Pawan Singh Emotional To Remember First Wife Neelam Singh Celebrated Death Anniversary On The Sets Of The Film

पहली पत्नी नीलम सिंह को याद कर भावुक हुए पवन सिंह, मनाया फ़िल्म के सेट पर पुण्यतिथि

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह 8 मार्च को बेहद भावुक नज़र आये, क्योंकि इसी दिन साल 2015 में उनकी पत्नी नीलम सिंह का देहांत हुआ था। यही वजह है कि पवन सिंह अपनी पहली पत्नी की पुण्यतिथि के मौके पर इतने भावुक हो गए कि उनको याद करते हुए एक बेहद मार्मिक पोस्ट अपने फेसबुक पेज से लिखा। पवन ने लिखा – “मेरे जीवन कि सबसे बड़ी छति… भगवान हर इंसान के जीवन मे हर खुशी नहीं देते हैं. पर आप मेरे जीवन मे थीं हैं और आजीवन रहेंगी. ईश्वर आपको अपने श्री चरणों मे जगह दें.”

इतना ही नहीं, पवन सिंह ने स्मृतिशेष नीलम सिंह की पुण्यतिथि यूपी के प्रतापगढ़ में फ़िल्म ‘हमार स्वाभिमान’ के सेट पर मनाई, जहां फ़िल्म के एनआरआई निर्माता राम शर्मा, अभिनेत्री अंजना सिंह समेत तमाम कलाकारों ने उनकी पत्नी नीलम सिंह को नम आंखों से पुष्पांजलि दी और बड़ी संख्या में महिलाओं ने कैंडल जला कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले पवन सिंह पत्नी नीलम सिंह की तस्वीर को लेकर मंच पर आए थे, जहां उन्होंने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद उन्होंने इस मौके पर जरूरतमंद स्थानीय महिलाओं के बीच साड़ियां, चूड़ियां और पैसे भी वितरित कर नीलम सिंह की रूह को सुकून मिले, इसकी कामना की।

आपको बता दें कि पवन सिंह की शादी नीलम सिंह से साल 2014 में हुई थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, जिस वजह से उनकी पत्नी का निधन 2015 में 8 मार्च को हो गया था। उस वक़्त पवन सिंह को गहरा आघात लगा था, जिससे उबरने में उन्हें लंबा वक्त लग गया। फिर उन्होंने दूसरी शादी साल 2018 में की, लेकिन आज भी वे अपनी पत्नी को भूल नहीं पाए हैं और हर साल उनकी पुण्यतिथि को मनाते हैं।

इस बार वे राम शर्मा की फ़िल्म की शूटिंग प्रतापगढ़ में कर रहे हैं, जहां उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर नीलम सिंह को याद कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की और जरूरतमंद महिलाओं की मदद की।

Related Posts

“Actor Harish Kumar Promises: Actor Keneil Modi Will Star In Every Film I Direct Or Produce!”

Mumbai: Rising star Keneil Modi, known for his dynamic performances in the modeling world and currently active in theatre, recently received high praise from none other than veteran actor Harish…

You Missed

“Rashtra Nirman Udyog Samman 2026” A Prestigious Ceremony Was Successfully Held On 16 February 2026 In Bhosari, Pune

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 9 views
“Rashtra Nirman Udyog Samman 2026”  A Prestigious Ceremony Was Successfully Held On 16 February 2026 In Bhosari, Pune

Sonia Bansal Sought After Model And Actress Of Rare Acting Calibre

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 12 views
Sonia Bansal  Sought After Model And Actress Of Rare Acting Calibre

डायरेक्टर रज़ूल आलम की हिंदी फीचर फिल्म “गरम माहौल” का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च, एहसान खान, नाफे खान मुख्य कलाकार

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 8 views
डायरेक्टर रज़ूल आलम की हिंदी फीचर फिल्म “गरम माहौल” का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च, एहसान खान, नाफे खान मुख्य कलाकार

“ANNA ELIZABETH: Karnataka’s Young Crown In The Making”

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 12 views
“ANNA ELIZABETH: Karnataka’s Young Crown In The Making”

Dr. Sandeep Marwah Appointed Brand Ambassador Of BRICS+ Fashion And Lifestyle Summit

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 10 views
Dr. Sandeep Marwah Appointed Brand Ambassador Of BRICS+ Fashion And Lifestyle Summit

संजना राजपूत – संघर्ष, समर्पण और सपनों की उड़ान

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 16 views
संजना राजपूत – संघर्ष, समर्पण और सपनों की उड़ान