प्रिया सिन्हा और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘डोली लेके अइबा कि ना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी सिनेमा की दुनियां में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्रिया सिन्हा अब अपनी अदाओं का जलवा फिल्मों और गानों में दिखाने वाली हैं। जी हाँ! वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के साथ एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट साईन करने पर वह सुर्खियों में छा गई हैं। ऐसे में प्रिया सिन्हा का पहला वीडियो अल्बम भोजपुरी लोकगीत ‘डोली लेके अइबा कि ना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया है। प्रिया सिन्हा के शानदार अभिनय और नृत्य से भरपूर यह लोकगीत दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। वह वेस्टर्न ड्रेस पहन कयामत ढा रही है। इस लोकगीत को पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर स्वर में गाया है। वह अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं मन मोह रही है। यह गाना सुनकर और देखकर संगीतप्रेमियों का फुल एंटरटेनमेंट हो रहा है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

इस लोकगीत के वीडियो में दिखाया गया है कि अभिनेता नील स्टार से प्रिया सिन्हा बहुत करती है। एक दिन जब वह बाइक से आ रहा होता है तो प्रिया  बाइक के सामने लेट जाती है। जब नील स्टार पूछता है तो ठुमका लगाते हुए कहती है कि…

‘हमरा के आपन बनाइबा कि ना, माँगिया में सेनुरा सजाइबा कि ना, असो लगन में, असो लगन में डोली लेके अइबा कि ना, बोला हमरा के दुलहिन बनाइबा कि ना…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘डोली लेके अइबा कि ना’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर स्वर में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा ने अपने हुश्न का जलवा बिखेरकर गरदा उड़ा रही है।  इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, डीओपी राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

बता दें कि खूबसूरत अदाकारा प्रिया सिन्हा ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के साथ एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। जिससे अब वह वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की फिल्मों और अल्बम्स के गानों में हमेशा नजर आती रहेगी।

एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट साइन करने और पहला सांग रिलीज होने पर अभिनेत्री प्रिया सिन्हा ने कहा ‘मेरे लिए यह खुशी की बात है कि मुझे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से जुड़ने सुनहरा मौका मिला है। इसके लिए मैं वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर ने मुझे बहुत बड़ा मौका दिया है और इतना अच्छा गाना से मुझे लॉन्च किया है। इसके लिए रत्नाकर सर को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।’

उल्लेखनीय है कि प्रिया सिन्हा उत्तर प्रदेश के जिला मऊ की मूल निवासी हैं। वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। वह पॉपुलर वीडियो क्रिएटर हैं और उनकी फैंस फॉलोइंग की तादाद लाखों में है। इंस्टाग्राम पर उनके फ़ॉलोअर्स की संख्या 1.9 मिलियन है। उनके बनाये रील्स को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जाता है। अब जल्द ही वह वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के कई बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएगी।

प्रिया सिन्हा और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘डोली लेके अइबा कि ना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • Related Posts

    IMPPA President Abhay Sinha Calls For Wider And Affordable Access To Cinema At CII Big Picture Summit

    The President of the Indian Motion Picture Producers’ Association (IMPPA), Mr. Abhay Sinha, emphasized the urgent need to expand affordable and accessible cinema infrastructure across India while speaking at the…

    A Remarkable Example Of Hindu–Muslim Unity: Dua Foundation Hosts Mass Wedding Ceremony For Hundreds In Bijnor

    Najibabad, Bijnor (Uttar Pradesh): Celebrating its first anniversary, Dua Foundation organized a grand mass wedding ceremony in Najibabad, Bijnor, where hundreds of couples were married in a harmonious and inclusive…

    You Missed

    Actress And Model Nivedita Chandel Celebrated Her Birthday In A Private Family Gathering Cherishing Moments Of Togetherness And Joy

    • By admin
    • January 18, 2026
    • 6 views
    Actress And Model Nivedita Chandel Celebrated Her Birthday In A Private Family Gathering Cherishing Moments Of Togetherness And Joy

    कोरमा प्रेतशिला मैदान में भव्य जनता अभिनंदन समारोह सह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित, 25 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

    • By admin
    • January 16, 2026
    • 13 views
    कोरमा प्रेतशिला मैदान में भव्य जनता अभिनंदन समारोह सह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित, 25 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

    সুভাষ চন্দ্র বসুর অকথিত সত্য

    • By admin
    • January 16, 2026
    • 7 views
    সুভাষ চন্দ্র বসুর অকথিত সত্য

    “RELATIONS” An Exhibition Of Paintings & Drawings By Renowned Artist Sajal Kanti Mitra At Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • January 16, 2026
    • 19 views
    “RELATIONS” An Exhibition Of Paintings & Drawings By Renowned Artist Sajal Kanti Mitra At Jehangir Art Gallery

    “Sacred India” 17th Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Paramesh Paul At Nehru Centre Art Gallery

    • By admin
    • January 16, 2026
    • 16 views
    “Sacred India” 17th Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Paramesh Paul At Nehru Centre Art Gallery

    Preet Dutta To Begin A New Phase Of Her Career As An Actress On The Big Screen With Bollywood & Bengali Films

    • By admin
    • January 15, 2026
    • 18 views
    Preet Dutta To Begin A New Phase Of Her Career As An Actress On The Big Screen With Bollywood  & Bengali Films