बल और बलिदान के बाद कर्मपुत्र के लिए विनोद यादव और सुदीक्षा को किया साइन – निर्माता साक्षी यादव

अवार्ड विनर फ़िल्म निर्देशक आनंद डी घटराज के निर्देशन में बन रही गुंडा फेम अभिनेता विनोद यादव की भोजपुरी फिल्म ‘बल और बलिदान’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अन्नी फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले फिल्म की को-प्रोड्यूसर साक्षी यादव हैं। जो एक के बाद एक फिल्मों का निर्माण करने में सक्रिय होती जा रही हैं। वैसे भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पुरुष निर्माता ही अक्सर नजर आते हैं। लेकिन इस धारणा को तोड़ते हुए साक्षी यादव बैक टू बैक फिल्मों का निर्माण कर रही हैं। यह उनकी फिल्म बल और बलिदान की शूटिंग पूरी हो चुकी है, तो वही वे 17 दिसम्बर से उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद के रमणीय स्थलों पर कर्मपुत्र की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। इस फिल्म का प्रचार आरआरजे मीडिया कर रही है। इस फिल्म में भी विनोद यादव के अपोजिट सुदीक्षा झा नजर आने वाली हैं। सुदीक्षा झा जो कि विनोद यादव से पहले खेसारी लाल यादव के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। अब वे बल और बलिदान के बाद विनोद यादव अगली फिल्म ‘कर्मपुत्र’ की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। अभिनेता विनोद यादव कर्मपुत्र को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित है। और हो भी क्यों न क्योंकि अपने वे कर्मपुत्र की शूटिंग अपने गांव खलीलाबाद में करने जा रहे हैं, जिसको लेकर खलीलाबाद में भी चर्चाएं शुरू हो गई है। अपने क्षेत्र में शूटिंग करने का मजा कुछ और ही होता है।

अभिनेता विनोद यादव ने कहा कि मैं अपने गांव में शूटिंग शुरू कर रहा हूँ। जिसको लेकर अभी से ही मुझे अपने क्षेत्र से फ़ोन और एसएमएस आने शुरू हो गए है। अभी हालही में मैंने बल और बलिदान की शूटिंग कंप्लीट कर ली है। और अब मैं कर्मपुत्र बनने को पूरी तरह से तैयार हूं। कर्मपुत्र की कहानी भी बल और बलिदान की तरह ही अनोखी कहानी है। जैसा कि आपको टाइटल से पता चल ही गया है। हमने फिल्म को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।

कर्मपुत्र को लेकर निर्देशक इकबाल बक्श ने कहा कि हमने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, लेकिन कोरोना काल के चलते इसे बीच मे रोकना पड़ा था। अब स्थिति सामान्य होती जा रही है। और हम फिर से इसे शुरू करने जा रहे हैं। शूटिंग के समय कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

बल और बलिदान  के बाद  कर्मपुत्र  के लिए विनोद यादव और सुदीक्षा को किया साइन – निर्माता साक्षी यादव

Related Posts

यश कुमार मिश्रा, मधु सिंह राजपूत, मनीषा यादव, माधव राय की भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ की शूटिंग शुरू खलीलाबाद में

भोजपुरी सिनेमा के यूनिक स्टार यश कुमार मिश्रा लंबे अरसे बाद एक बार फिर एक्शन अवतार में भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ में नजर आने वाले हैं। ऐड वन फिल्म्स…

अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘केवट’ की शूटिंग 9 मार्च से होगी शुरू

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक और बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेडके बैनर तले बनने जा रही बहुप्रतीक्षित फिल्म “ केवट” की…

You Missed

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का गाना ‘रंगदार मरदा’ दो मिलियन व्यूज पार किया वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 14 views

राघव पांडेय ने जीता दिल प्यारो एंटरटेनमेंट पर वायरल भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में अभिनय से

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 13 views
राघव पांडेय ने जीता दिल प्यारो एंटरटेनमेंट पर वायरल भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में अभिनय से

Indian Masters Chef Vicky Sav Own Style Unique Recipe Signature Dish Has The Distinction Of Working With Many Popular Restaurants

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 15 views
Indian Masters Chef Vicky Sav Own Style  Unique Recipe Signature Dish Has The Distinction Of Working With Many  Popular Restaurants

रत्नाकर कुमार, शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का देसी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 14 views
रत्नाकर कुमार, शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का देसी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

“Rashtra Udyog Shakti Samman 2026” Was Held On April 11, 2026, In Bhosari, Pune, To Honor Emerging And Successful Entrepreneurs

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 24 views
“Rashtra Udyog Shakti Samman 2026” Was Held On April 11, 2026, In Bhosari, Pune, To Honor Emerging And Successful Entrepreneurs

Actress & Model Ashita Jain Has Worked In Print & Media Advertisments And As An Actress She Has Given Many Remarkable Albums, Webseries And Films

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 27 views
Actress & Model Ashita Jain Has Worked In Print & Media Advertisments And As An Actress She Has Given Many Remarkable Albums, Webseries And Films