Theatrical rights of Nirhua’s Romeo Raja were sold out as soon as the first look was released

फर्स्ट लुक जारी होते ही निरहुआ की “रोमियो राजा” के थिएट्रिकल राइट्स हाथों हाथ बिक गए।

निर्माता राजेश कुमार वर्मा, बाबू भाई और निर्देशक मनोज नारायण की फिल्म होली में ऑल इंडिया रिलीज़ होगी।

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म रोमियो राजा फर्स्ट लुक जारी होते ही डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच हॉट केक की तरह बिक गई। जी हां, सिर्फ पोस्टर देखकर डिस्ट्रीब्यूटर खुशी फ़िल्म्स बिहार,प्रियंका फ़िल्म्स उत्तर प्रदेश,आस फिल्म्स पंजाब, एफ एफ इंटरनॅशनल मुंबई इत्यादि।

इतने अधिक इंप्रेस हुए कि उन्होंने इसको बहुत भव्य तरीके से आल इंडिया रिलीज़ करने की ज़िम्मेदारी ले ली है और इस तरह यह फिल्म अब पूरे भारत के सिनेमाघरों में होली के अवसर पर रिलीज़ के लिए तैयार है।

असल में इस फिल्म के फर्स्ट लुक में दिनेश लाल यादव निरहुआ एक अलग ही अवतार में दिख रहे हैं, और इसका पोस्टर लॉन्च होते ही यह चर्चा में आ गई थी।

लेखक निर्देशक मनोज नारायण की इस फिल्म के निर्माता राजेश कुमार वर्मा और बाबू भाई हैं जबकि इसे सोहम फिल्म्स और बिग बोलीवुड पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है।

मधुकर आनंद के संगीत से सजी इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी एकबार फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी।

यह फिल्म होली के अवसर पर 6 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐकचुएली फिल्म के फर्स्ट लुक में दिनेश लाल यादव का लुक किसी बड़ी बॉलीवुड मूवी या साउथ के किसी बड़े सिनेमा की झलक पेश कर रहा था। बाइक पर स्टाइलिश मूड में नजर आ रहे ‘रोमियो राजा’ को देखकर दिनेश लाल यादव निरहुआ के फैन्स अभी से उत्सुक हो गए है।

झारखंड की बेहतरीन लोकेशन पे शूट की गई इस फिल्म के डायरेक्टर मनोज नारायण है।

फिल्म के एक्शन सीन्स और सोंग्स इसकी यू एस पी हैं। तमाम तरह के मनोरंजन के साथ साथ फिल्म में एक बेहतरीन सोशल मैसेज भी है।

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई ना होना और प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा के नाम पर हो रही लूट को इस फिल्म का मुद्दा बनाया गया है, फिल्म का हीरो शिक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार और बुराइयों से लड़ता है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ फिल्म निर्माता राजेश कुमार वर्मा और बाबू भाई भी इस बात से खुश हैं कि फिल्म को बहुत बड़े ढंग से देश भर में रिलीज़ किया जा रहा है और डिस्ट्रीब्यूटर..

ने इसको हाथों हाथ खरीद लिया। तो इस होली निरहुआ के साथ “रोमियो राजा” बनकर मनाएं रंगों का त्योहार..!

Related Posts

Mo Fakhro Launches India–Bahrain Biotech Corridor Integrating Genomics, Technology Commercialization And Scalable Enterprise Models

Mo Fakhro, Stanford-trained scientist and technology entrepreneur, has announced the launch of a structured India–Bahrain biotech collaboration framework aimed at accelerating cross-border research, commercialization, and scalable life sciences ventures. Branded…

Anil Kumar Jha Is An Inspiration For Millions Of Maithili Speakers, Has Given Employment To About 5000 Youth

Maithili speakers dominate every major city of India with their language and culture. These days Anil Kumar Jha is being discussed a lot in the country after Madhubani painting, Makhana…

You Missed

Anuja Sahai Explores Spiritual Wisdom With Swami Abhedananda On Articulate With Anuja

  • By admin
  • June 6, 2026
  • 11 views
Anuja Sahai Explores Spiritual Wisdom With Swami Abhedananda On Articulate With Anuja

अनुजा सहाई के ‘आर्टिक्युलेट विद अनुजा’ में स्वामी अभेदानंद के साथ अध्यात्म, आत्मबोध और जीवन की गहन यात्रा

  • By admin
  • June 6, 2026
  • 7 views

  • 13 views
अनुजा सहाई के ‘आर्टिक्युलेट विद अनुजा’ में स्वामी अभेदानंद के साथ अध्यात्म, आत्मबोध और जीवन की गहन यात्रा

“Listening To Birds” Solo Show Of Paintings By Contemporary Artist Mahananda Sagare In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • June 6, 2026
  • 13 views
“Listening To Birds” Solo Show Of Paintings By Contemporary Artist Mahananda Sagare In Jehangir Art Gallery

20 वर्षों की साधना, अनुशासन और संघर्ष के बाद बॉलीवुड में नई उड़ान: आशीष ठाकुर

  • By admin
  • June 6, 2026
  • 11 views
20 वर्षों की साधना, अनुशासन और संघर्ष के बाद बॉलीवुड में नई उड़ान: आशीष ठाकुर

Snehdhara And Finbros Come Together For A Community Giving Drive

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 19 views
Snehdhara And Finbros Come Together For A Community Giving Drive