साउथ ऐक्टर धनुष राशिंकर का जावेद अली द्वारा गाया हिन्दी म्युज़िक वीडियो टी सीरीज से रिलीज

मुम्बई में आयोजित बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल में सुरेंद्र पाल, दीपक पराशर, दीपा नारायण झा, शबाब साबरी, दिलीप सेन की उपस्थिति में हुआ लॉन्च

मुम्बई. कन्नड़ इंडस्ट्री के युवा अभिनेता ‘धनुष राशिंकर’ Dhanush Rashinkar ने एक अनोखे एल्बम सॉन्ग  “योलो जीलो” के द्वारा बॉलीवुड इंडस्ट्री मे दस्तक दी है. इस खूबसूरत गाने को 15 अगस्त 2025 को कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा मुम्बई में आयोजित एक भव्य समारोह बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल में कई दिग्गजों की उपस्थिति में लॉन्च किया गया. इस गाने को टी सीरीज़ पॉप चार्टबस्टर्स यूट्यूब चैनल पे 15 अगस्त को रिलीज किया गया है, जिसको दर्शकों का बहुत अच्छा रेस्पांस मिल रहा है.

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मुम्बई के इम्पा थिएटर में अवार्ड किंग डॉ. कृष्णा चौहान ने बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया. इस फंक्शन में सुरेंद्र पाल, दीपक पराशर, दीपा नारायण झा, शबाब साबरी, दिलीप सेन, अभिषेक खन्ना सहित कई हस्तियों की मौजूदगी में धनुष राशिंकर’ का सॉन्ग “योलो जीलो” लॉन्च किया गया जहां गीत से जुड़ी टीम उपस्थित रही. कन्नड़ फिल्म के निर्देशक आदत एमपी ने इस गाने को डायरेक्ट किया है। गाने के संगीतकार प्रताप सौंदर हैं जो कन्नड़ इंडस्ट्री के विख्यात म्युज़िक डायरेक्टर हैं. बॉलीवुड के अनुभवी कैमरामैन सेबेस्टियन इस वीडियो के डीओपी है। इस गाने को नीतू सैनी और धनुष ने मिलकर लिखा है. धनुष रशिंकर इस वीडियो सॉन्ग मे मेल लीड हैँ और प्रोड्यूसर भी हैं। नीतू सोमेश ने फीमेल लीड किया है.

मुम्बई में जब बिग स्क्रीन पर यह गाना दिखाया गया तो सभी मेहमानों ने गाने को खूब पसन्द किया. इस मौके पर साउथ प्रोड्यूसर अजीमुल्लाह शरीफ भी उपस्थित थे. डॉ. कृष्णा चौहान ने धनुष को सर्टिफिकेट और मेडल से भी सम्मानित किया.

अपने इस वीडियो सांग को लेकर धनुष राशिंकर बहुत उत्साहित हैं. इतने बड़े प्लेटफार्म पर और इतनी महान हस्तियों द्वारा अपने गीत के लांच पर धनुष राशिंकर ने कहा कि यह मेरी खुशनसीबी है कि सुरेंद्र पाल, दीपक पराशर, दीपा नारायण झा, शबाब साबरी, दिलीप सेन जैसी हस्तियों के जरिए मेरा गाना लॉन्च हुआ. हम सब इनकी फ़िल्में, सिरियल देखकर और इनके गाने सुनकर बड़े हुए हैं. मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि लोग इस गाने को शेयर करें. हर पल खुलकर जीने का संदेश देता यह म्युज़िक वीडियो हम सब के लिए प्रेरणा है. मैं इसके लॉन्च के लिए डॉ. कृष्णा चौहान का बहुत शुक्रिया अदा करता हूं.”

बॉलीवुड के मशहूर और सुरीले सिंगर जावेद अली की आवाज़ वाला ये गीत सिर्फ एक मनोरंजन प्रदान करने वाला गीत ही नहीं बल्कि हर एक इंसान की अपनी जिंदगी की अहमियत बताने वाला गाना है।

साउथ ऐक्टर धनुष राशिंकर का जावेद अली द्वारा गाया हिन्दी म्युज़िक वीडियो टी सीरीज से रिलीज

  • Related Posts

    Manish Kumar Upadhyay – Emerging As A “Crop Friend” For Farmers

    Manish Kumar Upadhyay, a resident of Deshnok in Bikaner district (Rajasthan) and son of Shri Ramratan Ji (Retired Patwari), is emerging as a notable figure in modern agriculture. After completing…

    Northern Warriors Ready To Roar: Almas Anfar Kathuria’s Team Set For Thrilling Abu Dhabi T10 League Season

    A new era begins in the Abu Dhabi T10 League as Almas Anfar Kathuria — Dubai-based entrepreneur, global pageant queen, and third-generation luxury brand owner — steps in as the…

    You Missed

    “Rashtra Udyog Shakti Samman 2026” Was Held On April 11, 2026, In Bhosari, Pune, To Honor Emerging And Successful Entrepreneurs

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 17 views
    “Rashtra Udyog Shakti Samman 2026” Was Held On April 11, 2026, In Bhosari, Pune, To Honor Emerging And Successful Entrepreneurs

    Actress & Model Ashita Jain Has Worked In Print & Media Advertisments And As An Actress She Has Given Many Remarkable Albums, Webseries And Films

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 18 views
    Actress & Model Ashita Jain Has Worked In Print & Media Advertisments And As An Actress She Has Given Many Remarkable Albums, Webseries And Films

    ईरान–इज़राइल–अमेरिका युद्धविराम पर भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे का दृष्टिकोण: कानूनी, कूटनीतिक और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक विराम i

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 18 views
    ईरान–इज़राइल–अमेरिका युद्धविराम पर भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे का दृष्टिकोण: कानूनी, कूटनीतिक और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक विराम i

    अभिनव त्रिपाठी (एलेक्स) कॉर्पोरेट उत्कृष्टता और सिनेमाई कहानी कहने की कला को जोड़ने वाली एक दूरदर्शी शक्ति

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 18 views
    अभिनव त्रिपाठी (एलेक्स) कॉर्पोरेट उत्कृष्टता और सिनेमाई कहानी कहने की कला को जोड़ने वाली एक दूरदर्शी शक्ति

    एक मिलियन व्यूज किया पार माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 29 views
    एक मिलियन व्यूज किया पार माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’

    प्रियंका सिंह का सैड सांग ‘पापा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, पिता की याद में प्रियंका सिंह के छलक उठे आंसू

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 30 views
    प्रियंका सिंह का सैड सांग ‘पापा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, पिता की याद में प्रियंका सिंह के छलक उठे आंसू