“जय भीम पदयात्रा” मुंबई में ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

मुंबई, 13 अप्रैल 2025: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित “जय भीम पदयात्रा” का आयोजन मुंबई में भव्य और ऐतिहासिक रूप में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और संविधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का मजबूत संदेश दिया।

पदयात्रा का नेतृत्व माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रक्षाताई खडसे ने किया, जिनके साथ इस आयोजन में अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की। इनमें प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामकुमार पाल विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। श्री पाल ने न सिर्फ अपने प्रेरणादायक विचारों से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया, बल्कि डॉ. आंबेडकर के विचारों को आज के युवाओं तक पहुँचाने के महत्व को भी विस्तार से बताया।

रामकुमार पाल ने अपने भाषण में कहा, “डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का संघर्ष सिर्फ एक समाज के लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की आत्मा के लिए था। आज की पीढ़ी को उनके विचारों को केवल स्मरण नहीं, बल्कि जीवन में उतारने की जरूरत है। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हर नागरिक शिक्षित, जागरूक और समान अधिकारों से युक्त होगा।”

श्री पाल की उपस्थिति और मार्गदर्शन से कार्यक्रम को नई दिशा और ऊर्जा मिली। उनके साथ ही राज्य मंत्री श्री राजकुमार बडवले, पूर्व सांसद श्री साबले, महाराष्ट्र के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढा, महाराष्ट्र एवं गोवा के महानिदेशक प्रकाश कुमार मुन्नवरे, महामंत्री देवेंद्र तिवारी, दशमी न्यूज़ चैनल के अविनाश दुग्गल तथा अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

पदयात्रा में एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र मुंबई, झांझेश्वरी विद्यालय प्रबंधन, और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। इस आयोजन ने मुंबई में एक नई चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश फैलाया।

जय भीम, जय भारत!

“जय भीम पदयात्रा” मुंबई में ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

  • Related Posts

    5 साल की Mudra Mahesh Jadhav ने जीता दर्शकों का दिल, वेब सीरीज़ ‘घर की रौनक’ में निभाया मुख्य बाल कलाकार का दमदार किरदार

    मुंबई: बाल कलाकार Mudra Mahesh Jadhav, महज़ 5 वर्ष की उम्र में, अभिनय की दुनिया में एक सशक्त पहचान बना रही हैं। उन्होंने Green World Media Production के बैनर तले…

    IMPPA Celebrates Cinema, Collaboration And Creative Achievement At Waves Film Bazaar 2025

    The Indian Motion Picture Producers’ Association (IMPPA) has proudly announced its return to the International Film Festival of India (IFFI), participating as a key industry representative at the Waves Film…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Saman Glows — Where Beauty Meets Trust Since 2019 !

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 14 views
    Saman Glows — Where Beauty Meets Trust Since 2019 !

    फिल्म निर्माता गनेश सिंह और निर्देशक मनोज ओझा भोजपुरी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ से कर रहे हैं नये युग की शुरुआत

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 27 views
    फिल्म निर्माता गनेश सिंह और निर्देशक मनोज ओझा भोजपुरी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ से कर रहे हैं नये युग की शुरुआत

    निर्माता निर्देशक डॉ. अंकित कुमार का बर्थडे सेलिब्रेशन एवं बॉलीवुड की दो फिल्मों के पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    • By admin
    • May 12, 2026
    • 18 views
    निर्माता निर्देशक डॉ. अंकित कुमार का बर्थडे सेलिब्रेशन एवं बॉलीवुड की दो फिल्मों के पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    सुरों के सुनहरे सितारे – गायक Prakash Chauhan

    • By admin
    • May 12, 2026
    • 24 views
    सुरों के सुनहरे सितारे – गायक Prakash Chauhan

    शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

    • By admin
    • May 12, 2026
    • 27 views
    शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

    यूट्यूब पर 4 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार ,माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने रचा इतिहास

    • By admin
    • May 12, 2026
    • 29 views
    यूट्यूब पर 4 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार ,माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने रचा इतिहास