मनोज ओझा के निर्देशन में प्रियंका सिंह की आवाज में गीत रिकॉर्डिंग के साथ भोजपुरी फिल्म ‘पद्मश्री सासूजी’ का ग्रैंड मुहूर्त संपन्न

भोजपुरी सिनेमा के शोमैन निर्देशक मनोज ओझा और जाने माने फिल्म निर्माता शैलेंदर नागपाल ने भोजपुरी फिल्म ‘पद्मश्री सासूजी’ का संगीतमय मुहूर्त करके नया धमाकेदार आगाज कर दिया है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस पाखी हेगड़े नजर आएंगी। यूए फिल्म्स प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म का भव्य मुहूर्त पॉपुलर सिंगर अल्का झा की मधुर आवाज में गीत रिकॉर्डिंग करके किया गया। फिल्म निर्माता शैलेंदर नागपाल की उपस्थिति में निर्देशक मनोज ओझा के कुशल निर्देशन में संगीतकार अमन श्लोक फ़िल्म के गीत को मधुर संगीतबद्ध किया है। फिल्म के गाने की रिकॉर्डिंग एवं शुभ मुहूर्त एबी साउंड स्टूडियो, चार बंगला, म्हाडा, अँधेरी, मुंबई में किया गया है। इस शुभ अवसर पर फिल्म जगत की बहुत सी नामी-गिरामी प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए फिल्म की सफलता की कामना किया। गौरतलब है कि यूए फिल्म्स प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट हाउस की नई प्रस्तुति में भोजपुरी फिल्म ‘पद्मश्री सासू जी’ का निर्माण निर्माता शैलेंदर नागपाल कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर मनोज ओझा संभाल रहे हैं। उनके निर्देशन में बहुत ही बेहतरीन पारिवारिक विषय पर फिल्म का निर्माण होने जा रहा है। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट मनोज ओझा ने लिखा है। कथा, पटकथा व संवाद प्रतिमा सिंह ने लिखा है। इस फ़िल्म को लेकर मनोज ओझा ने बताया कि ‘मेरे डायरेक्शन में बिग लेबल पर बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘पद्मश्री सासू जी’ की शूटिंग जल्द ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शुरू की जाएगी। इस फिल्म के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी। बस इतना कहूंगा कि यह एक फैमिली ड्रामा से भरपूर संपूर्ण पारिवारिक फिल्म है, जिसे दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट के लिए बनाया जा रहा है। उम्मीद है कि जिस तरह से मेरे निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियां बोले कंगना’ को बेपनाह प्यार मिला है और यूट्यूब पर दर्शकों ने करोड़ों की तादाद में व्यूज देकर हम सबका हौसला अफजाई किया है। उसी तरह यह फ़िल्म भी इतिहास रचेगी।’

मनोज ओझा के निर्देशन में प्रियंका सिंह की आवाज में गीत रिकॉर्डिंग के साथ भोजपुरी फिल्म ‘पद्मश्री सासूजी’ का ग्रैंड मुहूर्त संपन्न

  • Related Posts

    M Kabeer Khan On Perfume, Passion, And Global Dream

    M Kabeer Khan On Perfume, Passion, And Global Dream     M Kabeer Khan On Perfume, Passion, And Global Dream

    अभिनेत्री शालू सिंह और बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत ने रचाई शादी, सात फेरों के साथ शुरू हुआ नया सफर

    जब कला और व्यापार की दुनियां एक साथ आती है, तो वह पल अपने आप में ऐतिहासिक हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा महाराष्ट्र की उप-राजधानी नागपुर में देखने…

    You Missed

    मनोज ओझा के निर्देशन में गोबिंद मोशन पिक्चर्स की भोजपुरी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू लखनऊ में

    • By admin
    • May 6, 2026
    • 7 views
    मनोज ओझा के निर्देशन में गोबिंद मोशन पिक्चर्स की भोजपुरी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू लखनऊ में

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का धमाकेदार लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’, सोशल मीडिया पर मची धूम

    • By admin
    • May 6, 2026
    • 6 views
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का धमाकेदार लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’, सोशल मीडिया पर मची धूम

    मनोज ओझा के निर्देशन में प्रियंका सिंह की आवाज में गीत रिकॉर्डिंग के साथ भोजपुरी फिल्म ‘पद्मश्री सासूजी’ का ग्रैंड मुहूर्त संपन्न

    • By admin
    • May 6, 2026
    • 7 views
    मनोज ओझा के निर्देशन में प्रियंका सिंह की आवाज में गीत रिकॉर्डिंग के साथ भोजपुरी फिल्म ‘पद्मश्री सासूजी’ का ग्रैंड मुहूर्त संपन्न

    M Kabeer Khan On Perfume, Passion, And Global Dream

    • By admin
    • May 5, 2026
    • 10 views
    M Kabeer Khan On Perfume, Passion, And Global Dream

    विजय चौहान, शिल्पी राज, पल्लवी सिंह का लोकगीत ‘झुलनिया में झूल के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    विजय चौहान, शिल्पी राज, पल्लवी सिंह का लोकगीत ‘झुलनिया में झूल के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    Ravindra K Dwivedi, National President Of Vishva Hindu Seva Sangh, Has Strongly Reacted To The Recent Statement

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    Ravindra K Dwivedi, National President Of Vishva Hindu Seva Sangh, Has Strongly Reacted To The Recent Statement