आर्यन मिश्रा द्वारा निर्मित ” अटल सम्मान ” का टाइटल सांग चीफ गेस्ट सोमा घोष, आरती नागपाल, दिलीप सेन, अरुण बक्षी, लता हया और सत्यम उपाध्याय ने किया लांच

संगीतकार दिलीप सेन, गीतकार लता हया, स्पेशल गेस्ट बीएन तिवारी, एक्टर अरुण बख्शी, सिंगर सत्यम उपाध्याय भी रहे उपस्थित. आर्यन एम फ़िल्म प्रोडक्शन्स के डायरेक्टर वी के मिश्रा (आर्यन) द्वारा निर्मित “अटल सम्मान २०२२” का टाइटल सांग 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में मुम्बई के स्टूडियो वन में भव्य रूप से लांच किया गया। इस कार्यक्रम की चीफ गेस्ट पद्मश्री सोमा घोष थीं जबकि स्पेशल गेस्ट बीएन तिवारी (अध्यक्ष एफडब्लूआईसीई) थे। सेलेब्रिटी गेस्ट आरती नागपाल, अरुण बख्शी, राजू टांक सिंगर उपस्थित थे। इस गाने के संगीतकार दिलीप सेन, गीतकार लता हया और सिंगर सत्यम उपाध्याय भी यहां उपस्थित रहे। इस अवसर पर सत्यम उपाध्याय की माँ डॉ सविता उपाध्याय जो कि शिक्षाविद ,साहित्यकार व समाजसेविका हैं उपस्थित रहीं।

आपको बता दें कि आर्यन मिश्रा अगले माह अटल सम्मान २०२२ पुरस्कार समारोह का आयोजन करने जा रहे हैं। इससे पहले वह श्री नारी सम्मान का आयोजन कर चुके हैं।

वी के मिश्रा आर्यन ने बताया कि मुम्बई में पहली बार हमने श्री नारी शक्ति सम्मान अवार्ड शो किया था जो बेहद कामयाब रहा। अब हम अगस्त में अटल सम्मान 2022 करवाने जा रहे हैं, इसका टाइटल सांग बड़ी खूबसूरती से दिलीप सेन ने कम्पोज़ किया है जबकि लता हया ने इसे महसूस करके लिखा है। सत्यम उपाध्याय ने इस सांग को बड़ी शिद्दत से अपनी मधुर आवाज में गाया है।

अटल सम्मान के टाइटल सांग को यहां सुनाया गया जिसे सभी ने खूब पसंद किया। बी एन तिवारी ने भी आर्यन मिश्रा को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और इस गीत को बेहद प्रेरणादायक बताया। पद्मश्री से सम्मानित सोमा घोष ने इस खूबसूरत गीत के लांच के अवसर पर कहा कि आर्यन मिश्रा ने बेहद सुंदर कांसेप्ट के साथ यह अटल सम्मान का टाइटल गीत प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। संगीतकार दिलीप सेन ने बखूबी संगीत से सजाया है लता हया की लेखनी में कमाल नजर आता है और इस छोटी सी उम्र में गुरुग्राम से पधारे सत्यम उपाध्याय ने बेमिसाल रूप से गाया है।

बी एन तिवारी ने बताया कि यह आर्यन मिश्रा का सौभाग्य है कि सोमा घोष जी आज यहां आईं। इनके आशीर्वाद से सांग लांच हुआ है यह बड़ी बात है।

सेलेब्रिटी गेस्ट ऎक्ट्रेस आरती नागपाल ने इस सांग की खूब तारीफ की और आर्यन मिश्रा के जज़्बे को सलाम किया। उन्होंने कहा कि यह देशभक्ति का बड़ा हौसला बढ़ाने वाला गाना है जो १५ अगस्त और २६ जनवरी के अवसर पर भी खूब बजाया जाएगा।

अरुण बख्शी ने भी आर्यन मिश्रा के इस सांग की सराहना की और सत्यम उपाध्याय की आवाज को मीडिया व वहां उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने पसन्द किया।

दिलीप सेन ने आर्यन मिश्रा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह गाना काफी स्पेशल है जिसे लता हया ने प्रभावी रूप से लिखा है। सत्यम उपाध्याय ने इस चैलेंजिंग सांग को बखूबी निभाया है व मीडिया से रूबरू होते हुए सत्यम ने कहा कि अटल जी जैसी महान हस्ती के लिए गीत गाना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

अटल सम्मान शून्य से शिखर तक २०२२ का आयोजन अगले महीने होने जा रहा है।

इस कार्यक्रम के पीआर की जिम्मेदारी रमाकांत मुंडे (मुंडे मीडिया) ने निभाई।

छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई

आर्यन मिश्रा द्वारा निर्मित ” अटल सम्मान ” का टाइटल सांग चीफ गेस्ट सोमा घोष, आरती नागपाल, दिलीप सेन, अरुण बक्षी, लता हया और सत्यम उपाध्याय ने किया लांच

https://youtu.be/Uh9BQ7vPTSw

Related Posts

माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ दो मिलियन व्यूज पार किया वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स पर

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सेंसेशन एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और  सुरीली आवाज की मल्लिका सिंगर सृष्टी भारती का नया लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ काफी वायरल हो गया है। बता दें कि…

माही श्रीवास्तव का वायरल गाना ‘नवरत्न तेल जे भी लगाई दिमाग तरोताज़ा हो जाई’ ने एक मिलियन व्यूज किया पार

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज़ हुआ गर्मी में ठंडी का एहसास दिलाने वाला गाना ‘नवरत्न तेल जे भी लगाई दिमाग तरोताज़ा हो जाई’ यूट्यूब पर एक मिलियन व्यूज पार…

You Missed

“BENEATH THE SURFACE” Paintings & Sculpture Exhibition By Abhishek Mandala, Charanjeet Singh, Kaushik Gajjar, Manish Sharma At Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 14 views
“BENEATH THE SURFACE” Paintings & Sculpture Exhibition By Abhishek Mandala, Charanjeet Singh, Kaushik Gajjar, Manish Sharma At Jehangir Art Gallery

डॉ. माधव अनुरागी – “मिडास टच” वाले आध्यात्मिक गुरु जी को मिला प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 24 views
डॉ. माधव अनुरागी – “मिडास टच” वाले आध्यात्मिक गुरु जी को मिला प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026

Renez Has Successfully Launched Its International Fragrance Products—YAY, RAFAHIA, ELLA, And DI CLASSIE

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 18 views
Renez Has Successfully Launched Its International Fragrance Products—YAY, RAFAHIA, ELLA, And DI CLASSIE

Raja Sarfaraz At Opening Of The Most Celebrity Choice Brune & Bareskin Now In Jammus Wave Mall.

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 18 views
Raja Sarfaraz At Opening Of The Most Celebrity Choice Brune & Bareskin Now In Jammus Wave Mall.

आनंद प्रकाश मिश्रा: शिक्षा में क्रांति लाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल

  • By admin
  • April 23, 2026
  • 23 views
आनंद प्रकाश मिश्रा: शिक्षा में क्रांति लाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल

शिवानी सोनी को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया

  • By admin
  • April 23, 2026
  • 22 views
शिवानी सोनी को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया