दिनेशलाल यादव निरहुआ ने प्रतापगढ़ में भोजपुरी फ़िल्म “गोबर धन” के सेट पर बनाई गाय के गोबर से गणेश जी की मूर्ति

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गाय के गोबर से गणेश मूर्ति बनाई है और जल प्रदूषण रोकने का संदेश भी दिया है कि “अगर गाय के गोबर से देवी-देवताओं की मूर्ति बनाकर उनकी पूजा अर्चना की जाय और जब पानी मे विसर्जन किया जाय तो जल प्रदूषित नहीं होगा।”  यह मूर्ति निरहुआ ने फिल्म गोबर धन के निर्माता जयंत घोष को भेंट दिया। दरअसल पिछले 1 महीने से अब तक की सबसे अलग बन रही भोजपुरी फिल्म “गोबर धन” की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के बाँसी गाँव एवं आसपास के क्षेत्रों मे कर रहे हैं। इसी फ़िल्म के सेट पर उन्होंने यह अनोखी और स्पेशल मूर्ति बनाई है। जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। निरहुआ कलाकार हैं, मगर वे मूर्तिकला में भी माहिर हैं। यह उनके फैन्स के लिए भी एक सरप्राइज है।

बता दें कि स्थानीय लोगों में फिल्म “गोबर धन” की शूटिंग को लेकर काफी उत्साह है। गाँव के लोगों से काफी सहयोग भी मिल रहा है। दिनेशलाल यादव निरहुआ इसमें एक ऐसे किरदार को जीवन्त कर रहे हैं जो गाँव का भोला-भाला बेरोजगार नवयुवक है। किन्तु एक समय में ऐसा कुछ कर गुजरता है कि जिला जवार सहित पूरे प्रदेश के लोग भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं। फ़िल्म “गोबर धन” में दिनेशलाल यादव निरहुआ और साउथ अभिनेत्री मेघाश्री की जोड़ी दिखाई देंगी। फिल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर फिल्म निर्देशक मंजुल ठाकुर संभाल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि जेआर प्रोडक्शन हाउस बैनर के तले निर्मित की जा रही इस फिल्म के निर्माता जयंत घोष, प्रवीण कुमार, कलीम खान हैं। प्रवीण कुमार बिहार, झारखंड के जाने माने फिल्म वितरक हैं और इस फ़िल्म से प्रोड्यूसर के रूप में नई पारी शुरू कर रहे हैं। फ़िल्म के लेखक अरबिंद तिवारी ने जानदार स्क्रीनप्ले और चुटीले संवाद लिखे हैं। डीओपी सरफराज आर खान हैं। संगीतकार छोटे बाबा ने फ़िल्म के कर्णप्रिय मधुर गीत कम्पोज़ किए हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, मुख्य सहायक निर्देशक राम वृक्ष गोंड, कला महेंद्र सिंह, ड्रेस डिजाइनर गुरजीत कौर, मेकअप गुड्डू शेख, स्टील खालिद रहमान, कैमरा अजय त्रिपाठी, लाइट जय अम्बे इंटरप्राइजेज, प्रोडक्शन हेड अरशद शेख पप्पू, नीरज शर्मा, राहुल शर्मा हैं। लोकल प्रोडक्शन कन्ट्रोलर पंकज यादव हैं। प्रचार प्रसार आरआरजे मीडिया कर रही है।

फ़िल्म की स्टार कास्ट में दिनेश लाल यादव निरहुआ, मेघाश्री, मनोज सिंह टाईगर, किरण यादव, अनूप अरोड़ा, प्रेम दूबे, राम नरेश, रत्नेश बरनवाल, रूपा सिंह, संजना सिंह, सनी शर्मा, ऊदल यादव, बंधु खन्ना सहित कई कलाकार हैं।

Related Posts

आदिल खान – सिल्वर स्पून के साथ जन्मे, लेकिन अपनी मेहनत से नई पहचान बनाने को तैयार उभरते सितारे।

बॉलीवुड हमेशा से नई प्रतिभाओं और नए चेहरों का स्वागत करता आया है। हर दौर में कुछ ऐसे युवा कलाकार सामने आते हैं जो अपने सपनों, जुनून और कड़ी मेहनत…

भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय का फेसबुक अकाउंट और पेज हैक, फैंस से की सावधान रहने की अपील

भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय के प्रशंसकों के लिए एक जरूरी खबर है। अभिनेता ने हाल ही में एक वीडियो साझा कर जानकारी दी है कि उनका आधिकारिक…

You Missed

Snehdhara And Finbros Come Together For A Community Giving Drive

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 18 views
Snehdhara And Finbros Come Together For A Community Giving Drive

7वें बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2026″ से दीपक पराशर, दिलीप सेन, सुनील पाल, सिंगर ऋतु पाठक सम्मानित

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 15 views

Momacu Receives Overwhelming Response At Star-Studded Premiere Screening In New Delhi

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 14 views
Momacu Receives Overwhelming Response At Star-Studded Premiere Screening In New Delhi

मुंबई के अंधेरी में वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क मेगा आई कैंप संपन्न

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 24 views
मुंबई के अंधेरी में वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क मेगा आई कैंप संपन्न

बिहार के प्रथम भव्य निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी 7 जून को सीतामढ़ी में भव्य कार्यक्रम को लेकर आयोजित की गई प्रेस वार्ता

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 17 views
बिहार के प्रथम भव्य निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी 7 जून को सीतामढ़ी में  भव्य कार्यक्रम को लेकर आयोजित की गई प्रेस वार्ता

Mann Kaushal – A Rising Star In The Fashion And Bollywood Industry

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 51 views
Mann Kaushal – A Rising Star In The Fashion And Bollywood Industry