अपकमिंग वेब सीरीज ” वायरल विलेज ‘ को मिली अमृता फडणवीस की आवाज

निर्माता ललित पैकरे और सुनील जैन की बहुत ही महत्वाकांक्षी वेबसीरीज वायरल विलेज जल्द ही पूरी होने वाली है। ताजा खबर यह है कि शानदार प्रतिभाशाली गायिका अमृता फडणवीस, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस की पत्नी, ने वायरल विलेज के लिए एक मधुर गीत अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया है, जिसमें शीर्ष अभिनेता अनुपम खेर ने अभिनय किया है। अमृता और आदित्य नारायण ने ‘…भगवान मोह माया…’ गीत को खूबसूरती से गाया है जिसे कैलाश खेर के कैलासा स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया। इसका संगीत बहुमुखी नीरज द्वारा रचित है और वेबसीरीज का निर्देशन नारायण शि द्वारा किया जा रहा है। वेबसीरीज का निर्माण एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए किया जा रहा है।
“जब मैंने गीत के बोल सुने तो मेरे मन में केवल अमृता जी की आवाज थी। मैंने गीत के लिए उनसे संपर्क किया और उन्होंने मेरा अनुरोध स्वीकार कर लिया। आपको यह विश्वास करने के लिए गीत सुनना होगा कि जिस तरह से उन्होंने इसे अपनी सुरीली आवाज में गाया है, उस तरह से कोइ नहीँ गा सकता है।” निर्माता ललित पैकरे ने कहा।
अमृता ने विश्वास के साथ कहा, “एक गायिका के रूप में मेरा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि मैं किसी गीत को बेहतर बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूं। मुझे यकीन है कि यह गीत दर्शकों द्वारा सराहा जाएगा।”
वेब सीरीज वायरल विलेज एक चोर जोड़ी की कॉमेडी कहानी है – एक बूढ़ा आदमी और उसकी छोटी भतीजी, जो इस बार एक गाँव के निवासियों को ठगने के लिए निकले हैं जहाँ कहानी बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न के साथ सामने आती है।
“हमारे पास अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर के के साथ साथ एक अच्छी स्टार कास्ट है। हमारी कहानी अनूठी है,” निर्माता ललित पैकरे और सुनील जैन एक साथ कहते हैं।
तो आप जनता के बीच वायरल विलेज के वायरल होने का इंतजार करें।

अपकमिंग वेब सीरीज ” वायरल विलेज ‘ को मिली अमृता फडणवीस की आवाज

Related Posts

IMPPA President Abhay Sinha Calls For Wider And Affordable Access To Cinema At CII Big Picture Summit

The President of the Indian Motion Picture Producers’ Association (IMPPA), Mr. Abhay Sinha, emphasized the urgent need to expand affordable and accessible cinema infrastructure across India while speaking at the…

A Remarkable Example Of Hindu–Muslim Unity: Dua Foundation Hosts Mass Wedding Ceremony For Hundreds In Bijnor

Najibabad, Bijnor (Uttar Pradesh): Celebrating its first anniversary, Dua Foundation organized a grand mass wedding ceremony in Najibabad, Bijnor, where hundreds of couples were married in a harmonious and inclusive…

You Missed

निर्माता निर्देशक डॉ. अंकित कुमार का बर्थडे सेलिब्रेशन एवं बॉलीवुड की दो फिल्मों के पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 10 views
निर्माता निर्देशक डॉ. अंकित कुमार का बर्थडे सेलिब्रेशन एवं बॉलीवुड की दो फिल्मों के पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सुरों के सुनहरे सितारे – गायक Prakash Chauhan

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 18 views
सुरों के सुनहरे सितारे – गायक Prakash Chauhan

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 15 views
शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

यूट्यूब पर 4 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार ,माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने रचा इतिहास

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 16 views
यूट्यूब पर 4 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार ,माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने रचा इतिहास

अंशुमान सिंह, शिवानी सिंह, संजय पांडेय, सुजान सिंह, विनय सोनकर ‘ऑपरेशन कुर्सी’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 22 views
अंशुमान सिंह, शिवानी सिंह, संजय पांडेय, सुजान सिंह, विनय सोनकर ‘ऑपरेशन कुर्सी’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

Oriflame Presents Whosnext2026 Influencer Awards – East & Northeast Edition Celebrates Regional Voices In Kolkata

  • By admin
  • May 11, 2026
  • 18 views