And Her First Collaboration With Director Sadhu Kabra

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 17 views
    Diksha Sharma Talks About Working On ‘Dil Tod Ke Chal Diya’ And Her First Collaboration With Director Sadhu Kabra

    Shahzaad Mirza’s Shajapur Visit Puts Samarpit In The Spotlight

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 17 views
    Shahzaad Mirza’s Shajapur Visit Puts Samarpit In The Spotlight

    After Censor Board Hurdles, ‘Navya Chakra’ Set For June 26 Release

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 18 views
    After Censor Board Hurdles, ‘Navya Chakra’ Set For June 26 Release