लंदन में आयोजित 2nd International Bar & Bench Badminton Championship में VKDL NPA Advisory Council के चेयरमैन एडवोकेट वी. के. दुबे सम्मानित, भारतीय विधि जगत के लिए गौरव का क्षण

लंदन (यूनाइटेड किंगडम): भारतीय विधि समुदाय के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब देश के प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञ, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता, वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन तथा वी. के. दुबे एसोसिएट्स के संस्थापक एडवोकेट विनय कुमार दुबे (वी. के. दुबे) को यूनाइटेड किंगडम के साउथॉल स्थित डॉरमर्स वेल्स लीजर सेंटर में आयोजित 2nd International Bar & Bench Badminton Championship में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय की राजभाषा एवं हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके एडवोकेट दुबे अपनी उत्कृष्ट विधिक सेवाओं एवं सामाजिक कार्यों के लिए देशभर में सुविख्यात हैं। इसी योगदान के लिए उन्हें इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान प्रदान किया गया।

इस भव्य आयोजन में भारत के सर्वोच्च न्यायालय, विभिन्न उच्च न्यायालयों के वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं माननीय न्यायाधीशों सहित सामाजिक, राजनीतिक एवं औद्योगिक जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध उद्योगपति, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (JSPL) के चेयरमैन एवं कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद नवीन जिंदल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वर्षों से बैंकिंग, एनपीए समाधान, विधिक जागरूकता एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे अधिवक्ता विनय कुमार दुबे को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। उनका सम्मान समारोह कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।

कार्यक्रम का संचालन लंदन स्थित ट्विनवुड लॉ प्रैक्टिस के निदेशक एवं सॉलिसिटर एडवोकेट हरजोत सिंह तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अभांतिका डेका द्वारा किया गया। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन ने भारत और यूनाइटेड किंगडम के विधिक समुदायों के मध्य संवाद एवं सहयोग को नई दिशा प्रदान की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत और यूनाइटेड किंगडम के राष्ट्रगानों के साथ हुआ, जिसके पश्चात विभिन्न बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भारत और ब्रिटेन के अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन खेल भावना, आपसी सहयोग और पेशेवर सौहार्द्र का अद्भुत संगम सिद्ध हुआ।

समापन समारोह में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए अधिवक्ताओं एवं माननीय न्यायाधीशों को सम्मानित किया गया। उद्योगपति एवं सांसद नवीन जिंदल तथा अधिवक्ता विनय कुमार दुबे को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया।

बता दे एडवोकेट विनय कुमार दुबे (वी. के. दुबे) मुंबई एवं दिल्ली में कार्यरत एक प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञ हैं, जो सिविल, आपराधिक एवं एनपीए परामर्श मामलों में अपनी विशेष विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं। वे मुख्य रूप से बॉम्बे उच्च न्यायालय एवं विभिन्न अधीनस्थ न्यायालयों में प्रैक्टिस करते हैं तथा सर्वोच्च न्यायालय में भी सक्रिय रूप से उच्च प्रोफाइल मामलों की पैरवी करते हैं। हाल ही में उन्होंने डेविड धवन की मूवी “Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai” और आदित्य धर की Dhurandhar: The Revenge (2026) फिल्मों के रिलीज़ पर रोक की पैरवी अदालतों में की थी, जो चर्चा का विषय रहा i कानूनी केसो के अलावा वे बैंकिंग, औद्योगिक, डीआरटी एवं एनसीएलटी से संबंधित मामलों में विशेष पहचान रखते है, और VKDL NPA Advisory Council के चेयरमैन हैं i

भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके हैं तथा महाराष्ट्र सरकार द्वारा उन्हें स्पेशल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (SEO) का दायित्व भी प्रदान किया गया है। मुंबई स्थित प्रतिष्ठित लॉ फर्म “वी. के. दुबे एसोसिएट्स” के प्रमुख हैं, जो “Justice for All” के सिद्धांत पर कार्य करती है। सिविल एवं आपराधिक विवादों के निस्तारण में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। इसके अतिरिक्त वे सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जनसेवा के कार्यों का भी नेतृत्व करते हैं।उनकी अन्य लॉ फर्म VKDL Corporation LLP एवं United Legal बैंकिंग, कॉर्पोरेट एवं सेटलमेंट मामलों में विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान करती हैं और सामूहिक रूप से एक दशक से अधिक का अनुभव रखती हैं।उनका सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में भी कभी योगदान रहा हैi एडवोकेट दुबे ने ब्राह्मण इंटरनेशनल बिजनेस ओरिएंटेशन (BIBO) फाउंडेशन, ब्राह्मण एकता मंच चैरिटेबल ट्रस्ट तथा ज्ञानोदय सेवा समिति की स्थापना की है, जिनके माध्यम से वे विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय हैंi वे प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन के राष्ट्रीय विधि प्रमुख भी हैं तथा भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक जमीनी स्तर के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं।

गौ-संरक्षण, निर्धनों की सहायता, शिक्षा प्रसार तथा सामाजिक उत्थान के लिए वे निरंतर कार्यरत हैं। वे कुमारी ममता देवी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं ज्ञानोदय सेवा समिति के माध्यम से वंचित वर्गों के लिए शिक्षा एवं सहायता कार्यक्रमों का संचालन करते हैं।वर्ष 2024 एवं 2026 में उन्हें विधिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया, जिनमें “Popular Civilian Icon of India Award” भी शामिल है। उनका प्रमुख उद्देश्य विधिक सहायता, सामाजिक सशक्तिकरण तथा जनजागरण के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना है। वे उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में संचालित अपने सामाजिक कार्यों को मुंबई स्थित अपनी पेशेवर गतिविधियों के साथ प्रभावी रूप से जोड़ते हैं।

विदेशी धरती पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति, खेल भावना और विधिक समुदाय की एकजुटता का ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया मानो आयोजन भारत में ही हो रहा हो। उपस्थित सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की भव्यता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आयोजक एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अभांतिका डेका ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सामाजिक एवं खेल आयोजन विभिन्न देशों के लोगों को जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में ऐसे आयोजन भारत और यूनाइटेड किंगडम के विधिक समुदायों के बीच संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।

एडवोकेट विनय कुमार दुबे को प्राप्त यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि संपूर्ण भारतीय विधि समुदाय तथा न्याय, समाजसेवा एवं पेशेवर उत्कृष्टता के क्षेत्र में कार्यरत सभी लोगों के लिए गर्व का विषय है।

लंदन में आयोजित 2nd International Bar & Bench Badminton Championship में VKDL NPA Advisory Council के चेयरमैन एडवोकेट वी. के. दुबे सम्मानित, भारतीय विधि जगत के लिए गौरव का क्षण

  • Related Posts

    डॉ. स्वाती सिंह (कलंत्री) नासिक की सच्ची मिसाल, समाज सेवा की प्रेरणादायक शक्ति

    श्री साई सेवा संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. स्वाती सिंह (कालंत्री) को मुंबई में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित MOM DAD GOD OF UNIVERSE 2026 AWARD – SEASON 3 के…

    You Missed

    लंदन में आयोजित 2nd International Bar & Bench Badminton Championship में VKDL NPA Advisory Council के चेयरमैन एडवोकेट वी. के. दुबे सम्मानित, भारतीय विधि जगत के लिए गौरव का क्षण

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    लंदन में आयोजित 2nd International Bar & Bench Badminton Championship में VKDL NPA Advisory Council के चेयरमैन एडवोकेट वी. के. दुबे सम्मानित, भारतीय विधि जगत के लिए गौरव का क्षण

    Ramesh Joginder Singh Chandra A Submarine Warrior, A Nation Builder And A Living Symbol Of Dedication

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 3 views
    Ramesh Joginder Singh Chandra  A Submarine Warrior, A Nation Builder And A Living Symbol Of Dedication

    मुंबई की दिव्या पाटड़िया बनीं Mrs. Royal Global Queen 2026

    • By admin
    • June 8, 2026
    • 19 views
    मुंबई की दिव्या पाटड़िया बनीं Mrs. Royal Global Queen 2026

    AAFT Introduces Prestigious Awards For Short Films At The Historic 128th AAFT Festival Of Short Digital Films

    • By admin
    • June 8, 2026
    • 16 views
    AAFT Introduces Prestigious Awards For Short Films At The Historic 128th AAFT Festival Of Short Digital Films

    Rocket Reels Announces 8 New Originals With Director Sajan Agarwal Featuring Seema Pahwa, Zakir Hussain, Namit Das, Vikram Kochhar, Brijendra Kala & Dayanand Shetty

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 17 views
    Rocket Reels Announces 8 New Originals With Director Sajan Agarwal Featuring Seema Pahwa, Zakir Hussain, Namit Das, Vikram Kochhar, Brijendra Kala & Dayanand Shetty

    Diksha Sharma Talks About Working On ‘Dil Tod Ke Chal Diya’ And Her First Collaboration With Director Sadhu Kabra

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 18 views
    Diksha Sharma Talks About Working On ‘Dil Tod Ke Chal Diya’ And Her First Collaboration With Director Sadhu Kabra