सिंगर आशिका कुंदनानी का पहला म्युज़िक वीडियो ” रांझणा ” समीर सेन, निखिल कामत, कॉमेडियन वीआईपी ने किया लॉन्च

इस अवसर पर शानदार केक काटकर सिंगर और ऎक्ट्रेस आशिका कुंदनानी का बर्थडे भी मनाया गया. सिंगर आशिका कुंदनानी का पहला म्युज़िक वीडियो “रांझणा” मुम्बई के लव एंड लाते में भव्य रूप से लॉन्च किया गया। इस अवसर पर गाने की संगीतकार ऋतु जौहरी, गीतकार ऋचा जौहरी, निर्माता रवि कुंदनानी, जीतू शंकर (जीबीएन एंटरटेनमेंट)

और वीडियो डायरेक्टर सुमित रंजन उपस्थित रहे। यहां कई सेलेब्रिटी गेस्ट्स भी उपस्थित थे, जिनमे संगीतकार समीर सेन, संगीतकार निखिल कामत, कॉमेडियन वीआईपी, सिंगर दिव्य कुमार का नाम उल्लेखनीय है। ऋतु प्रभा प्रोडक्शन और जीतू शंकर (जीबीएन एंटरटेनमेंट) द्वारा प्रेजेंट इस खूबसूरत गीत के लोकार्पण समारोह में ही शानदार केक काटकर सिंगर और ऎक्ट्रेस आशिका कुंदनानी का बर्थडे भी मनाया गया।

आशिका कुंदनानी ने बताया कि रांझणा गीत काफी बेहतरीन है, जिसमें मेरा किरदार और लुक बहुत अलग है। बचपन से ही गायकी का शौक रहा है, इसकी बाकायदा तालीम हासिल की है। यह गीत करना मेरे लिए इसलिए चुनौतियों भरा रहा कि इसमे गायकी के साथ मुझे अभिनय भी करना था। लेकिन मैं निर्देशक सुमित रंजन की आभारी हूं कि उन्होंने मुझसे यह काम बेहतरीन ढंग से करवा लिया। स्क्रीन पर खुद को देखती हूं तो खुशी होती है। यह गाना जैसलमेर के रेगिस्तान में फ़िल्माया गया है।”

आशिका ने आगे कहा कि मैं अपने पहले वीडियो के लॉन्च के अवसर पर आए तमाम मेहमानों संगीतकार समीर सेन, संगीतकार निखिल कामत, कॉमेडियन वीआईपी, सिंगर दिव्य कुमार का शुक्रिया अदा करती हूं। यह गीत एक ऐसी लड़की के बारे में है जो अपने पिया की तलाश में निकली है, यह एक सूफी सॉन्ग है जिसमें इमोशंस और दर्द भी है।”

आशिका को गायकी की प्रतिभा विरासत में मिली है। वह गुरु ऋतु जौहरी को अपनी फेवरेट सिंगर, गुरु और मेंटर मानती हैं।

संगीतकार ऋतु जौहरी ने बताया कि आशिका ने कम उम्र में ही बता दिया था कि उसमें गायकी का जुनून है। उसकी आवाज़ में एक अजीब सी कशिश है। एक दिन वह एक सूफी सॉन्ग गुनगुना रही थी जिससे मैं बहुत प्रभावित हुई और मुझे लगा कि आशिका का पहला सांग एक सूफी सॉन्ग ही होना चाहिए। इस तरह रांझणा गीत कम्पोज़ किया और सबकुछ जैसे होता चला गया।

यहां आए सभी गेस्ट्स संगीतकार (दिलीप सेन) समीर सेन, संगीतकार निखिल कामत (निखिल विनय), कॉमेडियन वीआईपी, सिंगर दिव्य कुमार ने आशिका की आवाज़ तारीफ की और उनके फर्स्ट सॉन्ग के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। मुंडे मीडिया ने इस प्रोग्राम के पीआर की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

———- छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई

सिंगर आशिका कुंदनानी का पहला म्युज़िक वीडियो ” रांझणा ” समीर सेन, निखिल कामत, कॉमेडियन वीआईपी ने किया लॉन्च

Related Posts

रत्नाकर कुमार, सृष्टि भारती और अनुराधा यादव का लोकगीत ‘सड़िया राजा नाश दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी संगीत जगत की पॉपुलर गायिका सृष्टि भारती और अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस अनुराधा यादव की जोड़ी ने एक नया धमाका कर दिया है। जी…

रत्नाकर कुमार, गोल्डी यादव और इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी की फेमस सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज में गाया हुआ और खूबसूरत अदाकारा इशिका टोरिया के शानदार अदायगी से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ आडियंस…

You Missed

रत्नाकर कुमार, सृष्टि भारती और अनुराधा यादव का लोकगीत ‘सड़िया राजा नाश दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 17 views
रत्नाकर कुमार, सृष्टि भारती और अनुराधा यादव का लोकगीत ‘सड़िया राजा नाश दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

“Timeless Kashi” Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Santosh Kumar Sandilya At Kamalnayan Bajaj Art Gallery

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 24 views
“Timeless Kashi” Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Santosh Kumar Sandilya At Kamalnayan Bajaj Art Gallery

एल्पाइन पीक डेवलपर्स ने 600 से अधिक चैनल पार्टनर्स की भव्य चैनल मीट आयोजित की और नाइगांव पूर्व में उन्नत जीवन शैली का नया मील का पत्थर साबित होने वाली परियोजना ‘सीजन्स’ का अनावरण किया।

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 19 views
एल्पाइन पीक डेवलपर्स ने 600 से अधिक चैनल पार्टनर्स की भव्य चैनल मीट आयोजित की और नाइगांव पूर्व में उन्नत जीवन शैली का नया मील का पत्थर साबित होने वाली परियोजना ‘सीजन्स’ का अनावरण किया।

कौन है भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे जिन्हें शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार किया गया प्रदान i

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 21 views
कौन है भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे जिन्हें शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार किया गया प्रदान i

Nidhi Raj’s Creative Journey Across Literature, Media And Cinema

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 16 views
Nidhi Raj’s Creative Journey Across Literature, Media And Cinema

भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय का फेसबुक अकाउंट और पेज हैक, फैंस से की सावधान रहने की अपील

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 23 views
भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय का फेसबुक अकाउंट और पेज हैक, फैंस से की सावधान रहने की अपील