वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रितेश पांडे, हर्षिका पूनाचा और स्निग्धा सरकार का भोजपुरी गाना ‘तोहरे से भोर’ हुआ रिलीज, दिल छू रही है रोमांटिक केमिस्ट्री

भोजपुरी संगीत और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बेहद शानदार और दिल को छू लेने वाली खबर आ रही है। फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे और एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘सनम मेरे हमराज’ का एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक गाना ‘तोहरे से भोर’ रिलीज कर दिया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। ​इस गाने को लोकप्रिय सुपरस्टार रितेश पांडे और सुरीली आवाज की मल्लिका स्निग्धा सरकार ने मिलकर गाया है। वहीं गाने के खूबसूरत वीडियो में रितेश पांडे के साथ साउथ और भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा ने अपनी गजब की अदाकारी और केमिस्ट्री से चार चांद लगा दिए हैं। ​रोमांटिक मिजाज और दिल को छू लेने वाले बोल सीधे ऑडियंस के दिल में उतर रहे हैं। रितेश पांडे और हर्षिका पूनाचा की ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने इस गाने के हर एक इमोशन को स्क्रीन पर बखूबी उतारा है, जिसे देखकर दर्शक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

यह रोमांटिक गाना ‘तोहरे से भोर’ भोजपुरी फ़िल्म ‘सनम मेरे हमराज’ का है। इसके गायक रितेश पांडे, स्निग्धा सरकार हैं। इसके वीडियो में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे और एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा ने गजब का अभिनय किया है। संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार सत्य सावरकर हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और निर्माता अभय सिन्हा हैं। निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। इस फ़िल्म का म्यूजिक राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘भोजपुरी फ़िल्म ‘सनम मेरे हमराज’ का गाना ‘तोहरे से भोर’ एक ऐसी मेलोडी है, जो लंबे समय तक लोगों की जुबान पर रहेगी। यह खूबसूरत गाना अब सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर उपलब्ध है। आप सब इस गाने का भरपूर आनंद ले सकते हैं और अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।’

रितेश पांडे ने कहा कि ‘यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। सत्य सावरकर जी के लिखे बोल और मधुकर आनंद जी का संगीत सीधे दिल को छूता है। हर्षिका जी के साथ काम करने का अनुभव हमेशा की तरह बेहतरीन रहा। मुझे उम्मीद है कि हमारे फैंस इस गाने को अपना भरपूर प्यार देंगे।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर ​रितेश पांडे, हर्षिका पूनाचा और स्निग्धा सरकार का भोजपुरी गाना ‘तोहरे से भोर’ हुआ रिलीज, दिल छू रही है रोमांटिक केमिस्ट्री

  • Related Posts

    तनु कुरैशी का गाना ‘कोको कोला वाली फीलिंग’ गाना डिजिटल मीडिया पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है।

    ‘कोको कोला वाली फीलिंग’ गाना डिजिटल मीडिया पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। इसमें तनु कुरैशी नज़र आ रही हैं और इसे रुबाई ने गाया है। गाने के…

    शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

    भोजपुरी संगीत जगत की फेमस सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी ने नया कीर्तिमान स्थापित करके तहलका मचा दिया है। बता दें कि सिंगर शिल्पी राज…

    You Missed

    मुंबई की दिव्या पाटड़िया बनीं Mrs. Royal Global Queen 2026

    • By admin
    • June 8, 2026
    • 18 views
    मुंबई की दिव्या पाटड़िया बनीं Mrs. Royal Global Queen 2026

    AAFT Introduces Prestigious Awards For Short Films At The Historic 128th AAFT Festival Of Short Digital Films

    • By admin
    • June 8, 2026
    • 15 views
    AAFT Introduces Prestigious Awards For Short Films At The Historic 128th AAFT Festival Of Short Digital Films

    Rocket Reels Announces 8 New Originals With Director Sajan Agarwal Featuring Seema Pahwa, Zakir Hussain, Namit Das, Vikram Kochhar, Brijendra Kala & Dayanand Shetty

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 16 views
    Rocket Reels Announces 8 New Originals With Director Sajan Agarwal Featuring Seema Pahwa, Zakir Hussain, Namit Das, Vikram Kochhar, Brijendra Kala & Dayanand Shetty

    Diksha Sharma Talks About Working On ‘Dil Tod Ke Chal Diya’ And Her First Collaboration With Director Sadhu Kabra

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 17 views
    Diksha Sharma Talks About Working On ‘Dil Tod Ke Chal Diya’ And Her First Collaboration With Director Sadhu Kabra

    Shahzaad Mirza’s Shajapur Visit Puts Samarpit In The Spotlight

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 17 views
    Shahzaad Mirza’s Shajapur Visit Puts Samarpit In The Spotlight

    After Censor Board Hurdles, ‘Navya Chakra’ Set For June 26 Release

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 18 views
    After Censor Board Hurdles, ‘Navya Chakra’ Set For June 26 Release