कृष्णा ज. हलवाई ने शुजाय म्यूजिक से मिलाया हाथ, धनंजय तिवारी के निर्देशन में फ़िल्म की शूटिंग शुरू

आदिदेव एंटरटेनमेंट व शुजाय म्यूजिक प्रा.लि. प्रस्तुत फिल्म निर्देशक धनंजय तिवारी और फिल्म निर्माता कृष्णा ज. हलवाई द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘प्रोडक्शन नं०1’ शुभ मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर दी गई है। बता दें कि विधिवत मंत्रोच्चारण, पूजा, अर्चना करके उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के महाराजगंज में फिल्म ‘प्रोडक्शन नं०1’ की शूटिंग भव्य पैमाने पर शुरू कर दी गई है। इस शुभ अवसर पर खासमखास विशिष्ट अतिथियों सहित फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकार सहित फ़िल्म की पूरी यूनिट मौजूद थे। फ़िल्म का शुभ मुहूर्त संपन्न होने और शूटिंग शुरू होने पर सभी ने एक दूसरे को शुभकामना और बधाई दिया।

गौरतलब है कि आदिदेव एंटरटेनमेंट व शुजाय म्यूजिक प्रा.लि. प्रस्तुत फिल्म ‘प्रोडक्शन नं०1′ के निर्माता कृष्णा ज. हलवाई हैं, मनोरंजन से भरपूर संदेशपरक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म के कुशल निर्देशन की कमान निर्देशक धनंजय तिवारी संभाल रहे हैं, जो बेहतरीन सिनेमा बनाने के लिए जाने जाते हैं। लेखक सभा वर्मा हैं। डीओपी देवेन्द्र तिवारी हैं। संगीतकार रोशन सिंह,

ईपी अरविंद तिवारी, कोरियोग्राफर प्रवीण शेलार, आर्ट डायरेक्टर शिवा, ड्रेस डिजाइनर बादशाह खान हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार कुंदन भारद्वाज, अपर्णा मल्लिक, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, प्रियांशु सिंह, परी सिंहानिया, तरुण कुमार, संजीव मिश्रा, शमीम खान आदि हैं।

उल्लेखनीय है कि निर्माता कृष्णा ज. हलवाई और निर्देशक धनंजय तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि शुजाय म्यूजिक प्रा.लि. के ओनर शुभम सिंह को हम तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करते हैं। उनका सपोर्ट और सहयोग के बिना इतनी बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण करना संभव नहीं था। वे बहुत नेकदिल इंसान होने के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा के प्रति समर्पित हैं।’

विदित हो कि फ़िल्म निर्माता कृष्णा ज. हलवाई ने फ़िल्म के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब बताया कि ‘फ़िल्म की कहानी अभी रिवील नहीं करूँगा, बल्कि यह जरूर बताना चाहता हूं कि सिनेमा समाज का आईना होता है। जो फिल्मों के माध्यम से सिखाया व बताया जाता है, वह दुनियां की कोई किताब नहीं सिखा सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम इस फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता भी लाने का काम करेगी।’

वहीं फिल्म निर्देशक धनंजय तिवारी ने बताया कि ‘आज कल बन रही सास-बहू वाली भोजपुरी फिल्मों से परे समाज में संदेश देने वाली फैमिली ड्रामा फिल्म का हम निर्माण कर रहे हैं। इस फ़िल्म के जरिये ये बताने का प्रयास किया जा रहा है कि हमारी यह फिल्म एक गाथा के रूप में जानी जाएगी। उम्मीद है कि हम दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे।’

कृष्णा ज. हलवाई ने शुजाय म्यूजिक से मिलाया हाथ, धनंजय तिवारी के निर्देशन में फ़िल्म की शूटिंग शुरू

Related Posts

यश कुमार मिश्रा, मधु सिंह राजपूत, मनीषा यादव, माधव राय की भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ की शूटिंग शुरू खलीलाबाद में

भोजपुरी सिनेमा के यूनिक स्टार यश कुमार मिश्रा लंबे अरसे बाद एक बार फिर एक्शन अवतार में भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ में नजर आने वाले हैं। ऐड वन फिल्म्स…

अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘केवट’ की शूटिंग 9 मार्च से होगी शुरू

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक और बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेडके बैनर तले बनने जा रही बहुप्रतीक्षित फिल्म “ केवट” की…

You Missed

निर्माता निर्देशक डॉ. अंकित कुमार का बर्थडे सेलिब्रेशन एवं बॉलीवुड की दो फिल्मों के पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 10 views
निर्माता निर्देशक डॉ. अंकित कुमार का बर्थडे सेलिब्रेशन एवं बॉलीवुड की दो फिल्मों के पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सुरों के सुनहरे सितारे – गायक Prakash Chauhan

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 20 views
सुरों के सुनहरे सितारे – गायक Prakash Chauhan

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 15 views
शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

यूट्यूब पर 4 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार ,माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने रचा इतिहास

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 16 views
यूट्यूब पर 4 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार ,माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने रचा इतिहास

अंशुमान सिंह, शिवानी सिंह, संजय पांडेय, सुजान सिंह, विनय सोनकर ‘ऑपरेशन कुर्सी’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 23 views
अंशुमान सिंह, शिवानी सिंह, संजय पांडेय, सुजान सिंह, विनय सोनकर ‘ऑपरेशन कुर्सी’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

Oriflame Presents Whosnext2026 Influencer Awards – East & Northeast Edition Celebrates Regional Voices In Kolkata

  • By admin
  • May 11, 2026
  • 18 views