बॉलीवुड ऎक्टर राजपाल यादव ने किया फ़िल्म लखनऊ जंक्शन का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च

अगम फिल्म्स प्रोडक्शन प्रस्तुत इन एसोसिएशन विथ इसरार अहमद हिंदी फिल्म “लखनऊ जंक्शन” का धमाकेदार ट्रेलर आज मुम्बई में लांच किया गया, जिसके निर्माता रज्जन सिंह यादव हैं। यहां चीफ गेस्ट के रूप में राजपाल यादव मौजूद थे। वहीं मेहमान के रूप में कॉमेडियन सुनील पाल, लेखक दिलीप शुक्ला भी उपस्थित थे। राजपाल यादव ने ट्रेलर को काफी पसन्द किया और फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक और डिस्ट्रीब्यूटर को शुभकामनाएं दीं।

फ़िल्म लखनऊ जंक्शन में ज़ाकिर हुसैन, राहुल राय, सपना चौधरी, एहसान खान, गीतांजलि मिश्रा, केशव अरोड़ा, अलीना, रज्जन सिंह यादव, सुखदेव सिंह, ताहिर कमाल खान, विजय कौशल,नवाब आकाश यादव, हिमांशु यादव इत्यादि कई कलाकार हैं। निर्माता रज्जन सिंह यादव की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के निर्देशक विजय पाल सिंह हैं। 28 जनवरी को यह फ़िल्म रिलीज की जा रही है।

डिस्ट्रीब्यूटर इसरार अहमद द्वारा रिलीज की जा रही फ़िल्म लखनऊ जंक्शन का ट्रेलर सभी को खूब पसन्द आया और लोगों ने इसकी तारीफ की। आशिकी फेम राहुल राय इसमे पुलिस के सीनियर अधिकारी के रोल में हैं जबकि हीरो केशव अरोड़ा एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के किरदार में जम रहे हैं। ताहिर कमाल खान कनौजिया नाम के पुलिस के एक खबरी के रोल मे हैं।

फ़िल्म लखनऊ जंक्शन के गाने भी काफी अच्छे हैं। बावरा गाना बहुत ही खूबसूरत है जबकि एक आइटम सॉन्ग भी फ़िल्म का हाइलाईट है। फ़िल्म लखनऊ जंक्शन के ट्रेलर में एक से बढ़कर एक डायलॉग हैं। “यूपी के चीते हैं शिकार पे ही जीते हैं।” और “हमसे धोखा इसीलिए ठोका” जैसे दमदार डायलॉग हैं।

फ़िल्म लखनऊ जंक्शन के संगीतकार अनुपमा राग, लियाकत अजमेरी, वैष्णव देवा हैं। फ़िल्म के को प्रोड्यूसर आकाश यादव, श्रुती यादव, श्यामू यादव, अगम यादव, किरण यादव हैं। कोरियोग्राफर अर्जुन गायकवाड़, सी झवेरी, डीओपी ओम, गीतकार सुधाकर शर्मा, हुस्ना खान, कुलदीप सिंह, एक्शन डायरेक्टर मुकेश राठौड़ हैं। फ़िल्म के ईपी दिलीप सिंह, महेंद्र देवलेकर, एसोसिएट एडिटर फैयाज अली हैं। स्क्रीनप्ले और डायलॉग विजय पाल सिंह और अंकित सूर्या ने लिखे हैं। फ़िल्म का डिस्ट्रीब्यूशन स्क्रीन शॉट मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप (इसरार अहमद) द्वारा किया जा रहा है। फ़िल्म के पीआर की जिम्मेदारी फेम मीडिया निभा रही है।

———Fame Media

    

Bollywood actor Rajpal Yadav launched the trailer of the film Lucknow Junction

Related Posts

Grand Premiere Of Hindi Feature Film DHAAAK Held In Mumbai, Hero Mohd Saleem Mullanavar And All Guests Welcomed

Director Anees Baroodwale, Pradeep Rawat, Sheena Shahabadi, Ruslan Mumtaz, Avinash Wadhwan were also present Mumbai. The grand premiere of Hindi feature film “Dhaaak” full of action, thrill and twists was…

शांतनु भामरे की निर्णायक जेलर की फायर ऑफ लव रेड के बिना हिंदी फीचर फिल्म पूरी नहीं हो सकती – फिल्म 24 नवंबर 2023 को रिलीज होगी!

रोमांस फिल्म प्रशंसकों के लिए इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है क्योंकि बहुप्रतीक्षित फायर ऑफ लव: रेड 24 नवंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।…

You Missed

वट सावित्री व्रत पर सौरभ शर्मा की पाँचवीं भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ फर्स्ट लुक लॉन्च

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 50 views
वट सावित्री व्रत पर सौरभ शर्मा की पाँचवीं भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ फर्स्ट लुक लॉन्च

तनु कुरैशी का गाना ‘कोको कोला वाली फीलिंग’ गाना डिजिटल मीडिया पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है।

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 12 views
तनु कुरैशी का गाना  ‘कोको कोला वाली फीलिंग’ गाना डिजिटल मीडिया पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है।

KRIISHIV ACADEMY Coaching Center का भव्य शुभारंभ, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता VKDL के चेयरमैन वी के दुबे ने शिक्षा का महत्व बताया

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 12 views
KRIISHIV ACADEMY Coaching Center का भव्य शुभारंभ, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता VKDL के चेयरमैन वी के दुबे ने शिक्षा का महत्व बताया

Saman Glows — Where Beauty Meets Trust Since 2019 !

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 21 views
Saman Glows — Where Beauty Meets Trust Since 2019 !

फिल्म निर्माता गनेश सिंह और निर्देशक मनोज ओझा भोजपुरी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ से कर रहे हैं नये युग की शुरुआत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 48 views
फिल्म निर्माता गनेश सिंह और निर्देशक मनोज ओझा भोजपुरी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ से कर रहे हैं नये युग की शुरुआत

निर्माता निर्देशक डॉ. अंकित कुमार का बर्थडे सेलिब्रेशन एवं बॉलीवुड की दो फिल्मों के पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 26 views
निर्माता निर्देशक डॉ. अंकित कुमार का बर्थडे सेलिब्रेशन एवं बॉलीवुड की दो फिल्मों के पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन