Navratri Songs Record In The voice Of Anoop Jalota And Sadhana Sargam

अनूप जलोटा और साधना सरगम की आवाज़ में नवरात्री गीत रिकॉर्ड

प्रोड्युसर समीक्षा सक्सेना और रक्षित उपाध्याय के रील स्कोप फिल्मस इंटरनेशनल के बैनर तले तैयार हुआ माता जी का गरबा

संगीतकार दिलीप सेन ने पहली बार अनूप जलोटा और साधना सरगम को एक साथ गवाया

देश में नवरात्री का पावन त्योहार बहुत उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। हर वर्ष माता रानी लोगों के कष्टो को दुर करने आती है और माता के भक्त उन्हें पुरी श्रद्धा के साथ याद करने में लग जाते है।नवरात्री अर्थात माता के नौ दिन बेहद पवित्र माने जाते है। इस दौरान माता के गीत भजन भी गाए बजाए जाते हैं। अगले माह नवरात्री आ रही है इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माता समीक्षा सक्सेना और रक्षित उपाध्याय ने मुंबई में संगीतकार दिलीप सेन के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में माता का एक भजन रिकॉर्ड किया। गीतकार प्रिंस रोडडे के लिखा हुआ गीत को भजन सम्राट अनूप जलोटा और साधना सरगम की आवाज़ में रिकॉर्ड किया गया है। इसे खुद दिलीप सेन ने कंपोज किया है।

उललेखनीय है कि यह माता का गरबा रील स्कोप फिल्मस इंटरनेशनल के बैनर तले तैयार किया गया है।

इस माता के गीत की रिकॉर्डिंग के अवसर पर निर्माता रक्षित उपाध्याय ने कहा कि नवरात्र अब जल्द आ रही है इसलिए इस स्पेशल गीत को तैयार किया गया है। दिलीप जी का शुक्रिया कि उन्होंने इसकी धुनों में जान डाल दी है।

प्रोड्युसर समीक्षा सक्सेना ने इस मौके पर कहा कि पहली बार किसी गीत मेे 9 देवियों का वर्णन किया गया है। नवरात्रि में उनका क्या प्रसाद और आशीर्वाद है, इसे बताया गया है इसलिए यह गीत बेहद खास बन गया है। और मुझे उम्मीद नहीं विश्वास है कि इसे नवरात्री के अवसर पर लोग खूब सुनेंगे।”

संगीतकार दिलीप सेन ने कहा कि मैंने अनूप जलोटा जी के साथ वैसे तो पहले भी बहुत काम किया है लेकिन पहली बार साधना सरगम और अनूप जलोटा को साथ मेे गवाया है। इन दोनों की मधुर आवाज़ ने इस माता के गीत को एक यादगार गीत बना दिया है।

 

सिंगर साधना सरगम ने भी यहां दिलीप सेन की सराहना करते हुए कहा कि जब मैंने इस गीत के बोल और इसकी धुन सुनी तो उत्साहित हो गई इसे गाने के लिए। कोरोना काल मेे यह गीत रिकॉर्ड करना अपने लिए सौभाग्य मानती हूं। हम सब पर माता की कृपा बनी रहे और सभी दुखो को दूर करने वाली माता से दुआ है कि वह इस भयानक वायरस से भी हम सब को बचाएं।इस गीत का उद्देश्य है देवी माँ को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना।

मुंबई के गोरेगांव मेे स्थित रील स्कोप फिल्मस इंटरनेशनल दरअसल एक फुल सर्विस प्रोडकशन कम्पनी है जिसे समीक्षा सक्सेना और रक्षित उपाध्याय ने शुरू किया है। यहां हाई डेफिनेशन विडिओ प्रोडकशन होता है, साथ ही विडिओ मेकिंग का स्टार्ट टू फिनिश काम किया जाता है। यह 2020 में रजिस्टर्ड एक प्रोडकशन कम्पनी है जिसके अन्तर्गत डॉक्यूमेंट्री फिल्म, वेब सिरीज़, विडिओ एलबम, ऑडिशन पोर्टफोलियो शूट और आर्टिस्ट कार्ड मेकिंग का काम किया जाता है।

——Publish Media

Related Posts

Mo Fakhro Launches India–Bahrain Biotech Corridor Integrating Genomics, Technology Commercialization And Scalable Enterprise Models

Mo Fakhro, Stanford-trained scientist and technology entrepreneur, has announced the launch of a structured India–Bahrain biotech collaboration framework aimed at accelerating cross-border research, commercialization, and scalable life sciences ventures. Branded…

Anil Kumar Jha Is An Inspiration For Millions Of Maithili Speakers, Has Given Employment To About 5000 Youth

Maithili speakers dominate every major city of India with their language and culture. These days Anil Kumar Jha is being discussed a lot in the country after Madhubani painting, Makhana…

You Missed

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का गाना ‘रंगदार मरदा’ दो मिलियन व्यूज पार किया वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 6 views

राघव पांडेय ने जीता दिल प्यारो एंटरटेनमेंट पर वायरल भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में अभिनय से

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 5 views
राघव पांडेय ने जीता दिल प्यारो एंटरटेनमेंट पर वायरल भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में अभिनय से

Indian Masters Chef Vicky Sav Own Style Unique Recipe Signature Dish Has The Distinction Of Working With Many Popular Restaurants

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 6 views
Indian Masters Chef Vicky Sav Own Style  Unique Recipe Signature Dish Has The Distinction Of Working With Many  Popular Restaurants

रत्नाकर कुमार, शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का देसी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 11 views
रत्नाकर कुमार, शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का देसी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

“Rashtra Udyog Shakti Samman 2026” Was Held On April 11, 2026, In Bhosari, Pune, To Honor Emerging And Successful Entrepreneurs

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 22 views
“Rashtra Udyog Shakti Samman 2026” Was Held On April 11, 2026, In Bhosari, Pune, To Honor Emerging And Successful Entrepreneurs

Actress & Model Ashita Jain Has Worked In Print & Media Advertisments And As An Actress She Has Given Many Remarkable Albums, Webseries And Films

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 24 views
Actress & Model Ashita Jain Has Worked In Print & Media Advertisments And As An Actress She Has Given Many Remarkable Albums, Webseries And Films