Controversial Bollywood Actress Alisa Khan Married TV Journalist Wasim Akhter

विवादित बॉलीवुड एक्ट्रेस अलीसा खान ने टीवी पत्रकार से रचाई शादी, इमरान हाशमी संग कर चुकी हैं काम

बॉलीवुड एक्टर  इमरान हाशमी की फिल्‍म ‘आईना’ की एक्ट्रेस अलीसा खान ने टीवी पत्रकार वसीम अख्तर से हाल ही में निकाह किया है।

अभिनेत्री अलीसा खान की मानें तो वसीम अख्तर से उनकी मुलाकात वर्ष 2011 में एक फिल्म इंटरव्यू के दौरान हुई थी। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा। दोस्ती होने के कुछ सालों के दौरान यह प्यार में तब्दील हो गई। कुछ समय पहले ही अलीसा खान और वसीम अख्तर ने निकाह का फैेसला लिया।

अलीसा खान ने बताया कि ‘माय हजबैंड्स वाइफ’ वर्ष 2011 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड ड्रामा थी, जिसका निर्देशन विनोद छाबरा ने किया है। इस फिल्म में रति अग्निहोत्री, शक्ति कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे, जबकि उन्होंने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म के प्रोमोशन के दौरान वसीम अख्तर ने अलीसा खान का पहला बड़ा इंटव्यू लिया था। यही से प्यार का बीज दोनों के दिलों में पड़ा था। यह प्यार अब शादी में बदल गया है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अलीसा खान कुछ महीने पहले बड़े बुरे दौर से गुजर रही थीं। उन्हें दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में चिलचिलाती धूप में सड़कों पर घूमता देखा गया था। जानकारी सामने आई थी कि उनके घरवालों ने उन्‍हें घर से निकाल दिया था।

खबर यह भी आई थी कि प्रेमी द्वारा निजी वीडियो सोशल साइट पर अपलोड करने के बाद घरवालों ने बदनामी की वजह से उन्‍हें बाहर का रास्‍ता दिखा दिया था।

हुआ यूं कि अलीसा खान के प्रेमी ने उनका निजी वीडियो बना कर सोशल साइट पर अपलोड कर दिया था। यह बात जब अलीसा को पता चली तो वह गुस्से से बौखला गईं। इसके बाद वह उन्होंने प्रेमी के खिलाफ लड़ाई लड़ने की ठानीं। अलीशा का कहना था कि वह न्याय लेकर रहेंगी।इस पर उनके मां और भाई ने बदनामी का हवाला देते हुए उन्हें चुप रहने की सलाह दी थी, लेकिन अलीसा कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुई। उन्होंने घरवालों की मर्जी के बगैर पुलिस में शिकायत कर दी थी। अलीशा के इस कदम के बाद घरवालों ने उन्हें घर से निकाल दिया था। जिससे अब एक्ट्रेस या तो सड़कों पर फिर किसी धर्मशाला में रही थीं।

        

गौर करने वाली बात यह है कि अलीशा खान कोई छोटी-मोटी हस्ती नहीं हैं। वह गाजियाबाद शहर बसाने वाले नवाब गाजीउद्दीन की पोती हैं। वह दक्षिण भारत की कई फिल्मों के साथ हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं, इनमें से एक इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘आईना’ भी है।

Related Posts

“ANNA ELIZABETH: Karnataka’s Young Crown In The Making”

Anna Elizabeth, a dynamic  student born on 5 July 2012, is emerging as one of the most promising young faces in performance and pageantry. Selected for Miss + Ideal India,…

International Journalism Day Marked By Grand Launch Of 14th Global Festival In Noida

Noida Film City, India: In a magnificent celebration of media excellence, creativity, and global collaboration, the 14th Global Festival of Journalism & AVGC Noida 2026 was inaugurated with unprecedented grandeur at Marwah…

You Missed

“ANNA ELIZABETH: Karnataka’s Young Crown In The Making”

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 12 views
“ANNA ELIZABETH: Karnataka’s Young Crown In The Making”

Dr. Sandeep Marwah Appointed Brand Ambassador Of BRICS+ Fashion And Lifestyle Summit

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 9 views
Dr. Sandeep Marwah Appointed Brand Ambassador Of BRICS+ Fashion And Lifestyle Summit

संजना राजपूत – संघर्ष, समर्पण और सपनों की उड़ान

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 15 views
संजना राजपूत – संघर्ष, समर्पण और सपनों की उड़ान

International Journalism Day Marked By Grand Launch Of 14th Global Festival In Noida

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 6 views
International Journalism Day Marked By Grand Launch Of 14th Global Festival In Noida

“Divine Texture Of Culture” An Exhibition Of Sculptures By Kiran Shigvan, Karuna Shigvan At Nehru Centre Art Gallery

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 21 views
“Divine Texture Of Culture” An Exhibition Of Sculptures By Kiran Shigvan, Karuna Shigvan At Nehru Centre Art Gallery

Star-Studded Premiere Night Of ‘Tu Ya Mai’ Hosted By Biggnerds’ Ansh Chopra With Shanaya Kapoor And Adarsh Gourav

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 21 views