The poster of Bhojpuri’s Rajinikanth Hit Machine Khesari Lal Yadav’s Chori Chori Chupke Chupke was showered by the fans with milk

भोजपुरी के रजनीकान्त हिट मशीन खेसारी लाल यादव की चोरी चोरी चुपके चुपके के पोस्टर को फैन्स ने दूध से नहलाया

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के रजनीकांत और प्रभास बने खेसारी लाल यादव, फैंस ने दूध से नहलाया पोस्टर

आज तक हमने सुना व देखा है कि साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को उनके फैंस मंदिर में पूजते हैं या दूध से पोस्टर को नहलाते है। आप ने अक्सर देख होगा कि अभिनेता रजनीकांत के फिल्म के पोस्टर को फैंस ने दूध से नहलाया है, वही कुछ समय पहले ऐसी ही दीवानगी इंडस्ट्री के बाहुबली यानी कि प्रभास के लिए भी देखी गई है। अब भोजपुरिया फैंस ने अपनी दीवानगी जाहिर की है।

हालही  में यशी फिल्म्स प्रा. लि. के बैनर तले बनी भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री सहर आफसा स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ रिलीज हुई है और खेसारी के फैंस ने बिहार के स्थित छपरा के पंकज सिनेमाघर में उनकी फिल्म के पोस्टर को दूध से नहलाया है। अगर हम ये कहे कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के रजनीकांत बना गए है तो ये कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भोजपुरी कलाकार को पब्लिक का इस तरफ से सपोर्ट मिला है।

फिल्म को बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में बंपर ओपनिंग मिली है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। इसमें खेसारी और सहर की जोड़ी ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

अगर फिल्म की कहानी की बात की जाए तो सहर आफसा और खेसारी लाल यादव के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर रिश्ते की आड़ में सहर आफसा के परिवार से (फिल्म में) पैसों की ठगी कर रहे होते हैं और जब उनके बारे में एक्ट्रेस के घर वालों को पता चलता है तो सभी का दिल टूट जाता है। वहीं खेसारी को भी बाद में सहर से प्यार का एहसास होता है। और फिर शुरू होती है रिश्तों की जोड़ तोड़ की कस्माकश।

फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ की शूटिंग लंदन और बिहार में की गई है। इसके प्रोड्यूसर अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला और निशांत उज्जवल हैं. मूवी का निर्माण यश फिल्म्स प्रा. लि. के बैनर तले किया गया है।

वहीं, अगर इसके डायरेक्टर की बात की जाए तो इसे राजनीश मिश्रा द्वारा निर्देशित किया गया है।

Related Posts

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में शूट की गई अद्भुत फिल्म “हनीमूनाय नमः” : ऐक्टर संगीतकार अक्षय बाफिला

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में शूट की गई अद्भुत फिल्म “हनीमूनाय नमः” शिवाक्षय एंटरटेनमेंट के बैनर तले नवांकुर फिल्म्स के सहयोग से बनाई गई है. फिल्म को अक्षय बाफिला और…

“Actor Harish Kumar Promises: Actor Keneil Modi Will Star In Every Film I Direct Or Produce!”

Mumbai: Rising star Keneil Modi, known for his dynamic performances in the modeling world and currently active in theatre, recently received high praise from none other than veteran actor Harish…

You Missed

“Rashtra Udyog Shakti Samman 2026” Was Held On April 11, 2026, In Bhosari, Pune, To Honor Emerging And Successful Entrepreneurs

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 14 views
“Rashtra Udyog Shakti Samman 2026” Was Held On April 11, 2026, In Bhosari, Pune, To Honor Emerging And Successful Entrepreneurs

Actress & Model Ashita Jain Has Worked In Print & Media Advertisments And As An Actress She Has Given Many Remarkable Albums, Webseries And Films

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 17 views
Actress & Model Ashita Jain Has Worked In Print & Media Advertisments And As An Actress She Has Given Many Remarkable Albums, Webseries And Films

ईरान–इज़राइल–अमेरिका युद्धविराम पर भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे का दृष्टिकोण: कानूनी, कूटनीतिक और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक विराम i

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 15 views
ईरान–इज़राइल–अमेरिका युद्धविराम पर भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे का दृष्टिकोण: कानूनी, कूटनीतिक और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक विराम i

अभिनव त्रिपाठी (एलेक्स) कॉर्पोरेट उत्कृष्टता और सिनेमाई कहानी कहने की कला को जोड़ने वाली एक दूरदर्शी शक्ति

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 16 views
अभिनव त्रिपाठी (एलेक्स) कॉर्पोरेट उत्कृष्टता और सिनेमाई कहानी कहने की कला को जोड़ने वाली एक दूरदर्शी शक्ति

एक मिलियन व्यूज किया पार माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 28 views
एक मिलियन व्यूज किया पार माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’

प्रियंका सिंह का सैड सांग ‘पापा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, पिता की याद में प्रियंका सिंह के छलक उठे आंसू

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 29 views
प्रियंका सिंह का सैड सांग ‘पापा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, पिता की याद में प्रियंका सिंह के छलक उठे आंसू