दहेज प्रथा के खिलाफ संदेश देने के साथ कॉमेडी से भरी है फिल्म ‘कुंवारापुर’

बघेली बोली के साथ दिखेगा स्थानीय कलाकारों का हुनर

क्षेत्रीय कलाकारों को मौका देने के लिए बनाई गई, फिल्म सतना के पास हुई है शूटिंग

इंदौर. स्थानीय कलाकारों के हुनर को दुनिया के सामने लाने के लिए अविनाश फिल्म्स और मेक्सन बैटरी के बैनर तले कॉमेडी फिल्म ‘कुंवारापुर’ बनाई है। फिल्म के डायरेक्टर राजेंद्र राठौर की यह पहली थियेटर रिलीज फिल्म है, जो 9 अगस्त को सिनेमाघर में आ रही है। फिल्म के मुख्य कलाकार असरानी, विक्रम कोचर, अविनाश तिवारी, अन्नपूर्णा द्विवेदी, गरिमा अग्रवाल, उर्मिला शर्मा के साथ स्थानीय कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया है। फिल्म के निर्माता लक्ष्मण बर्फा है। रतलाम के सैलाना के रहने वाले डायरेक्टर राजेंद्र राठौर मुंबई में काम कर रहे हैं। वह अब तक 50 विज्ञापन फिल्में और 10 म्यूजिक वीडियो के साथ शॉर्ट फिल्म और वेब सीरीज बना चुके हैं। उनके निर्देशन में सोनू सूद, हेमा मालिनी, उर्वशी रौतेला, भाग्यश्री, गौहर खान जैसे कई कलाकार काम कर चुके हैं।

डायरेक्टर राजेंद्र राठौर ने बताया की – अभी तक मध्य प्रदेश का कोई रीजनल सिनेमा नहीं है। इस फिल्म के माध्यम से मालवा और निमाड़ को प्रेजेंट किया है। यह फिल्म मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय सिनेमा की शुरुआत है। इस फिल्म के माध्यम से हम स्थानीय कलाकारों को पहचान दिलाना चाहते हैं ताकि इन्हें भी बड़े पर्दे पर काम करने का मौका मिले। मध्य प्रदेश में युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन हर कोई मुंबई जाकर अपना सपना पूरा नहीं कर सकता इसलिए इस क्षेत्र में फिल्म सिटी बनना चाहिए जिससे इन्हें बाहर नहीं जाना पड़े।

फिल्म की एक्ट्रेस अन्नपूर्णा द्विवेदी ने बताया कि – फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के सतना के पास उमरिया और खमरिया गांव में की गई है। इसकी भाषा में भी क्षेत्रीय बोली सुनने को मिलेगी। इसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के एक्टर अविनाश तिवारी बघेलखंड के सुपरस्टार है, यह पारिवारिक और कॉमेडी फिल्म है जिसमें दहेज प्रथा के खिलाफ संदेश दिया गया है।

फिल्म के एक्ट्रेस अविनाश तिवारी ने बताया कि- कुंवारापुर फिल्म की कहानी एक गांव की है, जहां पिछले 10 सालो से किसी की शादी नहीं हुई है क्योंकि गांव शापित है है। हमारे हीरो पप्पू की गलती से शादी तय हो जाती है और पूरे गांव को बारात में जाना है। इस बात को हास्य के माध्यम से कहानी में पिरोया गया है। दूसरी और फिल्म की नायिका मांगलिक है। उसका विवाह गलती से पप्पू से होता है। दोनों पक्ष एक–दूसरे से अपनी असलियत छिपाते है। यही फिल्म का तानाबाना है।

फिल्म का पोस्टर विमोचन श्री विपुल मेहता जी ने किया |

दहेज प्रथा के खिलाफ संदेश देने के साथ कॉमेडी से भरी है फिल्म ‘कुंवारापुर’

  • Related Posts

    IMPPA President Abhay Sinha Calls For Wider And Affordable Access To Cinema At CII Big Picture Summit

    The President of the Indian Motion Picture Producers’ Association (IMPPA), Mr. Abhay Sinha, emphasized the urgent need to expand affordable and accessible cinema infrastructure across India while speaking at the…

    A Remarkable Example Of Hindu–Muslim Unity: Dua Foundation Hosts Mass Wedding Ceremony For Hundreds In Bijnor

    Najibabad, Bijnor (Uttar Pradesh): Celebrating its first anniversary, Dua Foundation organized a grand mass wedding ceremony in Najibabad, Bijnor, where hundreds of couples were married in a harmonious and inclusive…

    You Missed

    लंदन में आयोजित 2nd International Bar & Bench Badminton Championship में VKDL NPA Advisory Council के चेयरमैन एडवोकेट वी. के. दुबे सम्मानित, भारतीय विधि जगत के लिए गौरव का क्षण

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    लंदन में आयोजित 2nd International Bar & Bench Badminton Championship में VKDL NPA Advisory Council के चेयरमैन एडवोकेट वी. के. दुबे सम्मानित, भारतीय विधि जगत के लिए गौरव का क्षण

    Ramesh Joginder Singh Chandra A Submarine Warrior, A Nation Builder And A Living Symbol Of Dedication

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    Ramesh Joginder Singh Chandra  A Submarine Warrior, A Nation Builder And A Living Symbol Of Dedication

    मुंबई की दिव्या पाटड़िया बनीं Mrs. Royal Global Queen 2026

    • By admin
    • June 8, 2026
    • 19 views
    मुंबई की दिव्या पाटड़िया बनीं Mrs. Royal Global Queen 2026

    AAFT Introduces Prestigious Awards For Short Films At The Historic 128th AAFT Festival Of Short Digital Films

    • By admin
    • June 8, 2026
    • 16 views
    AAFT Introduces Prestigious Awards For Short Films At The Historic 128th AAFT Festival Of Short Digital Films

    Rocket Reels Announces 8 New Originals With Director Sajan Agarwal Featuring Seema Pahwa, Zakir Hussain, Namit Das, Vikram Kochhar, Brijendra Kala & Dayanand Shetty

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 17 views
    Rocket Reels Announces 8 New Originals With Director Sajan Agarwal Featuring Seema Pahwa, Zakir Hussain, Namit Das, Vikram Kochhar, Brijendra Kala & Dayanand Shetty

    Diksha Sharma Talks About Working On ‘Dil Tod Ke Chal Diya’ And Her First Collaboration With Director Sadhu Kabra

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 18 views
    Diksha Sharma Talks About Working On ‘Dil Tod Ke Chal Diya’ And Her First Collaboration With Director Sadhu Kabra