अभय सिन्हा ने स्विट्जरलैंड में लहराया भारत का परचम लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारतीय सिनेमा की दमदार मौजूदगी

78वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल 2025 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (एफ आई ए पी एफ ) से संबद्ध इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने भारतीय सिनेमा का शानदार प्रतिनिधित्व किया। वे एफ आई एफ पी एफ  के उपाध्यक्ष भी हैं। इस अवसर पर उनके साथ इम्पा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुषमा शिरोमणी, एग्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य एवं फिल्म मेकर्स कंबाइन के महासचिव निशांत उज्ज्वल मौजूद रहे।

फेस्टिवल निदेशक मार्कस डुफ़नर, आर्टिस्टिक डायरेक्टर जियोना ए. नज्जारो और एफ आई ए पी एफ  के मैनेजिंग डायरेक्टर बेनोआ जिनिस्टी ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में मनोरंजन और फिल्म उद्योग के हितों को आगे बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई।

बैठक की मुख्य झलक थी फेस्टिवल का विशेष कार्यक्रम ‘फर्स्ट लुक’, जिसके तहत हर साल चुने गए छह पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज की  फीचर फिल्मों को ग्लोबल स्तर पर प्रदर्शित किया जाता है। यहां प्रभावशाली खरीदार, सेल्स एजेंट्स और जूरी सदस्य इन फिल्मों का मूल्यांकन करते हैं और पुरस्कार भी प्रदान करते हैं। इस पहल के तहत किसी एक देश को विशेष महत्व दिया जाता है। भारत को वर्ष 2027 या उसके बाद ‘फर्स्ट लुक’ का विशेष देश बनाने पर चर्चा जारी है, जिसमें एन एफ डी सी  के साथ-साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी को सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

इम्पा प्रतिनिधिमंडल ने अपनी कृतज्ञता के प्रतीक स्वरूप जियोना ए. नज्जारो को एक मोमेंटो भेंट किया और स्विट्जरलैंड-भारत के बीच सिनेमा संस्कृति व सहयोग को मजबूत करने पर बातचीत की। यह नई साझेदारी दोनों देशों के फिल्म निर्माताओं के लिए मार्केटिंग और प्रोडक्शन में नए अवसर खोलेगी।

अभय सिन्हा ने स्विट्जरलैंड में लहराया भारत का परचम लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारतीय सिनेमा की दमदार मौजूदगी

  • Related Posts

    अभिनेत्री शालू सिंह और बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत ने रचाई शादी, सात फेरों के साथ शुरू हुआ नया सफर

    जब कला और व्यापार की दुनियां एक साथ आती है, तो वह पल अपने आप में ऐतिहासिक हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा महाराष्ट्र की उप-राजधानी नागपुर में देखने…

    कौन है भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे जिन्हें शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार किया गया प्रदान i

    नई दिल्ली, 29 अप्रैल, 2026 : पद्म विभूषण आदित्य नाथ झा मेमोरियल द्वारा 23 मार्च 2026 शहीदी दिवस के पावन अवसर पर नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अभिनेत्री शालू सिंह और बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत ने रचाई शादी, सात फेरों के साथ शुरू हुआ नया सफर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    अभिनेत्री शालू सिंह और बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत ने रचाई शादी, सात फेरों के साथ शुरू हुआ नया सफर

    रत्नाकर कुमार, सृष्टि भारती और अनुराधा यादव का लोकगीत ‘सड़िया राजा नाश दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 25 views
    रत्नाकर कुमार, सृष्टि भारती और अनुराधा यादव का लोकगीत ‘सड़िया राजा नाश दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    “Timeless Kashi” Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Santosh Kumar Sandilya At Kamalnayan Bajaj Art Gallery

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 29 views
    “Timeless Kashi” Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Santosh Kumar Sandilya At Kamalnayan Bajaj Art Gallery

    एल्पाइन पीक डेवलपर्स ने 600 से अधिक चैनल पार्टनर्स की भव्य चैनल मीट आयोजित की और नाइगांव पूर्व में उन्नत जीवन शैली का नया मील का पत्थर साबित होने वाली परियोजना ‘सीजन्स’ का अनावरण किया।

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 24 views
    एल्पाइन पीक डेवलपर्स ने 600 से अधिक चैनल पार्टनर्स की भव्य चैनल मीट आयोजित की और नाइगांव पूर्व में उन्नत जीवन शैली का नया मील का पत्थर साबित होने वाली परियोजना ‘सीजन्स’ का अनावरण किया।

    कौन है भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे जिन्हें शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार किया गया प्रदान i

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 29 views
    कौन है भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे जिन्हें शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार किया गया प्रदान i

    Nidhi Raj’s Creative Journey Across Literature, Media And Cinema

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 23 views
    Nidhi Raj’s Creative Journey Across Literature, Media And Cinema