महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार को दिया डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान चिन्ह

विगत कई वर्षो से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के लिए ये वर्ष बहुत खास साबित हुआ है। इस वर्ष का बेहद खास होना भी लाजमी है क्योंकि कंपनी को भोजपुरी इंडस्ट्री द्वारा आयोजित समारोह में सम्मान तो मिलता ही है, लेकिन इस वर्ष वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार को महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल द्वारा भी सम्मानित किया गया है। रत्नाकर कुमार को महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा डॉ राजेन्द्र प्रसाद जयंती के अवसर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान रत्नाकर कुमार को उनके भोजपुरी संगीत के क्षेत्र में अच्छे गीत-संगीत पेश करने के तौर पर दिया गया है। भोजपुरी फिल्म उघोग जगत में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स एक प्रतिष्ठित नाम है। कंपनी द्वारा साफ-सुथरे गीत-संगीत के साथ साथ पारिवारिक फिल्मों का भी निर्माण किया जा रहा है। जो भोजपुरी इंडस्ट्री की दिशा और दशा बदलने का काम कर रही है। अभी पिछले दिनों ही सबरंग अवार्डस 2021 में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स को विभिन्न कैटेगरियों में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

इस मौके पर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि हमें बेहद खुशी हो रही है कि हमें महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सम्मानित किया गया है। जिसके लिए मैं राज्यपाल महोदय का तहेदिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।

इस प्रकार के सम्मान मिलने से हमें और भी अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है। हम आगे भी साफ-सुथरे गीत-संगीत के साथ परिवारिक फिल्मों का भी निर्माण करते रहेंगे।

Related Posts

प्रदुमन परदेसी, अविनाश यादव, तनु श्री, प्राची सिंह की ‘लाडली’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, 28 फरवरी को सिनेमाघरों में होगी फिल्म रिलीज

भोजपुरी सिने जगत के सुपर स्टार सिंगर प्रदुमन परदेसी, अभिनेता अविनाश यादव, स्टारर अदाकारा तनु श्री और प्राची सिंह के शानदार अभिनय से सजी फैमिली ड्रामा से भरपूर संपूर्ण पारिवारिक…

टुनटुन यादव, नेहा राज और चांदनी सिंह का भोजपुरी गाना ‘कs जना के डहले’ एवरेस्ट भोजपुरी से हुआ रिलीज

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में सिंगर एक्टर टुनटुन यादव अपने निराले अंदाज से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं तो पॉपुलर सिंगर नेहा राज अपनी बुलंद आवाज का जादू…

You Missed

“IN THE FACE OF IT ALL”, Solo Exhibition Of Sculptures By Dr. Venkata At Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 16 views
“IN THE FACE OF IT ALL”, Solo Exhibition Of Sculptures By Dr. Venkata At Jehangir Art Gallery

Versatile Actress Ananya Dutta Has Established A Strong Presence On Digital Platforms On Popular OTT Platforms & Has Carved A Unique Identity In Each Medium

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 17 views
Versatile Actress Ananya Dutta Has  Established A Strong Presence On Digital Platforms On Popular OTT Platforms & Has Carved A Unique Identity In Each Medium

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का गाना ‘रंगदार मरदा’ दो मिलियन व्यूज पार किया वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 22 views

राघव पांडेय ने जीता दिल प्यारो एंटरटेनमेंट पर वायरल भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में अभिनय से

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 23 views
राघव पांडेय ने जीता दिल प्यारो एंटरटेनमेंट पर वायरल भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में अभिनय से

Indian Masters Chef Vicky Sav Own Style Unique Recipe Signature Dish Has The Distinction Of Working With Many Popular Restaurants

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 64 views
Indian Masters Chef Vicky Sav Own Style  Unique Recipe Signature Dish Has The Distinction Of Working With Many  Popular Restaurants

रत्नाकर कुमार, शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का देसी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 26 views
रत्नाकर कुमार, शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का देसी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज