Gunjan Singh Is Saddened To See The Deaths Due To Corona Expressed Her Grief With A Painful Song

कोरोना से हो रही मौतें देखकर दुःखी हैं गुंजन सिंह, दर्द भरे गाने से व्यक्त किया अपना शोक

पूरे देश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों ने इंसानों को हिला कर रख दिया है। कई परिवार टूटकर बिखर जा रहे हैं, जिनका सब कुछ इस महामारी में छिन जाता है। इसी मार्मिक दर्द को गुंजन सिंह ने अपने वीडियो सांग ’करोनवा लेता जानवा’ के माध्यम से बयां किया है।

गुंजन का यह गाना वायरल हो गया है और इस गाने को 12 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जी हां यह एक करोड़ बीस लाख से अधिक बार देखा गया है।

यह गाना गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत में गुंजन सिंह ने कोरोना वायरस से मची बर्बादी को अपनी गायकी के द्वारा पेश किया है। गाने के बोल बेहद भावनात्मक तौर पर लिखे गए हैं। गुंजन सिंह ने इसमें अपनी आवाज़ में दर्द के साथ साथ अपनी अदायगी में भी इमोशन लाया है। यही वजह है कि यह गाना सीधे लोगों के दिलों को छू रहा है।

गुंजन सिंह इस गाने में ’कईसन समईया आइल बा ए भइया’ के जरिए एक परिवार की कहानी बताते नजर आ रहे हैं, जिसमें पूरा परिवार बिखर जाता है।  गुंजन सिंह ने इस वीडियो के जरिये यह मैसेज देने की कोशिश भी की है कि आप सभी लोग लॉक डाउन का पालन करें। घरों से बाहर न निकलें और एकदम जरूरी हो तो मास्क पहन कर निकलें।

इस गाने को दस मिलियन लोगों तक पहुचने पर गुंजन सिंह ने कहा, ’’आपको इस महामारी में सरकार द्वारा बनाए नियमों का पालन करना चाहिए क्योंकि हमने भी इंडस्ट्री के कई लोगों को इस महामारी से खोया है। लॉक डाउन का ख्याल रखें और इस वायरस को अब और न फैलने दें। यह एक मैसेज देने वाला वीडियो है और मुझे लगता है कि यह ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए। ताकि सभी मे एक जागरूकता जागे।’’

इस गाने को अमन अलबेला ने लिखा है जबकि संगीत शिशिर पांडे का है। इस गाने को गुंजन सिंह ने गाया है। वीडियो में गुंजन सिंह के साथ अभिनेत्री निशा सिंह ने अभिनय किया है। इसमें गुंजन सिंह डोम की भूमिका में हैं और चिता जलाते हुए बिलख-बिलख कर रो रहे हैं। इस वीडियो की परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है।

Related Posts

प्रियंका सिंह का सैड सांग ‘पापा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, पिता की याद में प्रियंका सिंह के छलक उठे आंसू

भोजपुरी संगीतप्रेमियों के दिलों पर अपनी आवाज से राज करने वाली मशहूर सिंगर प्रियंका सिंह का एक बेहद भावुक कर देने वाला गाना ‘पापा’ रिलीज हो गया है। म्यूजिक इंडस्ट्री…

गायिका शोनाली मिश्रा की लाइफ स्टोरी: कानपुर से बॉलीवुड तक का उनका सफ़र है इंस्पायरिंग

मुम्बई. गायिका शोनाली मिश्रा के जीवन के संघर्ष और बॉलीवुड तक के सफ़र की कहानी कई नई प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक हो सकती है. उत्तर प्रदेश के कानपुर की निवासी…

You Missed

अभिनेत्री शालू सिंह और बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत ने रचाई शादी, सात फेरों के साथ शुरू हुआ नया सफर

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 15 views
अभिनेत्री शालू सिंह और बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत ने रचाई शादी, सात फेरों के साथ शुरू हुआ नया सफर

रत्नाकर कुमार, सृष्टि भारती और अनुराधा यादव का लोकगीत ‘सड़िया राजा नाश दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 20 views
रत्नाकर कुमार, सृष्टि भारती और अनुराधा यादव का लोकगीत ‘सड़िया राजा नाश दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

“Timeless Kashi” Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Santosh Kumar Sandilya At Kamalnayan Bajaj Art Gallery

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 25 views
“Timeless Kashi” Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Santosh Kumar Sandilya At Kamalnayan Bajaj Art Gallery

एल्पाइन पीक डेवलपर्स ने 600 से अधिक चैनल पार्टनर्स की भव्य चैनल मीट आयोजित की और नाइगांव पूर्व में उन्नत जीवन शैली का नया मील का पत्थर साबित होने वाली परियोजना ‘सीजन्स’ का अनावरण किया।

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 20 views
एल्पाइन पीक डेवलपर्स ने 600 से अधिक चैनल पार्टनर्स की भव्य चैनल मीट आयोजित की और नाइगांव पूर्व में उन्नत जीवन शैली का नया मील का पत्थर साबित होने वाली परियोजना ‘सीजन्स’ का अनावरण किया।

कौन है भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे जिन्हें शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार किया गया प्रदान i

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 24 views
कौन है भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे जिन्हें शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार किया गया प्रदान i

Nidhi Raj’s Creative Journey Across Literature, Media And Cinema

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 18 views
Nidhi Raj’s Creative Journey Across Literature, Media And Cinema